Physics Wallah

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 का पूरा पाठ्यक्रम

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 छात्रों को विज्ञान के बुनियादी नियमों को आसानी से समझाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 70 अंकों की लिखित परीक्षा और 30 अंकों का प्रोजेक्ट व प्रयोगात्मक कार्य होता है। इस पाठ्यक्रम में पदार्थ, कोशिका, ऊतक, गति, बल, गुरुत्वाकर्षण, ऊर्जा और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।
authorImageAnanya Gupta30 Jul, 2026
यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 का पूरा पाठ्यक्रम

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे छात्र विज्ञान को आसानी से समझ सकें और अपनी पढ़ाई बेहतर कर सकें। विज्ञान विषय की नींव मजबूत करने के लिए यह पाठ्यक्रम बेहद जरूरी है। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के मूल विषयों को शामिल किया गया है। 70 अंकों की मुख्य परीक्षा के साथ 30 अंकों का प्रयोगात्मक कार्य छात्रों की व्यावहारिक सोच को बढ़ाता है। सही समय सारणी और मार्गदर्शन से छात्र इस पूरे पाठ्यक्रम की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम के लिखित परीक्षा का अंक विभाजन

 

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम की लिखित परीक्षा कुल 70 अंको की होती है l यहां विषयवार अंक विभाजन जानने से छात्रों को यह स्पष्ट हो जाएगा  कि किस विषय को कितना समय देना है, जिससे परीक्षा की तैयारी सही रणनीति से हो सके। 

 

इकाई 

भाग 

अंक 

इकाई 1 

द्रव्य एवं व्यवहार 

20 

इकाई 2 

सजीव जगत में संगठन 

20 अंक 

इकाई 3 

गति, बल और कार्य 

25 

इकाई 4 

खाद्य उत्पादन 

5 अंक

कुल लिखित परीक्षा 

— 

70 

 

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम का विस्तृत सिलेबस

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026- 27 का इकाई वार पूरा पाठ्यक्रम यहां देखे और अपनी परीक्षा तैयारी की योजना बनाएं l पाठ्यक्रम की सही योजना बनाने से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं l 

इकाई-1: हमारे आस-पास के पदार्थ – द्रव्य एवं व्यवहार (20 अंक)

(i) हमारे आस-पास के पदार्थ:

द्रव्य की परिभाषा, ठोस, द्रव तथा गैसीय अवस्था के लक्षण, आकार, आयतन, घनत्व तथा अवस्था में परिवर्तन। गलनांक (ऊष्मा का अवशोषण), हिमांक, क्वथनांक, वाष्पीकरण (वाष्पीकरण के कारण शीतलता), संघनन तथा ऊर्ध्वपातन।

(ii) क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?

तत्व, यौगिक तथा मिश्रण, समांगी तथा विषमांगी मिश्रण, कोलॉइड तथा निलंबन।

(iii) परमाणु एवं अणु:

परमाणु एवं अणु, रासायनिक संयोजन के नियम, स्थिर अनुपात का नियम, द्रव्यमान संरक्षण का नियम, परमाणु द्रव्यमान तथा आणविक द्रव्यमान।

(iv) परमाणु की संरचना:

इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन, संयोजकता, सामान्य यौगिकों के रासायनिक सूत्र, समस्थानिक तथा समभारिक।

इकाई-2: सजीव जगत में संगठन (20 अंक)

(v) जीवन की मौलिक इकाई – कोशिका:

कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई, प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका, बहुकोशिकीय जीव, कोशिका कला एवं कोशिका भित्ति, कोशिका अंग एवं कोशिका द्रव्य, क्लोरोप्लास्ट, माइटोकॉन्ड्रिया, रिक्तिकाएँ, एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम, गोल्जीकाय, केंद्रक तथा क्रोमोसोम।

(vi) ऊतक – जंतु एवं वनस्पति ऊतक:

ऊतक की संरचना और कार्य। जंतुओं में चार प्रकार के ऊतक—एपिथीलियम, संयोजी, पेशी एवं तंत्रिका ऊतक। विभज्योतक ऊतक एवं स्थायी ऊतक (वनस्पतियों में)।

इकाई-3: गति, बल और कार्य (25 अंक)

(vii) गति:
दूरी और विस्थापन, वेग, एक सरल रेखा में एकसमान और असमान गति, त्वरण, एकसमान गति एवं एकसमान त्वरित गति के लिए दूरी-समय तथा वेग-समय ग्राफ, एकसमान वृत्तीय गति की प्रारंभिक धारणा।

(viii) बल तथा गति के नियम:

बल एवं गति, न्यूटन के गति के नियम, क्रिया एवं प्रतिक्रिया बल, वस्तु का जड़त्व, जड़त्व तथा द्रव्यमान, संवेग, बल एवं त्वरण।

(ix) गुरुत्वाकर्षण:

