Physics Wallah
banner

RRB ALP CBT- 2 Expected Cut Off 60 हज़ार+ बच्चों के डाटा के आधार पर Safe Score

RRB ALP CBT 2 Answer Key 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा रहे हैं। उपलब्ध छात्र डेटा के आधार पर पार्ट A का औसत स्कोर लगभग 62 अंक बताया जा रहा है। यदि पार्ट B (Trade Test) में क्वालिफाई हैं और पार्ट A में श्रेणी के अनुसार सुरक्षित अंक हैं, तो उम्मीदवारों को साइको टेस्ट (CBAT) की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
authorImageEkta Rakesh Singh6 Aug, 2026
RRB ALP CBT- 2 Expected Cut Off 60 हज़ार+ बच्चों के डाटा के आधार पर  Safe Score

RRB ALP CBT 2 Answer Key 2025 जारी होने के बाद लाखों उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का आकलन कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि CBAT (Psycho Test) के लिए तैयारी कब शुरू करनी चाहिए और इस बार संभावित कटऑफ क्या रह सकती है। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अभी आधिकारिक कटऑff जारी नहीं की है, लेकिन 60 हजार से अधिक उम्मीदवारों के उपलब्ध स्कोर के विश्लेषण के आधार पर संभावित सेफ स्कोर का अनुमान लगाया जा सकता है। 

RRB ALP CBT 2 Expected Cut Off 2025, श्रेणीवार संभावित सेफ स्कोर, Part A और Part B की पात्रता, साइको टेस्ट की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव और RRB ALP CBT 1 2026 परीक्षा को लेकर संभावित अपडेट।

RRB ALP CBT 2 Answer Key 2025 जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB ALP CBT 2 Answer Key 2025 जारी कर दी है। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कितने अंकों पर साइको टेस्ट (CBAT) की तैयारी शुरू करनी चाहिए और संभावित कटऑफ क्या रह सकती है।

हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी आधिकारिक कटऑफ जारी नहीं की है, लेकिन छात्रों के स्कोर और उपलब्ध डेटा के आधार पर एक अनुमान लगाया जा सकता है।

RRB ALP CBT 2 Expected Cut Off 2025: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

परीक्षा का नाम

RRB ALP CBT 2 Exam 2025

आंसर की स्थिति

जारी

CBT 2 के भाग

Part A और Part B (Trade Test)

आधिकारिक वेबसाइट

rrbcdg.gov.in 

RRB ALP CBT 2 परीक्षा का विश्लेषण

CBT 2 परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी।

  • Part A – मेरिट के लिए अंक जोड़े जाएंगे।

  • Part B (Trade Test) – केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है।

Part B में सफल हुए बिना उम्मीदवार अगले चरण Computer Based Aptitude Test (CBAT/ Psycho Test) के लिए पात्र नहीं होंगे, चाहे Part A में उनके अंक कितने भी हों।

Part B (Trade Test) में पास होना जरूरी

Part B केवल क्वालिफाइंग पेपर है।

  • न्यूनतम 35% अंक आवश्यक हैं।

  • यानी 75 में से कम से कम 27 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

  • यदि उम्मीदवार Part B में असफल होता है, तो Part A के अंक होने के बावजूद वह आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेगा।

डेटा के अनुसार छात्रों का औसत स्कोर

करीब 62,999 छात्रों के उपलब्ध स्कोर का विश्लेषण करने पर Part A का औसत स्कोर लगभग 62 अंक सामने आया है।

विश्लेषण के अनुसार—

  • अधिकांश उम्मीदवारों के अंक 60 से 70 के बीच हैं।

  • Evening Shift को Morning Shift की तुलना में थोड़ा कठिन माना गया।

  • दोनों शिफ्टों के बीच बहुत बड़ा अंतर देखने को नहीं मिला।

60 हजार+ छात्रों के डेटा के आधार पर स्कोर वितरण 

60 हजार+ छात्रों के उपलब्ध स्कोर के विश्लेषण के आधार पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का अनुमानित वितरण नीचे दिया गया है, जिससे स्कोर ट्रेंड को समझा जा सकता है। 

