Physics Wallah

UP Primary Teacher Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा केंद्र की जानकारी

UP Primary Teacher Eligibility 2026 के तहत 12,405 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक होंगे। उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक प्रशिक्षण और TET जरूरी है। परीक्षा 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को होगी।
authorImageEkta Rakesh Singh16 Sept, 2026
UP Primary Teacher Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता

 

UP Primary Teacher Notification 2026 जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत कुल 12,405 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। UP Primary Teacher Eligibility 2026 के तहत शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक प्रशिक्षण और TET की पात्रता पूरी करना जरूरी है। भर्ती में शहरी और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के सहायक अध्यापक पद शामिल हैं। विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। UP Primary Teacher Exam 2026 का आयोजन 03 और 04 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: UP SUPER TET Primary Syllabus 2026 जारी

UP Primary Teacher Eligibility 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

UP Primary Teacher Eligibility 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:

क्र. सं.

महत्वपूर्ण तिथि

तिथि

1

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि

15 सितंबर 2026

2

ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि

16 सितंबर 2026

3

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर 2026

4

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि

19 अक्टूबर 2026

5

परीक्षा तिथि

03 एवं 04 दिसंबर 2026

UP Primary Teacher 2026: शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आयु में छूट 

UP Primary Teacher Eligibility 2026 में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित स्नातक डिग्री, मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और निर्धारित TET योग्यता होना आवश्यक है।

शैक्षणिक योग्यता

क्र. सं.

पदनाम

अनिवार्य योग्यता / शैक्षिक अर्हता

1

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN)

भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त उपाधि के साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण अर्हता होना आवश्यक है। इसमें बेसिक अध्यापक प्रमाण-पत्र (बी.टी.सी.), द्विवर्षीय बी.टी.सी. (उर्दू), विशिष्ट बी.टी.सी., भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित विशेष शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा, प्रारम्भिक शिक्षा (बी.एल.एड.) में चार वर्षीय उपाधि या राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, संनियम और प्रक्रिया) विनियमावली, 2002 के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा शामिल है। इसके साथ राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा संचालित अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

2

सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय)

(1) भारत में विधि द्वारा स्थापित अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/मानित विश्वविद्यालय/संस्था से स्नातक उपाधि, (2) NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में B.T.C. या D.El.Ed. की उपाधि तथा (3) उत्तर प्रदेश सरकार अथवा भारत सरकार द्वारा आयोजित कक्षा 1 से 5 हेतु अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

नोट: वर्तमान समय में B.T.C. कोर्स D.El.Ed. कोर्स के नाम से संचालित किया जा रहा है।

आयु सीमा

UP Primary Teacher Eligibility 2026 के तहत पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

पद

न्यूनतम आयु

अधिकतम आयु / अधिवर्षता आयु

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN)

21 वर्ष

40 वर्ष

सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय)

21 वर्ष

अधिवर्षता आयु 62 वर्ष

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) पद के लिए सामान्य अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है तथा पद की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष है।

आयु में छूट

सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) पद के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

श्रेणी

आयु में छूट

उत्तर प्रदेश के SC/ST/OBC अभ्यर्थी

5 वर्ष

उत्तर प्रदेश के दिव्यांग अभ्यर्थी

15 वर्ष

भूतपूर्व सैनिक

सेना में की गई सेवा अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष

शिक्षा मित्र

अधिकतम आयु 60 वर्ष तक

उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी। उत्तर प्रदेश के दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।

भूतपूर्व सैनिकों को सेना में की गई सेवा अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष की आयु छूट अनुमन्य होगी। वहीं शिक्षा मित्रों के मामले में अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तक होगी।

यह भी पढ़ें : UP Primary Vacancy 2026: 11,508 पदों पर भर्ती

UP Primary Teacher 2026: परीक्षा केंद्र की जानकारी 

UP Primary Teacher Exam Centre 2026 का निर्धारण आवश्यकतानुसार जनपद मुख्यालयों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाले प्रवेश-पत्र को ध्यान से देखना चाहिए।

परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी निम्न प्रकार से उपलब्ध होगी:

  • परीक्षा केंद्र वाले जनपद की सूचना: परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध होगी।

  • परीक्षा केंद्र की सूचना: परीक्षा से 3 दिन पहले प्रवेश-पत्र के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।

  • उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

 

UP Primary Teacher Eligibility 2026 FAQs

1. UP Primary Teacher Eligibility 2026 ke liye TET jaruri hai?

हां, उम्मीदवार के लिए निर्धारित TET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

2. UP Primary Teacher 2026 ke liye minimum aayu kitani hai?

दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।

3. UP Primary Teacher 2026 pariksha kab hogi?

UP Primary Teacher Exam 2026 का आयोजन 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

4. UP Primary Teacher Exam Centre 2026 ki jankari kab milegi?

परीक्षा केंद्र वाले जनपद की सूचना लगभग 10 दिन पहले और केंद्र की जानकारी 3 दिन पहले एडमिट कार्ड के माध्यम से मिलेगी।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.