उत्तर प्रदेश में UP Special TET 2026 परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार UP Special TET Exam 3 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, सहायक अध्यापकों और विशेष शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। खास तौर पर ऐसे working teachers के लिए यह एक और मौका है, जो UPTET 2026 में सफल नहीं हो पाए हैं।
UP Special TET 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले नीचे दी गई प्रमुख जानकारी देख सकते हैं।
|
विवरण |
जानकारी |
|
परीक्षा का नाम |
Special Teacher Eligibility Test 2026 |
|
आयोजन संस्था |
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज |
|
विज्ञापन संख्या |
03/2026 |
|
Notification जारी होने की तारीख |
3 सितंबर 2026 |
|
आवेदन शुरू होने की तारीख |
5 सितंबर 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तारीख |
4 अक्टूबर 2026 |
|
Form Correction की अंतिम तारीख |
8 अक्टूबर 2026 |
|
परीक्षा की तारीख |
3 नवंबर 2026 |
|
आवेदन का माध्यम |
ऑनलाइन |
|
Registration |
One Time Registration (OTR) |
|
परीक्षा का माध्यम |
ऑफलाइन, OMR आधारित |
|
कुल प्रश्न |
150 |
|
कुल अंक |
150 |
|
Negative Marking |
नहीं |
UP Special TET 2026 की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। UPESSC ने परीक्षा की तारीख आधिकारिक विज्ञापन में जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर 2026 है।
UP Special TET 2026 का Notification PDF UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें परीक्षा की तारीख, आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता, फीस, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए हैं। आप आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन PDF जरूर पढ़ें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी जरूरी शर्त या निर्देश से न चूकें।
UP Special TET 2026 Notification PDF Download
UP Special TET का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए किया जा रहा है।
प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इसमें निम्न प्रकार के विद्यालय शामिल हैं:
राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्यालय
स्थानीय निकाय के विद्यालय
राज्य सरकार या बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता/संबद्धता प्राप्त विद्यालय
राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय
प्राथमिक स्तर पर कार्यरत Special Educators
उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक भी Special TET के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें शामिल हैं:
राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्यालय
स्थानीय निकाय के विद्यालय
राज्य सरकार, बेसिक शिक्षा परिषद या माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता/संबद्धता प्राप्त विद्यालय
राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय
उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत Special Educators
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत Special Educators यानी CWSN शिक्षकों के लिए भी विशेष पात्रता निर्धारित की गई है।
प्राथमिक स्तर के लिए कार्यरत विशेष शिक्षक के पास स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ RCI से मान्यता प्राप्त D.Ed. Special Education या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ Special Educator के पास सक्रिय CRR नंबर और RCI का पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना जरूरी है।
इसी तरह कक्षा 6 से 8 के स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए भी स्नातक के साथ RCI से मान्यता प्राप्त B.Ed. Special Education या समकक्ष योग्यता और वैध RCI पंजीकरण जरूरी है।
संविदा या डेपुटेशन पर कार्यरत Special Educators के लिए परीक्षा की तारीख 3 नवंबर 2026 तक अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है।
अन्य पात्रता और आयु से जुड़ी शर्तों के लिए आधिकारिक विज्ञापन में दी गई जानकारी को जरूर देखें।
UP Special TET 2026 उन working teachers के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो UPTET 2026 में सफल नहीं हो पाए हैं। इस परीक्षा के जरिए पात्र प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक अपनी पात्रता हासिल करने का एक और अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप पात्र हैं, तो 5 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। इसके बाद 3 नवंबर 2026 को परीक्षा आयोजित होगी।