Physics Wallah
banner

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 - रजिस्ट्रेशन, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथि

UP Scholarship 2026-27 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के पात्र विद्यार्थी अपनी कक्षा और श्रेणी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका।
authorImageEkta Rakesh Singh11 Aug, 2026
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 - रजिस्ट्रेशन, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथि

 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहायता देने के लिए UP Scholarship 2026-27 के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और दशमोत्तर स्तर के विद्यार्थी अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UP Scholarship 2026-27 के आवेदन, रजिस्ट्रेशन, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें।

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 की महत्वपूर्ण तिथियां

छात्र नीचे दी गई तालिका से उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2026-27 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम

तिथि

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सामान्य वर्ग के लिए उत्तर प्रदेश प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन

11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक

ओबीसी वर्ग के लिए उत्तर प्रदेश प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन

11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक

उत्तर प्रदेश प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए अल्पसंख्यक श्रेणी हेतु आवेदन

11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सामान्य वर्ग के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन

15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक

उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन 2026-27

15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक

उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन

15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 आवेदन लिंक

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के लिए आधिकारिक UP Scholarship Portal का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी कक्षा, श्रेणी और छात्रवृत्ति के प्रकार के अनुसार पात्रता और महत्वपूर्ण तिथियों की जांच जरूर करें। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से विद्यार्थी UP Scholarship 2026-27 Online Form भर सकते हैं। 

UP Scholarship 2026-27 Form Link 

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। विद्यार्थी का उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।

  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

  • प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

  • पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

  • दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए UG, PG, Diploma और Certificate पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

  • विद्यार्थी को अपनी पिछली कक्षा/परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए।

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  • पिछली योग्यता परीक्षा की मार्कशीट

  • जाति प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबुक

  • फीस रसीद नंबर

  • वार्षिक नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी

  • एनरोलमेंट नंबर

  • आधार कार्ड नंबर

  • नवीनतम पासपोर्ट साइज स्कैन फोटो

आवेदन जमा करने के बाद आवश्यकतानुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी और संबंधित दस्तावेज संस्था/कॉलेज में जमा करने पड़ सकते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 पात्रता

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को अपनी कक्षा और पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है। इसके तहत डोमिसाइल, शैक्षणिक योग्यता और पाठ्यक्रम से जुड़ी आवश्यकताएं शामिल हैं।

डोमिसाइल

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और उत्तर प्रदेश का Domicile रखने वाले विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

प्री-मैट्रिक

कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करके कक्षा 9वीं में नामांकित होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करके कक्षा 10वीं में नामांकित होना चाहिए।

पोस्ट-मैट्रिक

कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करके कक्षा 11वीं में नामांकित होना चाहिए। वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करके कक्षा 12वीं में नामांकित होना चाहिए।

दशमोत्तर

UG, PG, Diploma या Certificate पाठ्यक्रम में नामांकित विद्यार्थी दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आवेदन में किसी तरह की गलती न हो और छात्रवृत्ति मिलने में परेशानी न आए।

  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।

  • नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी भरते समय विशेष सावधानी रखें।

  • आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

  • आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

  • आवेदन Submit करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

  • Renewal विद्यार्थियों को पिछले वर्ष के Registration Number से आवेदन करना चाहिए।

  • आवेदन के बाद अपने Scholarship Status को समय-समय पर चेक करते रहें।

 

up scholarship 2026-27 - registration FAQs

UP scholarship 2026-27 ke liye aavedan kab shuru hoga?

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जबकि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

UP scholarship 2026-27 ke liye kaun aavedan kar sakta hai?

उत्तर प्रदेश के पात्र विद्यार्थी अपनी कक्षा, पाठ्यक्रम और श्रेणी के अनुसार यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP scholarship ke liye kaun-kaun se dastavej jaruri han?

आवेदन के लिए मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, फीस रसीद, एनरोलमेंट नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है।

UP scholarship 2026-27 ke liye aavedan kaise kare?

विद्यार्थी यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

UP scholarship 2026-27 ka status kaise check kare?

आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर अपने Registration Number और अन्य आवश्यक जानकारी से Scholarship Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.