
NEET UG 2026 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो की घोषणा कर दी है। जिन कैंडिडेट्स ने 8 मार्च 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, वे अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी में सुधार कर सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसके लिए किसी भी ऑफलाइन एप्लिकेशन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैन्डिडेड्स को सलाह दी जाती है कि वे इस सीमित समय (10-12 मार्च) के भीतर अपने डिटेल्स की अच्छी तरह से जांच कर लें, क्योंकि इसके बाद किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET UG 2026 करेक्शन विंडो के लिए समय सीमा बहुत कम रखी गई है। पहली तारीख नीचे दी गई हैं:
करेक्शन विंडो खुलने की तारीख: 10 मार्च 2026
करेक्शन विंडो बंद होने की तारीख: 12 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
एप्लिकेशन फीस पेमेंट की आखरी तारीख: 8 मार्च 2026 (केवल पेमेंट किए हुए छात्र ही सुधार कर सकेंगे)
सुधार करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
लॉगिन करें: अपने 'एप्लीकेशन नंबर' और 'पासवर्ड' का उपयोग करके कैंडिडेट लॉगिन करें।
Correction Link पर क्लिक करें: होमपेज पर "Correction in Application Form" के लिंक पर क्लिक करें।
डिटेल एडिट करें: आपके सामने एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिन क्षेत्रों (fields) को बदलने की अनुमति है, उन्हें ठीक करें।
ओटीपी वेरिफीकेशन: करेक्शन सबमिट करने के लिए आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
शुल्क(charge) (यदि लागू हो): यदि आप अपनी श्रेणी (Category) बदलते हैं और नई श्रेणी का शुल्क अधिक है, तो अंतर राशि का भुगतान करें।
कन्फरमेशन पेज: करेक्शन के बाद नया 'Confirmation Page' डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
1. NTA कुछ स्पेसिफिक एरिया में ही बदलने की अनुमति दी जाती है।
2. सुधार योग्य क्षेत्र(Area to improve): लिंग (Gender), श्रेणी (Category), उप-श्रेणी (PwD), परीक्षा का माध्यम, और एकेडमिक डिटेल (10वीं/12वीं के अंक)।
3. स्थायी क्षेत्र (No Change): दर्ज किया गया मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और स्थायी पता किसी भी स्थिति में नहीं बदला जा सकता।
4. फोटो और हस्ताक्षर: केवल तभी बदले जा सकते हैं यदि NTA द्वारा आपकी फोटो पर कोई आपत्ति जताई गई हो।
ज्यादातर करेक्शन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क(additional charges) नहीं देना होता है। हालांकि, यदि कोई छात्र अपनी कैटेगरी(जैसे SC/ST से General) या PwD स्थिति बदलता है जिससे एप्लीकेशन फीस बढ़ जाता है, तो उसे अतिरिक्त राशि का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। यह भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरीए किया जा सकता है।