Physics Wallah
banner

NEET 2026 में 700 अंकों पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा?

NEET 2026 में 700+ अंक एक उत्कृष्ट स्कोर माना जाता है। इस स्कोर पर उम्मीदवारों के पास AIIMS, JIPMER, MAMC, VMMC और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत संभावना रहती है। हालांकि, अंतिम प्रवेश All India Rank (AIR), श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग राउंड पर निर्भर करेगा।
authorImagePriyanka Yadav23 Jul, 2026
NEET 2026 में 700 अंकों पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा?

NEET UG 2026 का परिणाम जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल है कि इस स्कोर पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। 700 अंक एक उत्कृष्ट स्कोर माना जाता है, जिससे कई प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत संभावना बनती है। हालांकि, अंतिम सीट आवंटन आपकी All India Rank (AIR), श्रेणी (Category), AIQ/State Quota और काउंसलिंग राउंड पर निर्भर करेगा। 

NEET 2026 में 700 अंकों पर संभावित सरकारी मेडिकल कॉलेज

NEET 2026 में 700 + अंक लाने पर मिलने वाले बेहतरीन संस्थानों की रैंक सीमा और एडमिशन की संभावनाओं को समझने के लिए नीचे दी गई सारणी देखें । 

कॉलेज का नाम 

राज्य 

संभावित ऑल इंडिया रैंक  

प्रवेश की संभावना 

AIIMS, नई दिल्ली 

दिल्ली 

1 - 100 

असाधारण स्कोर पर पहली पसंद (Top AIIMS) 

MAMC, नई दिल्ली 

दिल्ली 

101 - 500 

देश के प्रीमियर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल 

JIPMER, पुडुचेरी 

पुडुचेरी 

501 - 1000 

शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षित सीट 

VMMC, नई दिल्ली 

दिल्ली 

501 - 1000 

ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत बेहतरीन अवसर 

KGMU, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश 

1001 - 3000 

देश के लीडिंग (प्रमुख) सरकारी मेडिकल कॉलेज 

700 स्कोर पर मिलने वाले मेडिकल कॉलेज और उनकी विशेषताएं

700 अंकों के आसपास स्कोर करने वाले उम्मीदवारों के लिए देश के कई प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत संभावना बनती है। नीचे ऐसे प्रमुख संस्थानों और उनकी मुख्य विशेषताओं की जानकारी दी गई है।

  • AIIMS, नई दिल्ली: यह देश का नंबर वन मेडिकल संस्थान है। NEET 2026 में 700+ स्कोर करने वाले छात्रों के पास यहाँ प्रवेश पाने का सबसे सुनहरा मौका हो सकता है।

  • मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), नई दिल्ली: देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में गिना जाने वाला यह कॉलेज अपने उत्कृष्ट क्लिनिकल एक्सपोज़र (Clinical Exposure) और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है।

  • जिपमर, पुडुचेरी: अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा और उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रसिद्ध इस संस्थान में 700+ अंक और अनुकूल AIR होने पर JIPMER में प्रवेश की अच्छी संभावना हो सकती है।

  • वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली: जहाँ उच्च AIR वाले उम्मीदवारों को AIQ के माध्यम से प्रवेश मिलने की अच्छी संभावना रहती है।

  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ: देश के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से एक।, जो मेडिकल छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है ।

700 अंक आने पर NEET 2026 काउंसलिंग के दौरान क्या करें?

NEET 2026 में जब आपका स्कोर 700 है, तो काउंसलिंग के समय आपको बहुत समझदारी से काम लेना चाहिए, ताकि देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थानों में आपकी रैंक के अनुसार बिना किसी समस्या के सही सीट का चयन सुनिश्चित हो सके।

  • चॉइस फिलिंग पर ध्यान दें: अपनी पसंद के टॉप कॉलेजों को ही सूची में सबसे ऊपर रखें। अपनी AIR, श्रेणी और प्राथमिकता के अनुसार कॉलेजों का क्रम तय करें। यदि आपकी रैंक बहुत अच्छी है, तो AIIMS दिल्ली, MAMC, VMMC, JIPMER जैसे संस्थानों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

  • ऑॉल इंडिया कोटा (AIQ): 700 अंक होने पर AIQ के माध्यम से अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की मजबूत संभावना रहती है। फिर भी उम्मीदवारों को AIQ और State Quota दोनों की काउंसलिंग में भाग लेना चाहिए ताकि अधिक विकल्प उपलब्ध रहें।

  • दस्तावेज तैयार रखें: काउंसलिंग शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे एडमिट कार्ड, रिजल्ट, जाति प्रमाण पत्र और 10वीं-12वीं की मार्कशीट तैयार रखें।

 

यह भी पढ़ें:

 

NEET 2026 mein 700 marks FAQs

Q1. Kya NEET 2026 mein 700 marks par AIIMS New Delhi mil sakta hai?

700 अंक पर AIIMS नई दिल्ली में प्रवेश की संभावना बन सकती है, लेकिन यह आपकी AIR, श्रेणी और अंतिम काउंसलिंग कटऑफ पर निर्भर करेगी।

Q2. 700 marks par NEET 2026 mein kitni All India Rank aa sakti hai?

पिछले रुझानों और डेटा विश्लेषण के अनुसार, 700 अंकों पर आपकी संभावित ऑल इंडिया रैंक 101 से 500 के बीच आ सकती है।

Q3. NEET 2026 mein 700 score karne par state quota counselling zaroori hai kya?

उम्मीदवारों को AIQ के साथ-साथ State Quota काउंसलिंग में भी भाग लेना चाहिए, ताकि प्रवेश के अधिक विकल्प उपलब्ध रहें।

Q4. 700 marks par Delhi ke kaun se top colleges mil sakte hain?

इस स्कोर पर आपको दिल्ली के सभी शीर्ष कॉलेज जैसे MAMC, VMMC, लेडी हार्डिंग और UCMS आसानी से मिल सकते हैं।
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.