अंक (Part A)

अनुमानित छात्र

96+

1

91+

19

86+

250

81+

1,400

76+

6,000

71+

14,000

66+

25,000

इससे स्पष्ट होता है कि सबसे अधिक उम्मीदवार 60–70 अंकों के बीच हैं।

साइको टेस्ट (CBAT) की तैयारी कौन शुरू करे?

यदि आपका Part B (Trade Test) क्वालिफाई है, तो नीचे दिए गए अनुमानित स्कोर के अनुसार साइको टेस्ट की तैयारी शुरू की जा सकती है।

श्रेणी

Part A में संभावित सुरक्षित स्कोर

UR

65–70 अंक

OBC

62–68 अंक

EWS

60–65 अंक

SC/ST

55–60 अंक

नोट: यह केवल उपलब्ध छात्र डेटा पर आधारित संभावित विश्लेषण है। वास्तविक कटऑफ RRB द्वारा जारी की जाएगी।

साइको टेस्ट (CBAT) में क्या होगा?

CBAT चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।

  • इसमें कुल 5 Aptitude Battery Tests होते हैं।

  • प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम T-Score 42 प्राप्त करना आवश्यक होता है।

  • यदि उम्मीदवार किसी एक टेस्ट में भी न्यूनतम स्कोर प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे अयोग्य माना जाएगा।

इसलिए केवल CBT 2 क्लियर करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि साइको टेस्ट की तैयारी भी समय रहते शुरू करनी चाहिए।

RRB ALP 2025 चयन प्रक्रिया

CBT 2 के बाद चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी—

  1. CBT 2 Result

  2. Computer Based Aptitude Test (CBAT/Psycho Test)

  3. Document Verification

  4. Medical Examination

  5. Final Merit List

RRB ALP CBT 1 2026 परीक्षा कब हो सकती है?

वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि—

  • सितंबर 2026 में CBAT आयोजित किया जा सकता है।

  • इसके बाद अक्टूबर या नवंबर 2026 में RRB ALP CBT 1 (नई भर्ती) आयोजित होने की संभावना है।

RRB ALP CBT 2 Answer Key 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। यदि आपका Part B क्वालिफाई है और Part A में आपकी श्रेणी के अनुसार अच्छे अंक बन रहे हैं, तो बिना इंतजार किए साइको टेस्ट (CBAT) की तैयारी शुरू कर देना बेहतर होगा। अंतिम चयन के लिए CBT 2 के साथ-साथ साइको टेस्ट में सफल होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक कटऑफ और परिणाम जारी होने तक RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

PW provides Railway exam content, including Railway Exam Blogs, sample papers, mock tests, guidance sessions, and more. Also, enroll today on Railway Online Coaching for preparation.

RRB ALP CBT- 2 Expected Cut Off FAQs

Q1. RRB ALP CBT 2 Expected Cut Off 2025 kitni ho sakti hai?

उपलब्ध 60 हजार+ छात्रों के डेटा के आधार पर UR के लिए 65–70 अंक संभावित सेफ स्कोर माने जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक कटऑफ RRB जारी करेगा।

Q2. Kya Part B (Trade Test) paas karna anivarya hai?

हां, Part B में न्यूनतम 35% (75 में से 27 अंक) लाना अनिवार्य है, तभी उम्मीदवार CBAT (Psycho Test) के लिए पात्र होगा।

Q3. Psycho test (CBAT) ki taiyari kab shuru karni chahiye?

यदि आपका Part B क्वालिफाई है और Part A में श्रेणी के अनुसार संभावित सुरक्षित अंक बन रहे हैं, तो बिना इंतजार किए CBAT की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.