Physics Wallah
banner

SUPER TET Junior Syllabus 2026: कक्षा 6 से 8 तक का पूरा सिलेबस

SUPER TET Junior Syllabus 2026 के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के सहायक अध्यापक पद के लिए परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से और 90 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

authorImageEkta Rakesh Singh4 Sept, 2026
SUPER TET Junior Syllabus
SUPER TET Junior Syllabus 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न और विषयवार सिलेबस को समझना बेहद जरूरी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक यानी कक्षा 6 से 8 तक की भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के साथ संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और चुने गए विषय के अनुसार SUPER TET class 6 to 8 syllabus की तैयारी कर सकते हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार supertet revised syllabus में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं और तार्किक ज्ञान के साथ हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक अध्ययन, गणित और विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। नीचे SUPER TET Junior Syllabus 2026 की पूरी जानकारी दी गई है।

SUPER TET Junior Syllabus 2026: परीक्षा की संरचना

सहायक अध्यापक के पद पर चयन के लिए परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें दो खण्ड होंगे। प्रथम खण्ड में 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से होंगे, जो सभी अभ्यर्थियों के लिए समान होंगे। द्वितीय खण्ड में 90 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे, जिनमें अभ्यर्थी द्वारा विषय का विकल्प चुना जाएगा।

खण्ड विषय वस्तु अंक
प्रथम खण्ड सामान्य ज्ञान (अनिवार्य) 30
द्वितीय खण्ड (क) भाषा शिक्षण के लिए संस्कृत/हिन्दी/अंग्रेजी में से कोई एक।(ख) सामाजिक अध्ययन के लिए सामाजिक अध्ययन।(ग) विज्ञान एवं गणित शिक्षक के लिए विज्ञान एवं गणित।वैकल्पिक (अथवा) के अध्याय (दो में से कोई एक)। 90

SUPER TET Class 6 to 8 Syllabus: विषयवार सिलेबस

SUPER TET class 6 to 8 syllabus में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं और तार्किक ज्ञान से संबंधित विभिन्न टॉपिक्स शामिल हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को चुने गए विषय के अनुसार हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक अध्ययन, गणित या विज्ञान की तैयारी करनी होगी।

विषय पाठ्यक्रम
सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएँ / तार्किक ज्ञान

1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ।

2. भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन।

3. भारत का भूगोल।

4. भारतीय राजनीति एवं शासन—संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति, आधिकारिक प्रकरण आदि।

5. आर्थिक और सामाजिक विकास—सतत विकास, गरीबी, अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशिएटिव (पहल) आदि।

6. पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी सम्बन्धी सामान्य विषय, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन।

7. सामान्य विज्ञान।

8. सादृश्यता (Analogies), कथन और कारण (Assertion and Reason), बाइनरी लॉजिक, वर्गीकरण, घड़ी और कैलेंडर, कोडेड असमानताएँ (Coded Inequalities), कोडिंग-डिकोडिंग।

हिन्दी

1. हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास।

2. हिन्दी व्याकरण।

3. अपठित गद्यांश तथा पद्यांश।

4. प्रमुख लेखकों/कवियों का सामान्य परिचय एवं उनकी रचनाएँ।

English

1. History of English Literature and Language.

2. English Grammar.

3. Unseen Passage.

4. Writers/Poets general introduction and their work.

संस्कृत

1. संस्कृत भाषा एवं साहित्य के इतिहास की जानकारी।

2. संस्कृत व्याकरण।

3. अपठित गद्यांश/पद्यांश।

4. प्रमुख लेखकों/कवियों का सामान्य परिचय एवं उनकी कृतियाँ।

सामाजिक अध्ययन

1. इतिहास जानने के स्रोत।

2. पाषाणकालीन संस्कृति, ताम्र पाषाणिक संस्कृति, वैदिक संस्कृति।

3. छठी शताब्दी ई० पू० का भारत।

4. भारत के प्रारंभिक राज्य।

5. भारत में मौर्य साम्राज्य की स्थापना।

6. मौर्योत्तरकालीन भारत, गुप्तकाल, राजपूत कालीन भारत, पुष्यभूति वंश, दक्षिण भारत के राज्य।

