UP Special TET 2026 के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, Special Education में आवश्यक professional qualification और RCI Registration से जुड़ी शर्तों को पूरा करना होगा। Eligibility अलग-अलग teaching level के अनुसार निर्धारित की गई है। इसके अलावा, संविदा/डेलीवेजेज पर कार्यरत Special Educators के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित है।आवेदन 5 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होंगे और परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
UP Special TET 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी deadlines की जानकारी देती हैं।
|
कार्यक्रम |
तिथि |
|
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि |
03 सितंबर 2026 |
|
ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.)/आवेदन शुरू होने की तिथि |
05 सितंबर 2026 |
|
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
04 अक्टूबर 2026 |
|
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि |
08 अक्टूबर 2026 |
|
परीक्षा तिथि |
03 नवंबर 2026 |
UP Special TET 2026 की अधिसूचना राज्य संचालित, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त और विशेष विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए सभी नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी देती है। ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को UPESSC की वेबसाइट पर One Time Registration (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।
UP Special TET 2026 Notification PDF
UP Special TET 2026 की पात्रता teaching level और उम्मीदवार की professional qualification के आधार पर निर्धारित की गई है। Primary और Upper Primary Level के लिए अलग-अलग qualification requirements हैं।
कक्षा 1 से 5 के लिए UP Special TET 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
Graduation: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
Special Professional Training: Special Education में 2 वर्षीय D.Ed. या RCI द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
RCI Registration: उम्मीदवार के पास वैध RCI Registration Certificate और Active Central Rehabilitation Register (CRR) Number होना चाहिए।
In-Service Candidates: राज्य संचालित स्कूलों, स्थानीय निकायों या राज्य सहायता प्राप्त संस्थानों में elementary schools में दैनिक वेतन या संविदा (Contractual) आधार पर कार्यरत शिक्षक भी पात्र हैं।
कक्षा 6 से 8 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है:
Graduation: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होनी चाहिए।
Special Professional Training: Special Education में B.Ed. या RCI द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
RCI Registration: उम्मीदवार के पास Active CRR Number वाला वैध RCI Registration Certificate होना अनिवार्य है।
In-Service Candidates: UP Basic Education Council या Secondary Education Council के अंतर्गत Upper Primary Schools में कार्यरत शिक्षक या Special Educators भी पात्र हैं।
यह भी पढ़ें
UP Special TET 2026: परीक्षा की तारीख हुई घोषित, 5 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें जरूरी तारीखें
UP Special TET 2026 में संविदा या डेलीवेजेज पर कार्यरत Special Educators के लिए परीक्षा आयोजन की तिथि 03 नवंबर 2026 तक अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है।
UP Special TET 2026 के परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण आवश्यकता के अनुसार जनपद मुख्यालयों पर किया जाएगा। उम्मीदवार को कोई भी परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जा सकता है।
परीक्षा केन्द्र के जनपद की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले तथा परीक्षा केन्द्र की जानकारी परीक्षा से 3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड करके परीक्षा केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा केन्द्र, समय-सारणी और अनुक्रमांक आदि की जानकारी भी निर्धारित समय पर जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें