Physics Wallah

UP Primary Teacher Documents Required 2026: जरूरी दस्तावेज, फोटो-सिग्नेचर और अपलोड गाइड

UP Primary Teacher Documents Required 2026 में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हाईस्कूल प्रमाण पत्र, श्रेणी/आरक्षण से संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
authorImageEkta Rakesh Singh16 Sept, 2026
UP Primary Teacher Documents Required 2026: जरूरी दस्तावेज

 

UP Primary Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11,508 पद और सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी, बालक/बालिका के 897 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए।

UP Primary Teacher 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

UP Primary Teacher exam 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:

क्र. सं.

महत्वपूर्ण तिथि

तिथि

1

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि

15 सितंबर 2026

2

ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि

16 सितंबर 2026

3

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर 2026

4

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि

19 अक्टूबर 2026

5

SuperTET 2026 परीक्षा तिथि

03 एवं 04 दिसंबर 2026

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न दी गई है। उम्मीदवार भर्ती की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से UP Primary Teacher Notification 2026 का आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF लिंक 

UP Primary Teacher 2026 जरूरी दस्तावेज 

UP Primary Teacher Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और अन्य दावों से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार हैं:

दस्तावेज

आवश्यक जानकारी

शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट

निर्धारित शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र और अंकपत्र

हाईस्कूल प्रमाण पत्र

जन्मतिथि के प्रमाण के लिए हाईस्कूल या समकक्ष प्रमाण पत्र

श्रेणी प्रमाण पत्र

SC/ST/OBC/EWS आदि श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू प्रमाण पत्र

अन्य पात्रता प्रमाण पत्र

पद के लिए निर्धारित अन्य आवश्यक योग्यता/प्रमाण पत्र

फोटो

निर्धारित साइज और फॉर्मेट में नवीनतम फोटो

हस्ताक्षर

सफेद पृष्ठभूमि पर स्पष्ट हस्ताक्षर

घोषणा-पत्र

आवेदन प्रक्रिया में निर्धारित घोषणा को स्वीकार करना आवश्यक है

सभी प्रमाण पत्र और अभिलेख निर्धारित निर्देशों के अनुसार PDF फॉर्मेट में अपलोड किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें : UP Primary Vacancy 2026: 11,508 पदों पर भर्ती

UP Primary Teacher 2026 फोटो-सिग्नेचर साइज 

UP Primary Teacher Recruitment 2026 के ऑनलाइन आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित साइज और रिजॉल्यूशन के अनुसार अपलोड करना होगा।

हस्ताक्षर के लिए जरूरी निर्देश

  • हस्ताक्षर सफेद पृष्ठभूमि पर होना चाहिए।

  • हस्ताक्षर JPG या JPEG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।

  • हस्ताक्षर की फाइल का साइज 10 KB से 200 KB के बीच होना चाहिए।

  • हस्ताक्षर का रिजॉल्यूशन 140×110 Pixel होना चाहिए।

फोटो के लिए जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।

  • फोटो JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।

  • फोटो की फाइल का साइज 70 KB से 300 KB के बीच होना चाहिए।

  • फोटो का Pixel Resolution 300 से 600 के बीच होना चाहिए।

उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने से पहले फाइल का साइज और रिजॉल्यूशन निर्धारित सीमा में होने की जांच कर लेनी चाहिए।

UP Primary Teacher Documents PDF Format और Size 2026 

आवेदन के दौरान अपलोड किए जाने वाले प्रमाण पत्र और अभिलेख PDF Format में होने चाहिए। प्रत्येक अपलोड की जाने वाली PDF फाइल का साइज 50 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।

यदि किसी पात्रता या दावे से संबंधित एक से अधिक दस्तावेज हैं, तो उम्मीदवारों को आवश्यकतानुसार संबंधित अभिलेखों को एक साथ व्यवस्थित करके अपलोड करना चाहिए।

UP Primary Teacher Application Form के लिए जरूरी निर्देश

UP Primary Teacher Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।

आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश निम्न हैं:

  • उम्मीदवार को आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए।

  • रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्र अंग्रेजी भाषा में भरना अनिवार्य है।

  • आवेदन में भरी गई जानकारी को अंतिम सबमिट से पहले अच्छी तरह जांच लेना चाहिए।

  • अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन में नाम, श्रेणी, जन्मतिथि, जेंडर आदि में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

  • आवेदन में निर्धारित वरीयता संबंधी विकल्प भरना अनिवार्य होगा।

  • निर्धारित साइज की फोटो और स्पष्ट हस्ताक्षर अपलोड नहीं करने या घोषणा-पत्र स्वीकार नहीं करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

  • आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए आयोग द्वारा निर्धारित अवधि तक संशोधन का अवसर दिया जा सकता है।

  • जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही उसका समायोजन किसी अन्य आवेदन में किया जाएगा।

  • यदि उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन सबमिट करता है, तो अंतिम रूप से सबमिट किया गया आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा और अन्य आवेदन निरस्त माने जाएंगे।

UP Primary Teacher Application की कॉपी सुरक्षित रखें

ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र की तीन प्रतियां भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के समय निर्धारित अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र की प्रतियां तैयार करके आयोग कार्यालय में जमा करना अनिवार्य हो सकता है।

उम्मीदवारों को आवेदन और दस्तावेजों की एक अतिरिक्त प्रति अपने रिकॉर्ड के लिए भी सुरक्षित रखनी चाहिए।

UP Primary Teacher Documents Upload करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने से पहले निम्न बातों की जांच करनी चाहिए:

  • सभी दस्तावेज स्पष्ट और पढ़ने योग्य हों।

  • PDF का साइज निर्धारित सीमा में हो।

  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में हों।

  • फोटो और हस्ताक्षर का साइज व रिजॉल्यूशन सही हो।

  • आवेदन में दर्ज जानकारी दस्तावेजों से मेल खाती हो।

  • घोषणा-पत्र को आवश्यक रूप से स्वीकार किया गया हो।

  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखी गई हो।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पात्रता से संबंधित विवाद की स्थिति में आयोग का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

 

UP Primary Teacher Documents Required 2026 FAQs

Q1. UP Primary Teacher Recruitment 2026 ke liye koin-koin se dastavej jaruri hai?

शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हाईस्कूल प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक अभिलेख जरूरी हैं।

Q2. UP Primary Teacher 2026 me dastavej kis format me upload karne honge?

प्रमाण पत्र और अभिलेख PDF फॉर्मेट में, जबकि फोटो और हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।

Q3. UP Primary Teacher 2026 me PDF dastavej ka size kitna hona chahiye?

प्रत्येक PDF दस्तावेज का साइज 50 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।

Q4. UP Primary Teacher 2026 me photo aur signature ka size kya hai?

फोटो 70–300 KB और हस्ताक्षर 10–200 KB के बीच होना चाहिए।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.