7. छठी शताब्दी का धार्मिक तथा सामाजिक विकास।

8. इस्लाम का भारत में आगमन, दिल्ली सल्तनत की स्थापना, विस्तार, विघटन।

9. मुगल साम्राज्य, संस्कृति, पतन।

10. यूरोपीय शक्तियों का भारत में आगमन एवं अंग्रेजी राज्य की स्थापना।

11. भारत में कम्पनी राज्य का विस्तार।

12. भारत में नवजागरण, भारत में राष्ट्रवाद का उदय।

13. स्वाधीनता आन्दोलन, स्वतंत्रता प्राप्ति, भारत विभाजन।

14. स्वतंत्र भारत की चुनौतियाँ।

15. हम और हमारा समाज।

16. ग्रामीण एवं नगरीय समाज व रहन-सहन, ग्रामीण एवं नगरीय स्वशासन।

17. जिला प्रशासन।

18. हमारा संविधान, केन्द्रीय व राज्य शासन व्यवस्था।

19. भारत में लोकतंत्र।

20. देश की सुरक्षा एवं विदेश नीति, वैश्विक समुदाय एवं भारत।

21. नागरिक सुरक्षा, यातायात सुरक्षा।

22. दिव्यांगता।

23. सौरमण्डल में पृथ्वी, ग्लोब: पृथ्वी पर स्थानों का निर्धारण, पृथ्वी की गतियाँ।

24. मानचित्रण, पृथ्वी के चार परिमण्डल, स्थल मण्डल: पृथ्वी की संरचना, पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप।

25. विश्व में भारत, भारत का भौतिक स्वरूप, मृदा, उर्वरक का प्रयोग एवं महत्व, वनस्पति एवं वन्य जीव, भारत की जलवायु, भारत के आर्थिक संसाधन, यातायात, व्यापार एवं संचार।

26. उत्तर प्रदेश–भारत में स्थान, राजनीतिक विभाग, जलवायु, मृदा, वनस्पति एवं वन्यजीव, कृषि, खनिज।

27. उद्योग–धन्धे, जनसंख्या एवं नगरीकरण।

28. वायुमण्डल, जलमण्डल।

29. संसार के प्रमुख प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन।

30. खनिज संसाधन, उद्योग–धन्धे।

31. भारतीय अर्थव्यवस्था एवं उसकी चुनौतियाँ।

32. पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन एवं उनकी उपयोगिता।

33. प्राकृतिक संतुलन, संसाधनों का उपयोग।

34. जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर प्रभाव, पर्यावरण–प्रदूषण।

35. अपशिष्ट प्रबन्धन, आपदाएँ, पर्यावरणविद, पर्यावरण के क्षेत्र में पुरस्कार, पर्यावरण दिवस, पर्यावरण कैलेण्डर।

गणित

1. प्राकृतिक संख्याएँ, पूर्ण संख्याएँ, परिमेय संख्याएँ।

2. पूर्णांक, कोष्ठक: लघुत्तम समापवर्तक एवं महत्तम समापवर्तक।

3. वर्गमूल, घनमूल, सर्वसमिकाएँ।

4. बीजगणित, अवधारणा–चर संख्याएँ, अचर संख्याएँ, चर संख्याओं की घात।

5. बीजीय व्यंजकों का जोड़, घटाना, गुणा एवं भाग, बीजीय व्यंजकों के पद एवं पदों के गुणांक, सजातीय एवं विजातीय पद, व्यंजकों की डिग्री, एक, दो एवं त्रिपदीय व्यंजकों की अवधारणा।

6. युगपत समीकरण, वर्ग समीकरण, रेखीय समीकरण।

7. समान्तर रेखाएँ, चतुर्भुज की रचनाएँ, त्रिभुज।

8. वृत्त और चक्रीय चतुर्भुज, वृत्त की स्पर्श रेखाएँ।

9. अनुपात, समानुपात, प्रतिशतता, लाभ–हानि, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज।

10. सांख्यिकी–आंकड़ों का वर्गीकरण, पिक्टोग्राफ, माध्य, माध्यिका एवं बहुलक, बारम्बारता।

11. पाई एवं दण्ड चार्ट, अवर्गीकृत आँकड़ों का चित्र।

12. सम्भावना (प्रायिकता) ग्राफ, दण्ड, आरेख तथा मिश्रित दण्ड आरेख।13. कार्तीय तल, क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन), घातांक, त्रिकोणमिति।

विज्ञान

1. दैनिक जीवन में विज्ञान, महत्वपूर्ण खोज, महत्व, मानव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।

2. रेशा एवं वस्त्र, रेशों से वस्त्रों तक (प्रक्रिया)।

3. सजीव, निर्जीव पदार्थ – जीव जगत, सजीवों का वर्गीकरण, जन्तु एवं वनस्पति के आधार पर पौधों का वर्गीकरण एवं जन्तुओं का वर्गीकरण, जीवों में अनुकूलन, जन्तुओं एवं पौधों में परिवर्तन।

