Physics Wallah

UP Primary Teacher Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न, निगेटिव मार्किंग, सिलेबस

UP Primary Teacher Exam Pattern 2026 के अनुसार लिखित परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो कुल 360 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक, जबकि गलत या एक से अधिक विकल्प चुनने पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
authorImageEkta Rakesh Singh16 Sept, 2026
UP Primary Teacher Exam Pattern 2026

 

UP Primary Teacher Notification 2026 जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत सहायक अध्यापक के कुल 11,508 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। UP Primary Teacher Exam Pattern 2026 के अनुसार लिखित परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 360 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और गलत उत्तर के लिए 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। UP Primary Teacher Exam 2026 का आयोजन 3 और 4 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: UP SUPER TET Primary Syllabus 2026 जारी

UP Primary Teacher 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

UP Primary Teacher Recruitment 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:

कार्यक्रम

तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू

16 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर 2026

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर 2026

आवेदन सुधार की अंतिम तिथि

19 अक्टूबर 2026

UP Primary Teacher परीक्षा तिथि

3 और 4 दिसंबर 2026

एडमिट कार्ड

परीक्षा से पहले

रिजल्ट

बाद में अपडेट किया जाएगा

उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न दी गई है। उम्मीदवार भर्ती की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से UP Primary Teacher Notification 2026 का आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Primary Teacher Notification 2026 PDF लिंक 

UP Primary Teacher परीक्षा पैटर्न 2026

UP Primary Teacher परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार सहायक अध्यापक पदों के लिए लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी। परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

परीक्षा का विवरण

जानकारी

परीक्षा का प्रकार

वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पीय

कुल प्रश्न

120

कुल अंक

360

परीक्षा अवधि

2 घंटे

प्रत्येक सही उत्तर

3 अंक

प्रत्येक गलत उत्तर

1 अंक की कटौती

एक से अधिक विकल्प चुनने पर

1 अंक की कटौती

प्रश्न-पत्र की भाषा

हिंदी और अंग्रेजी

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे। उम्मीदवार को इनमें से केवल एक सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करना होगा। उत्तर पत्रक में सही उत्तर के गोले को काले बॉल प्वाइंट पेन से भरना होगा।

UP Primary Teacher 2026 में निगेटिव मार्किंग

UP Primary Teacher Exam Pattern 2026 में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर या एक से अधिक विकल्प चुनने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

UP Primary Teacher 2026 मेरिट कैसे तैयार होगी?

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) और सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) पदों पर चयन 360 अंकों की लिखित परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा में समान अंक होते हैं, तो टाई-ब्रेकिंग के लिए निम्न क्रम अपनाया जाएगा:

  1. सबसे पहले उम्मीदवार के स्नातक के प्रतिशत को देखा जाएगा।

  2. स्नातक का प्रतिशत समान होने पर प्रशिक्षण अर्हता के प्रतिशत को देखा जाएगा।

  3. लिखित परीक्षा, स्नातक और प्रशिक्षण अर्हता के अंक समान होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को उच्च स्थान दिया जाएगा।

UP Primary Teacher 2026 पाठ्यक्रम

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) और सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) पदों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर UP Primary Teacher Syllabus 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Primary Teacher 2026: परीक्षा केंद्र की जानकारी 

UP Primary Teacher Exam Centre 2026 का निर्धारण आवश्यकतानुसार जनपद मुख्यालयों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी निम्न प्रकार से उपलब्ध होगी:

  • परीक्षा केंद्र वाले जनपद की सूचना: परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले।

  • परीक्षा केंद्र की सूचना: परीक्षा से लगभग 3 दिन पहले एडमिट कार्ड के माध्यम से।

  • उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, जनपद और अन्य आवश्यक विवरण को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

 

UP Primary Teacher Exam Pattern 2026 FAQs

UP Primary Teacher Exam 2026me kul kitane prashna honge?

UP Primary Teacher Exam 2026 में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

UP Primary Teacher Exam 2026 kitane anko ka hoga?

UP Primary Teacher Exam 2026 कुल 360 अंकों का होगा।

Kya UP Primary Teacher Exam 2026 me negative marking hogi?

हाँ, गलत उत्तर या एक से अधिक विकल्प चुनने पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

UP Primary Teacher Exam 2026 ki avdhi kitani hogi?

UP Primary Teacher Exam 2026 की परीक्षा अवधि 2 घंटे होगी।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.