Physics Wallah

Supreme Court Junior Court Assistant 2026: 250 पदों पर भर्ती, आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू

Supreme Court Junior Court Assistant Notification 2026 जारी कर दिया गया है। इसके तहत 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।
authorImageEkta Rakesh Singh3 Oct, 2026
Supreme Court Junior Court Assistant 2026: 250 पदों पर भर्ती

 

Supreme Court Junior Court Assistant Notification 2026 जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने Junior Court Assistant (JCA) के 250 अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों के पास Bachelor's Degree के साथ कंप्यूटर पर 35 w.p.m. की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में Objective Test, Typing Test, Descriptive Written Test और Interview शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Patna High Court Assistant Answer Key 2026 जारी, 1 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

Supreme Court Junior Court Assistant भर्ती 2026 

Supreme Court JCA भर्ती 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई है:

विवरण

जानकारी

भर्ती का नाम

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026

पद का नाम

Junior Court Assistant (JCA)

पद का स्तर

Group-B Non-Gazetted

कुल रिक्तियां

250 (Tentative)

पे मैट्रिक्स

Level 6

प्रारंभिक बेसिक पे

₹35,400 + भत्ते

आवेदन शुरू होने की तारीख

7 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

28 अक्टूबर 2026, रात 11:55 बजे

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

sci.gov.in

Supreme Court Junior Court Assistant Notification 2026 लिंक

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य नियम व शर्तों की पूरी जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से Supreme Court JCA Notification 2026 PDF चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Supreme Court Junior Court Assistant Notification 2026 लिंक

Supreme Court JCA 2026 शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

Junior Court Assistant पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor's Degree होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान होना आवश्यक है और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

आयु सीमा  

1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), दिव्यांग और Ex-Servicemen उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। Freedom Fighters के Dependents को निर्धारित 30 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Supreme Court Registry के Departmental Candidates के लिए अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं होगी। वहीं अन्य सरकारी विभागों, Public Sector Undertakings और Nationalized Banks आदि में कार्यरत उम्मीदवारों को आयु में छूट नहीं दी जाएगी।

Supreme Court JCA 2026 ऑनलाइन आवेदन की तारीखें 

Supreme Court JCA 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 को रात 11:55 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन और शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को Supreme Court of India की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन या डाक द्वारा भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Supreme Court JCA आवेदन शुल्क 2026

Junior Court Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है:

श्रेणी

आवेदन शुल्क

General/Unreserved

₹1,500

SC/ST/OBC-NCL/Ex-Servicemen/Physically Challenged

₹750

इसके अतिरिक्त बैंक चार्ज भी लागू होंगे। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध UCO Bank Payment Gateway के जरिए किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क गैर-वापसी योग्य है।

Supreme Court JCA 2026 परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

Supreme Court JCA चयन प्रक्रिया में विभिन्न चरण शामिल हैं। योग्य उम्मीदवारों को Objective Type Test, Typing Speed Test, Descriptive Written Test और Interview में शामिल होना होगा।

1. Objective Type Test

Objective Test में कुल 100 Multiple Choice Questions होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी और अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं।

विषय

प्रश्नों की संख्या

General English including Comprehension

20

General Aptitude

15

General Knowledge

15

Constitution of India में Judiciary से संबंधित प्रावधान

15

Supreme Court Rules, 2013

10

Supreme Court Officers and Servants (Conditions of Service and Conduct) Rules, 1961

10

Computer Knowledge

15

कुल

100

इस परीक्षा में न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

2. Typing Speed Test

Typing Speed Test कंप्यूटर पर English Language में आयोजित होगा। उम्मीदवारों को कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड प्राप्त करनी होगी। इस टेस्ट की अवधि 10 मिनट और अधिकतम अंक 50 हैं। कुल टाइप किए गए शब्दों के 3% तक की गलतियां स्वीकार्य होंगी।

3. Written Test (Descriptive)

Descriptive Written Test English Language में होगा। इसमें Comprehension Passage, Precis Writing और Essay Writing शामिल होंगे। इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे और अधिकतम अंक 100 हैं।

4. Interview

चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में Interview होगा। इसके लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित हैं।

Supreme Court JCA 2026 चयन प्रक्रिया

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 में उम्मीदवारों को निर्धारित चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में शामिल होना होगा। इसमें:

  • Objective Type Test

  • Typing Speed Test

  • Descriptive Written Test

  • Interview

शामिल हैं। प्रत्येक चरण के लिए आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता और न्यूनतम अंकों के नियम लागू होंगे।

Supreme Court Junior Court Assistant सैलरी 2026

Junior Court Assistant पद को Pay Matrix Level 6 में रखा गया है। इस पद के लिए प्रारंभिक Basic Pay ₹35,400 है। इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार विभिन्न भत्ते भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Supreme Court JCA 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • Supreme Court JCA 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

  • उम्मीदवारों को Supreme Court of India की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन लिंक के जरिए फॉर्म भरना होगा।

  • आवेदन में शैक्षणिक योग्यता, आयु, कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड और अन्य जानकारी सही-सही दर्ज करें।

  • आवेदन जमा करने से पहले सभी दर्ज जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक और वेरिफाई कर लें।

  • उम्मीदवार को Undertaking देना होगा कि उसने विज्ञापन में दिए गए नियम और शर्तों को पढ़कर समझ लिया है।

  • आवेदन में दी गई जानकारी गलत पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

 

Supreme Court Junior Court Assistant Notification 2026 FAQs

Supreme Court Junior Court Assistant Recruitment 2026 me kitane pad hai?

Junior Court Assistant के 250 अस्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी।

Supreme Court JCA 2026 ke liye aavedan kab se shuru honge?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

Supreme Court JCA 2026 ke liye aavedan ki antim tarikh kya hai?

उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Supreme Court JCA ke liye shaikshanik yogyata kya hai?

उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor's Degree होनी चाहिए और कंप्यूटर पर 35 w.p.m. की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.