Physics Wallah
banner

RRB Technician परीक्षा तिथि 2026 कब जारी होगी?

RRB Technician परीक्षा तिथि 2026 अभी घोषित नहीं की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने Technician Grade I Signal और Grade III के लिए 6,557 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। CBT परीक्षा तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।
authorImagePriyanka Yadav31 Jul, 2026
RRB Technician परीक्षा तिथि 2026 कब जारी होगी?

RRB Technician 2026 की परीक्षा तिथि अभी जारी नही की गई है l रेलवे भर्ती बोर्ड ने Technician Grade I Signal और Technician Grade III के लिए CEN 02/2026 के तहत 6,557 पदों की भर्ती जारी की है। इसके लिए 30 जून से लेकर 29 जुलाई 2026 तक आवेदन लिए जा रहे थे। CBT परीक्षा तिथि बाद में जारी होगी। उम्मीदवार तैयारी जारी रखते हुए RRB के आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाएं रखें। 

 

RRB Technician 2026 से जुडी जरूरी जानकारी 

RRB Technician 2026 भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी उम्मीदवारों को पद, रिक्तियों, परीक्षा, वेतन और चयन प्रक्रिया समझने में मदद करती है। इससे भर्ती की पूरी जानकारी एक नजर में मिल जाती है। 

 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 

अधिसूचना संख्या 

CEN संख्या 02/2026 

पोस्ट नाम 

सिग्नल टेक्नीशियन ग्रेड 1 और टेक्नीशियन ग्रेड 3 

कुल रिक्तियां 

ग्रेड 1: 323

ग्रेड 3: 6,234 

परीक्षा मोड 

ऑनलाइन (CBT) 

परीक्षा तिथि 

अभी घोषित नहीं 

वेतन स्तर 

ग्रेड 1: लेवल 5

ग्रेड 3: लेवल 2 

प्रारंभिक वेतन 

ग्रेड 1: ₹29,200/-

ग्रेड 3: ₹19,900/- 

चयन प्रक्रिया 

CBT, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण 

आधिकारिक वेबसाइट 

rrbapply.gov.in 

 

RRB Technician परीक्षा तिथि 2026 कब आएगी? 

अभी RRB Technician परीक्षा तिथि 2026 जारी नहीं हुई है। बोर्ड ने आवेदन की तारीखें जारी कर दी हैं, लेकिन CBT Exam Date की घोषणा अभी बाकी है। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा की तय तारीख जानने के लिए आधिकारिक नोटिस का इंतजार करना होगा। 

बोर्ड पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अगले अपडेट जारी होंगे। CBT की आधिकारिक तारीख आने पर उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी और बाकी जरूरी काम के लिए पर्याप्त जानकारी मिल जाएगी। इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट और अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल को चेक करते रहें।

RRB Technician 2026 से जुड़ी मुख्य तिथियाँ यहां देखें 

RRB Technician 2026 की मुख्य तिथियां उम्मीदवारों को आवेदन, शुल्क भुगतान और सुधार प्रक्रिया की सही समय पर जानकारी देती हैं। इससे वे जरूरी काम समय पर पूरा कर सकते हैं।

इवेंट 

तारीख 

नोटिफिकेशन जारी 

29 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन शुरू 

30 जून 2026 

आवेदन की अंतिम तारीख 

29 जुलाई 2026 

फीस भुगतान की अंतिम तारीख 

31 जुलाई 2026 

आवेदन संशोधन विंडो 

1 से 10 अगस्त 2026 

CBT परीक्षा तिथि 

जल्द जारी होगी 

 

RRB Technician सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कब जारी होगी?

RRB Technician 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप अभी जारी नहीं की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB Technician परीक्षा से कुछ दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। इसमें उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Technician Admit Card कब आएगा? 

RRB Technician Admit Card, CBT परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा। आमतौर पर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। उम्मीदवार इसे अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट या RRB Apply पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश दिए होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

 

RRB Technician परीक्षा तिथि 2026 अभी जारी नहीं हुई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा से जुड़े अपडेट जारी किए जाएंगे। तब तक उम्मीदवार अपनी तैयारी जारी रखें। परीक्षा तिथि, सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें। 

 

यह भी पढ़ें : RRB Technician Recruitment 2026: 6557 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

 

RRB Technician Pariksha Tithi 2026 FAQs

1. RRB Technician Pariksha Tithi 2026 kab jaari hogi?

उत्तर: RRB Technician परीक्षा तिथि 2026 अभी जारी नहीं हुई है। रेलवे भर्ती बोर्ड आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद CBT की तारीख की घोषणा करेगा।

2. RRB Technician CBT Exam 2026 kab hoga?

उत्तर: RRB Technician CBT 2026 exam की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि के लिए आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर अपडेट देखना चाहिए।

3. RRB Technician Admit Card 2026 kab jaari hoga?

उत्तर: एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे संबंधित आरआरबी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

4. RRB Technician City Intimation Slip 2026 kab aayegi?

उत्तर: सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.