NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा (Re-Exam) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने री-एग्जाम के लिए 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
जो छात्र 21 जून 2026 को होने वाले इस पेपर में बैठने वाले हैं, वे अब ऑनलाइन लॉग इन करके यह देख सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। यह एडवांस स्लिप इसलिए जारी की गई है ताकि छात्र समय रहते अपने आने-जाने और रुकने का इंतजाम कर सकें।
सिटी स्लिप और NEET 2026 एडमिट कार्ड को लेकर कई छात्र उलझन में रहते हैं, नीचे दी जा रही जानकारी से ये अंतर साफ हो सकेंगे:
सिटी इंटिमेशन स्लिप: यह सिर्फ आपको यह बताती है कि आपका पेपर किस शहर (जैसे- दिल्ली, पटना, जयपुर) में है। इसे दिखाकर आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
एडमिट कार्ड: इसमें आपके परीक्षा केंद्र का पूरा नाम, पता और रोल नंबर लिखा होता है। यह एग्जाम से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा।
परीक्षा हेतु अपना परीक्षा शहर चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आपको "NEET UG 2026 City Intimation Slip" का लिंक दिखाई देगा ,वहां पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) डालें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें अपना नाम और अलॉटेड शहर चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
जैसे ही आप अपनी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर लें, तो बिना समय गंवाए आगे की तैयारी शुरू कर दें। यहाँ कुछ जरूरी बातें दी गई हैं जिन पर आपको तुरंत ध्यान देना चाहिए:
डिटेल्स वेरीफाई करें: स्लिप में अपना नाम, एप्लिकेशन नंबर और अलॉटेड परीक्षा शहर जैसी सभी जरूरी जानकारियां ध्यान से चेक कर लें।
यात्रा की तैयारी: अगर परीक्षा शहर दूर है, तो आने-जाने और रुकने का इंतजाम अभी से कर लें, ताकि 21 जून को हड़बड़ी न हो।
एडमिट कार्ड: यह सिर्फ सिटी स्लिप है। NTA जल्द ही फाइनल एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का सटीक पता होगा। इसे प्रिंट करना जरूरी है।
दस्तावेज: एडमिट कार्ड के साथ ले जाने के लिए अपनी फोटो और आधार कार्ड जैसा वैलिड आईडी प्रूफ पहले से संभालकर रख लें।
रिवीज़न पर फोकस: इस आखिरी समय में PW Most Wanted NEET Chemistry की मदद लें सकते हैं ।यह आपको ज़रूरी सवाल और कांसेप्ट की प्रैक्टिस कराने के साथ पूरी NCERT कवर करता है, ताकि केमिस्ट्री में आपका स्कोर अच्छा हो सके।
अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया की फर्जी खबरों पर ध्यान न दें। अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट देखें।