गुरुत्वाकर्षण, गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम, पृथ्वी का गुरुत्वीय बल (गुरुत्व), गुरुत्वीय त्वरण, द्रव्यमान और भार, मुक्त पतन, प्रणोद तथा दाब, आर्किमिडीज का सिद्धांत, उत्प्लावन बल।

(x) कार्य तथा ऊर्जा:

बल द्वारा किया गया कार्य, ऊर्जा, सामर्थ्य, गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा तथा ऊर्जा संरक्षण का नियम।

(xi) ध्वनि:

ध्वनि की प्रकृति और विभिन्न माध्यमों में इसका संचरण, ध्वनि की चाल, मनुष्यों में श्रव्यता का परिसर, पराध्वनि, ध्वनि का परावर्तन तथा प्रतिध्वनि।

इकाई-4: खाद्य उत्पादन (05 अंक)

पादप एवं जंतु प्रजनन तथा गुणवत्ता संवर्धन हेतु चयन एवं प्रबंधन:

खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग, रोग एवं कीटों से बचाव तथा जैविक कृषि।

UP Board कक्षा 9 विज्ञान की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण इकाइयाँ 

UP Board कक्षा 9 विज्ञान की तैयारी के लिए चार प्रमुख इकाइयाँ हैं। इनमें पदार्थ, सजीवों में संगठन, गति-बल-कार्य और खाद्य उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। 

  1. हमारे आस-पास के पदार्थ : इसमें पदार्थ की अवस्थाएँ, तत्त्व, यौगिक, मिश्रण, परमाणु और उनकी संरचना के बारे में विस्तार से समझाया गया है।

  2. सजीव जगत में संगठन  : इस इकाई में जीवन की बुनियादी इकाई 'कोशिका' और विभिन्न प्रकार के 'ऊतकों' की संरचना और उनके कार्यों को पढ़ाया जाता है।

  3. गति, बल और कार्य : इसमें गति के नियम, दूरी, विस्थापन, गुरुत्वाकर्षण, कार्य, ऊर्जा और ध्वनि के सिद्धांतों को सरल तरीके से सिखाया जाता है।

  4.  खाद्य उत्पादन : इसमें फसल उत्पादन के तरीके, खाद, उर्वरक और पशुपालन से जुड़ी जानकारी दी गई है।

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम में प्रयोगात्मक और प्रोजेक्ट कार्य

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान में 30 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाता है। इसका आधिकारिक अंक विभाजन इस प्रकार है:

प्रायोगिक परीक्षा का घटक

अंक

प्रयोग (कुल 3 प्रयोग)

12

भौतिक विज्ञान

4

रसायन विज्ञान

4

जीव विज्ञान

4

प्रोजेक्ट कार्य (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान में प्रत्येक से एक प्रोजेक्ट)

9

सत्रीय कार्य

6

मौखिक परीक्षा

3

कुल अंक

30

 

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 का डायरेक्ट लिंक 

विद्यार्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी कक्षा 9 विज्ञान के नवीनतम सिलेबस को आसानी से देख और समझ सकते हैं। सही रणनीति से पढ़ाई करने और परीक्षा पैटर्न को गहराई से जानने के लिए सिलेबस की पीडीएफ होना बहुत जरूरी है। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 की आधिकारिक पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 को अच्छी तरह समझकर पढ़ाई करने से आप परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकते हैं। यदि आप लिखित परीक्षा के अंक विभाजन, प्रयोगात्मक कार्य और प्रत्येक इकाई के महत्वपूर्ण विषयों पर नियमित अभ्यास करते हैं, तो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना आसान होगा। इसलिए नवीनतम सिलेबस के अनुसार अपनी अध्ययन योजना बनाएं और समय-समय पर रिवीजन करते रहें।

 

UP Board Class 9 Vigyan Syllabus 2026-27 FAQs

Q1. UP Board Class 9 Vigyan ka written exam kitne marks ka hota hai?

लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों की होती है, जिसके लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है।

Q2. Practical aur Project work ke kitne marks milte hain?

प्रयोगात्मक (Practical) और प्रोजेक्ट कार्य के लिए 30 अंक निर्धारित हैं, जिनका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होता है।

Q3. Class 9 Vigyan me total kitni units hain?

पाठ्यक्रम को मुख्य रूप से 4 इकाइयों में विभाजित किया गया है— हमारे आस-पास के पदार्थ – द्रव्य एवं व्यवहार, सजीव जगत में संगठन, गति, बल और कार्य और खाद्य उत्पादन।

Q4. Kisse sabse zyada marks ke questions aate hain?

सबसे अधिक 25 अंक 'गति, बल और कार्य' (भौतिक विज्ञान) से तथा 20 अंक 'पदार्थ - प्रकृति एवं व्यवहार' (रसायन विज्ञान) से पूछे जाते हैं।
🔥 Trending Blogs
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.