Physics Wallah
banner

RRB टेक्नीशियन की भर्ती 2026: 6557 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए 6557 ग्रेड 1 और ग्रेड 3 पदों पर अधिसूचना जारी हो गई है। उम्मीदवार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी देखें।
authorImageEkta Rakesh singh30 Jun, 2026
RRB टेक्नीशियन की भर्ती 2026: 6557 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए CEN 02/2026 अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3 टेक्नीशियन के कुल 6557 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 31 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) किया जा सकेगा। यहां भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है।

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB टेक्नीशियन की भर्ती 2026 के लिए CEN 02/2026 अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन और उत्पादन इकाइयों में ग्रेड 1 सिग्नल एवं ग्रेड 3 टेक्नीशियन के कुल 6557 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

जो उम्मीदवार रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 का संक्षिप्त विवरण नीचे तालिका में दिया गया है। 

विवरण

जानकारी

भर्ती संस्था

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

भर्ती का नाम

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या

CEN 02/2026

पद का नाम

सिग्नल तकनीशियन ग्रेड 1 एवं तकनीशियन ग्रेड 3

कुल रिक्तियां

6557

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

नौकरी का स्थान

पूरे भारत में

चयन प्रक्रिया

CBT, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा

आधिकारिक वेबसाइट

rrbapply.gov.in

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है, ताकि वे आवेदन और परीक्षा से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण चरण को भूले न। 

कार्यक्रम

तिथि

सांकेतिक अधिसूचना जारी

जारी

विस्तृत अधिसूचना

29 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

30 जून 2026 (मंगलवार)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

31 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

आवेदन पत्र में संशोधन

1 अगस्त से 10 अगस्त 2026

CBT परीक्षा

बाद में घोषित होगी

परीक्षा शहर सूचना (City Intimation)

परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले

प्रवेश पत्र (Admit Card)

परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 02/2026 के तहत विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना में पात्रता, रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतन, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य सभी जानकारी उपलब्ध है।

RRB टेक्नीशियन नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीयता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

राष्ट्रीयता

उम्मीदवार भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए, अथवा भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र रखने वाला भारतीय मूल का योग्य अभ्यर्थी होना चाहिए।

आयु सीमा

श्रेणी

आयु सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल

18 से 33 वर्ष

टेक्नीशियन ग्रेड-III

18 से 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwBD/Ex-Servicemen आदि) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों एवं आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री या अन्य निर्धारित तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। ग्रेड-I (Signal) और ग्रेड-III के लिए आवश्यक ट्रेड एवं विस्तृत शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांच लें। 

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • स्टेप 2: यदि आपने पहले RRB की किसी 2024, 2025 या 2026 भर्ती के लिए "Create an Account" नहीं बनाया है, तो पहले नया अकाउंट बनाएं। जिन उम्मीदवारों का पहले से अकाउंट है, वे उसी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  • स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद RRB Technician Recruitment 2026 (CEN No. 02/2026) के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। यदि संभव हो तो आधार (Aadhaar) या DigiLocker के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित (Verify) करें।

  • स्टेप 5: निर्धारित प्रारूप और आकार के अनुसार पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  • स्टेप 6: अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  • स्टेप 7: आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी विवरणों की दोबारा जांच करें और संतुष्ट होने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

  • स्टेप 8: आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। 

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क प्रत्येक पे लेवल (Pay Level) के लिए अलग-अलग जमा करना होगा।

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य (UR), OBC और EWS सहित अन्य सभी उम्मीदवार

₹500

SC, ST, पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen), PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक (Minorities) और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC)

₹250

आवेदन शुल्क रिफंड

  • ₹500 शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर ₹400 वापस कर दिए जाएंगे।

  • ₹250 शुल्क जमा करने वाले SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC श्रेणी के उम्मीदवारों को CBT में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर पूरे ₹250 वापस कर दिए जाएंगे।

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए—

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • हस्ताक्षर

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • पहचान पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • PwBD/EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026: ग्रेड 1 और ग्रेड 3 की सैलरी

टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल

  • वेतनमान: वेतन स्तर 5 (7वें वेतन आयोग के अनुसार)

  • प्रारंभिक बेसिक पे: ₹29,200 प्रति माह

टेक्नीशियन ग्रेड सिग्नल 3

  • वेतनमान: वेतन स्तर 2

  • प्रारंभिक बेसिक पे: ₹19,900 प्रति माह

बेसिक वेतन के अतिरिक्त उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) एवं अन्य सरकारी भत्ते भी नियमों के अनुसार प्रदान किए जाएंगे।

RRB टेक्नीशियन जॉब प्रोफाइल

  • रेलवे उपकरणों का रखरखाव एवं मरम्मत

  • सिग्नलिंग सिस्टम का निरीक्षण (ग्रेड 1)

  • तकनीकी खराबियों का समाधान

  • सुरक्षा मानकों का पालन

  • रेलवे संचालन को सुचारु बनाए रखना

PW provides Railway exam content, including Railway Exam Blogs, sample papers, mock tests, guidance sessions, and more. Also, enroll today in the Railway Online Coaching for preparation.

RRB technician bharti 2026 faq

1. RRB technician bharti 2026 me kul kitne padon par bharti nikli hai?

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के कुल 6557 पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. RRB technician bharti 2026 ke liye online aavedan kab se shuru honge?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और 29 जुलाई 2026 तक चलेगी।

3. RRB technician bharti 2026 ke liye chayan prakriya kya hai?

चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.