
लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MH CET Law 2026 3-year LLB CAP Registration की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 13 जुलाई 2026 कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने लॉ प्रवेश परीक्षा पास कर ली है, वे अब बिना किसी परेशानी के सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया और जरूरी डाक्यूमेंट्स से जुडी जानकारी के लिए यहां पढ़ें l
महाराष्ट्र सीईटी सेल के नोटिफिकेशन के अनुसार, MH CET Law 2026 3-year LLB CAP Registration की समयसीमा को दूसरी बार बढ़ाया गया है। अब छात्र 13 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार इस तारीख तक अपनी काउंसलिंग फीस का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं। यह मौका महाराष्ट्र राज्य (MS) और महाराष्ट्र से बाहर (OMS) के दोनों कैटेगरी के छात्रों को दिया गया है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्रों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा, फिर डाक्यूमेंट्स अपलोड करके अपनी पसंद के कॉलेजों का चुनाव करना होगा। छात्र नीचे दिए जा रहे इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cetcell.mahacet.org या llb3cap26.mahacet.org खोलें ।
इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'न्यू रजिस्ट्रेशन' बटन पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरें।
फिर MH CET Law 2026 3-year LLB CAP Registration के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेस्ज अपलोड करें।
अब अपनी पसंद के लॉ कॉलेजों को प्राथमिकता के अनुसार सिलेक्ट करें।
आखिर में काउंसलिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
फॉर्म भरते समय आपको कुछ बेहद जरूरी कागजात अपलोड करने होंगे। MH CET Law 2026 3-year LLB CAP Registration को बिना किसी गलती के पूरा करने के लिए नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स अपने पास तैयार रखें:
MHT CET Law का स्कोरकार्ड
ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट
10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी)
डोमिसाइल सर्टिफिकेट यानी अधिवास प्रमाणपत्र
जाति प्रमाण पत्र (अगर आप रिजर्व्ड कैटेगरी से हैं)
EWS सर्टिफिकेट (यदि आप पर लागू होता है)
माइग्रेशन सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
स्कैन किए हुए सिग्नेचर

