Physics Wallah

DSSSB TGT Exam Dates 2026 जारी, 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक होगी परीक्षा

DSSSB TGT Exam Dates 2026 जारी कर दी गई हैं। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार TGT Computer Science, Post Code 41/26 की ऑनलाइन परीक्षा 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। 

authorImageEkta Rakesh Singh7 Oct, 2026
DSSSB TGT Exam Dates 2026 जारी

 

DSSSB TGT Exam Dates 2026 का शेड्यूल DSSSB ने जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में विभिन्न विभागों के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षाओं का कार्यक्रम बताया गया है। नोटिस के अनुसार TGT Computer Science (Post Code 41/26) की परीक्षा 27 नवंबर 2026 से 4 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा की सटीक तारीख, केंद्र और समय की जानकारी E-Admit Card के माध्यम से मिलेगी।

यह भी पढ़ें: UP TGT भर्ती 2026 में बड़ा बदलाव! TET होगा अनिवार्य? जानें Junior Super TET पर क्या पड़ेगा असर

DSSSB TGT Exam Dates 2026: परीक्षा कब होगी?

DSSSB TGT Computer Science Exam 2026 की परीक्षा 27 नवंबर, 28 नवंबर, 30 नवंबर, 1 दिसंबर, 2 दिसंबर, 3 दिसंबर और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा Advt. No. 03/26 के तहत Post Code 41/26 के लिए निर्धारित की गई है।

विवरण

जानकारी

बोर्ड

Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)

परीक्षा

DSSSB TGT Exam 2026

पद

TGT Computer Science

विभाग

Directorate of Education (DOE)

परीक्षा मोड

ऑनलाइन CBT

परीक्षा शुरू

27 नवंबर 2026

परीक्षा की अंतिम तारीख

4 दिसंबर 2026

शिफ्ट

3

DSSSB TGT Exam Dates 2026 PDF डाउनलोड करें

DSSSB TGT Exam Dates 2026 PDF बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस PDF में TGT Computer Science (Post Code 41/26) की परीक्षा तारीख, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से उम्मीदवार DSSSB TGT Exam Date 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा से जुड़ी सभी तारीखें देख सकते हैं।

DSSSB TGT Exam Dates 2026 PDF डाउनलोड लिंक

DSSSB TGT 2026: शिफ्ट वाइज परीक्षा का समय

DSSSB TGT Exam 2026 तीन शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों की शिफ्ट उनके E-Admit Card में दी जाएगी।

  • Shift-I: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक

  • Shift-II: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक

  • Shift-III: शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें: CG Vyapam TGT Syllabus 2026: विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और PDF

DSSSB TGT 2026: परीक्षा मोड

DSSSB द्वारा जारी नोटिस में विभिन्न पदों के लिए परीक्षा ऑनलाइन मोड यानी Computer Based Test (CBT) के माध्यम से आयोजित करने की जानकारी दी गई है। TGT Computer Science की परीक्षा भी ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित की जाएगी।

DSSSB TGT 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?

DSSSB TGT Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख और परीक्षा का समय E-Admit Card में दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

DSSSB TGT Exam 2026: उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

DSSSB ने उम्मीदवारों को भविष्य की सूचना के लिए अपना ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट रखने की सलाह दी है। बोर्ड की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी भेजी जा सकती है।

उम्मीदवारों को DSSSB की वेबसाइट और OARS पोर्टल नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। यदि किसी कारण से उम्मीदवार को उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर परीक्षा से संबंधित सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो इससे E-Admit Card डाउनलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाने या दोबारा परीक्षा आयोजित करने का कोई अधिकार नहीं मिलेगा।

इसलिए उम्मीदवारों को केवल SMS या मोबाइल सूचना पर निर्भर न रहते हुए बोर्ड की वेबसाइट और OARS पोर्टल पर परीक्षा से संबंधित अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: CG TGT Eligibility 2026: आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की पूरी जानकारी

 

DSSSB TGT Exam Dates 2026 FAQs

Q1. DSSSB TGT Computer Science Exam 2026 kab hogi?

DSSSB TGT Computer Science की परीक्षा 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Q2. DSSSB TGT Computer Science ka Post Code kya hai?

TGT Computer Science का Post Code 41/26 है।

Q3. DSSSB TGT Exam 2026 kitani shift me hogi?

परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी—सुबह 9 से 11 बजे, दोपहर 1 से 3 बजे और शाम 5 से 7 बजे।

Q4. DSSSB TGT Admit Card me kya jankari hogi?

E-Admit Card में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख और परीक्षा का समय दिया जाएगा।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.