Physics Wallah
banner

RRB Group D Admit Card 2026 आज जारी होने की संभावना, डाउनलोड लिंक और RRB Login से ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2026 आज (31 जुलाई 2026) जारी होने की संभावना है। 3 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली CBT परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार RRB Group D Admit Card Download 2026 के लिए RRB Login का उपयोग कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार RRB Group D Admit Card Link के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले RRB Group D City Intimation Slip 2026 जारी की जा चुकी है।
authorImagePriyanka Yadav31 Jul, 2026
RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तिथि: कब आएगा हॉल टिकट और कैसे करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। आज (31 जुलाई 2026) RRB Group D Admit Card जारी होने की संभावना है। रेलवे भर्ती बोर्ड 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक CBT परीक्षा आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 3 अगस्त को है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद RRB Login के जरिए अपना RRB Group D Admit Card Download 2026 कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RRB Official Website और संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट चेक करते रहें।

RRB ग्रुप D सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी

RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 से जुडी जरूरी जानकारी 

RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। साथ में फोटो आईडी ज़रूर ले जाएं। अन्य जानकारी के सारणी देखें : 

 

विवरण 

जानकारी 

आयोजक संस्था 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

परीक्षा का नाम 

RRB Group D भर्ती परीक्षा 2026 

पद का नाम 

ग्रुप-डी 

विज्ञापन संख्या

CEN 09/2025 

परीक्षा की तिथियाँ 

03 अगस्त से 21 अगस्त 2026 

परीक्षा का माध्यम 

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 

एडमिट कार्ड की स्थिति 

परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी होगा

आधिकारिक वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in 

 RRB Group D Admit Card 2026 कब आएगा?

RRB Group D Admit Card 2026 परीक्षा की तारीख से करीब चार दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। CBT परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक होगी। इसलिए एडमिट कार्ड भी परीक्षा तिथि के अनुसार अलग-अलग जारी किए जाएंगे। 3 अगस्त 2026 को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2026 से उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके बाद अन्य परीक्षा तिथियों के लिए भी एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे।

RRB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

अपना RRB Group D Admit Card 2026 आसानी से डाउनलोड करने के लिए इन सरल स्टेप्स का पालन करें। इससे आप बिना किसी परेशानी के हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। 

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए RRB Group D Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Password) दर्ज करें।

  4. Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB Group D Admit Card 2026 के साथ क्या ले जाएं?

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को RRB Group D Admit Card 2026 के साथ कुछ जरूरी चीजें ले जाना जरूरी है। परीक्षा के दिन इन चीजों को साथ रखना न भूलें:

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी

  • वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट

  • हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो (यदि एडमिट कार्ड में निर्देशित हो)।

  • एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देशों को पहले से पढ़ लें।

RRB Group D Admit Card 2026 में क्या होगा?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। एडमिट कार्ड में आमतौर पर ये जानकारी दी जाती है।

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • उम्मीदवार की फोटो

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

  • परीक्षा की तारीख

  • परीक्षा की शिफ्ट

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा केंद्र का विवरण

  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

किसी जानकारी में गलती मिलने पर अभ्यर्थी को संबंधित RRB से संपर्क करना चाहिए।

RRB Group D Admit Card 2026 FAQs

RRB Group D Admit Card 2026 kab jari hoga?

RRB Group D Admit Card 2026 परीक्षा की तारीख से करीब चार दिन पहले जारी किया जाएगा।

RRB Group D Admit Card 2026 kahan se download karein?

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Admit Card 2026 download karne ke liye kya chahiye?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी।

RRB Group D Admit Card 2026 ke saath exam centre par kya le jayein?

अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना चाहिए।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.