4. जन्तु की संरचना व कार्य।

5. सूक्ष्म जीव एवं उनका वर्गीकरण तथा उनसे होने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम।

6. कोशिका से अंगतन्त्र तक।

7. किशोरावस्था, विकलांगता।

8. भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं रोग, फसल उत्पादन, नाइट्रोजन चक्र।

9. जन्तुओं में पोषण, पौधों में पोषण, जनन, लाभदायक पौधे।

10. जीवों में श्वसन, उत्सर्जन, लाभदायक जन्तु।

11. पोषण, विटामिन्स, हार्मोन्स एवं खनिज लवण।

12. मापन, विद्युत धारा, चुम्बकत्व, गति, बल एवं यंत्र।

13. ऊर्जा, ध्वनि, स्थिर विद्युत, प्रकाश एवं प्रकाश यंत्र।

14. वायु– गुण, संघटन, आवश्यकता, उपयोगिता, ओजोन परत, हरित गृह प्रभाव।

15. जल– आवश्यकता, उपयोगिता, स्रोत, गुण, प्रदूषण, जल–संरक्षण।

16. पदार्थ, पदार्थों के समूह, पदार्थों का पृथक्करण, पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति।

17. अम्ल, क्षार, लवण।

18. ऊष्मा एवं ताप।

19. मानव निर्मित वस्तुएँ, प्लास्टिक, काँच, साबुन, मृतिका।

20. खनिज एवं धातु, कार्बन एवं उसके यौगिक।

21. ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत।

22. आवर्त सारिणी, रक्त की संरचना, वर्ग एवं रक्त के आदान–प्रदान में सावधानियाँ।

V- प्रश्न पत्र की भाषा– प्रश्न पत्र अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों भाषाओं में होगा।

SUPER TET Junior Syllabus 2026 PDF

उम्मीदवार SUPER TET Junior Syllabus 2026 PDF में परीक्षा की संरचना, विषयवार सिलेबस और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी देख सकते हैं। सिलेबस PDF की मदद से उम्मीदवार SUPER TET class 6 to 8 syllabus के अनुसार अपनी तैयारी को व्यवस्थित कर सकते हैं।

SUPER TET Junior Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

SUPER TET Junior Syllabus 2026 के साथ परीक्षा पैटर्न को समझना भी जरूरी है। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं:

  • परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।

  • प्रश्न पत्र में कुल 120 प्रश्न होंगे।

  • प्रथम खण्ड में 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से होंगे।

  • द्वितीय खण्ड में 90 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे।

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।

  • प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा।

  • गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

  • प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

SUPER TET Junior Syllabus 2026 की तैयारी कैसे करें?

SUPER TET Junior Syllabus 2026 की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को सबसे पहले पूरे सिलेबस को विषयवार समझना चाहिए। SUPER TET class 6 to 8 syllabus में सामान्य ज्ञान और चुने गए विषय से संबंधित विस्तृत टॉपिक्स दिए गए हैं, इसलिए नियमित रिवीजन और प्रैक्टिस जरूरी है।

  • सबसे पहले SUPER TET class 6 to 8 syllabus को ध्यान से पढ़ें।

  • सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स की नियमित तैयारी करें।

  • हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में व्याकरण तथा साहित्य से जुड़े टॉपिक्स तैयार करें।

  • सामाजिक अध्ययन में इतिहास, भूगोल, संविधान और पर्यावरण पर विशेष ध्यान दें।

  • गणित में बीजगणित, ज्यामिति, सांख्यिकी और प्रतिशत जैसे टॉपिक्स की नियमित practice करें।

  • विज्ञान में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े topics तैयार करें।

  • परीक्षा में negative marking होने के कारण mock test के जरिए accuracy बढ़ाएं।

  • supertet revised syllabus के अनुसार नियमित revision करते रहें।

 

SUPER TET Junior Syllabus 2026: FAQs

1. SUPER TET Junior Syllabus 2026 me kitane prashna honge?

SUPER TET Junior परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 90 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे।

2. SUPER TET Junior pariksha me pratyek prashna kitane ank ka hoga?

प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

3. SUPER TET Class 6 to 8 Syllabus me koin-koin se vishay shamil hai?

SUPER TET class 6 to 8 syllabus में सामान्य ज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक अध्ययन, गणित और विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।

4. SUPER TET Junior Syllabus 2026 PDF kaise download kare?

उम्मीदवार दिए गए SUPER TET Junior Syllabus 2026 PDF लिंक से सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.