Physics Wallah

NEET UG 2026 एप्लिकेशन फॉर्म जारी, ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक सक्रिय, योग्यता

NEET UG 2026 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म 8 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं, और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च 2026 तक खुली रहेगी। ध्यान रखें कि फॉर्म भरते समय की गई एक छोटी सी गलती भी आपके एप्लिकेशन को रद्द करवा सकती है।
authorImageAarti .18 Feb, 2026
Share

Share

Indian student preparing for NEET UG 2026 application on laptop with textbooks.

 

एप्लिकेशन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके पास NEET 2026 एप्लिकेशन फॉर्म के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं। इनमें एजुकेशनल सर्टिफिकेट, आइडेंटिटी कार्ड और रीसेंट फोटोग्राफ शामिल हैं, ताकि सबमिशन के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। NEET UG 2026 परीक्षा के लिए अपनी एलिजिबिलिटी चेक करके फॉर्म को सही से भरना अनिवार्य है।

NEET UG एप्लिकेशन फॉर्म 2026: मार्गदर्शन

NEET UG 2026 एप्लिकेशन फॉर्म NTA द्वारा जारी किया गया ऑफिसियल रेजिस्ट्रेशन फॉर्म है। यह उन सभी कैंडिडेट्स के लिए है जो NEET की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। इस साल, एप्लिकेशन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 को शुरू हुई है और रेजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। NEET परीक्षा के जरीए छात्र भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, AYUSH और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश पा सकते हैं।

  • पूरी तरह से ऑनलाइन: एप्लिकेशन की पूरी प्रक्रिया NTA की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आयोजित की जाती है।

  • सावधानीपूर्वक विवरण: छात्रों को फॉर्म बहुत सावधानी से भरना चाहिए क्योंकि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग ही एडमिट कार्ड जारी करने, एग्जाम सेंटर के अलॉटमेंट और बाद में काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए किया जाएगा।

  • रजिस्ट्रेशन स्टेप: पूरी प्रक्रिया में मुख्य रूप से—नया रजिस्ट्रेशन करना, पर्सनल और एकेडमिक डिटेल भरना, स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट अपलोड करना, एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना और अंत में 'Confirmation Page' डाउनलोड करना शामिल है।

NEET UG एप्लिकेशन फॉर्म Date 2026

NTA ने 8 फरवरी 2026 को NEET UG 2026 एप्लिकेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन करने और एप्लिकेशन फीस का भुगतान करने की विंडो 8 मार्च 2026 तक खुली रहेगी। कैंडिडेट्स NEET UG 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आयोजनों और उनकी तारीखों की पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।

 Also Read: NEET UG 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में होने वाली सामान्य गलतियाँ जिनसे बचें

NEET एप्लिकेशन फॉर्म 2026: इंपॉर्टेंट डेट

NEET एप्लिकेशन फॉर्म 2026: इंपॉर्टेंट डेट

कार्यक्रम (Events)

तिथियां (Dates)

एप्लिकेशन फॉर्म जारी होने की तारीख

8 फरवरी 2026

फॉर्म भरने और फीस पेमेंट की आखरी तारीख

8 मार्च 2026

एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो

10 से 12 मार्च 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

अप्रैल 2026

NEET 2026 परीक्षा की तारीख

3 मई 2026

 

कैंडिडेट्स के लिए जरूरी बातें:

  • अंतिम समय का इंतजार न करें: तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए 8 मार्च से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

  • करेक्शन विंडो: यदि फॉर्म भरते समय कोई छोटी गलती हो जाती है, तो आप 10 से 12 मार्च के बीच उसे सुधार सकते हैं।

  • पेमेंट फीस: ध्यान रखें कि केवल फॉर्म भरना काफी नहीं है, जब तक फीस का भुगतान (8 मार्च तक) सफल नहीं होता, आपका एप्लिकेसन अधूरा माना जाएगा।

 Also Read: NEET UG 2026 करेक्शन विंडो: करेक्शन की तारीख, प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

NEET 2026 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

NTA NEET एप्लिकेशन फॉर्म 2026 भरने से पहले, छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए एलिजिबिलिटी कंडीशन नीचे दी गई हैं:

1. आयु सीमा

  • कैंडिडेट की आयु 31 दिसंबर 2026 को या उससे पहले कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।

  • NEET के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा (Upper Age Limit) नहीं है, इसलिए इच्छुक बड़े छात्र भी एप्लाइ कर सकते हैं।

2. राष्ट्रीयता 

  • भारतीय नागरिक, प्रवासी भारतीय (NRI), ओसीआई (OCI), पीआईओ (PIO) और विदेशी नागरिक इस परीक्षा के लिए एप्लाइ करने के पात्र हैं।

3. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • छात्र ने 12वीं कक्षा (या समकक्ष परीक्षा) पास की हो या वे 2026 में 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हों।

  • अनिवार्य विषय: 12वीं में नीच दिए गए विषय होना आवश्यक है:

    • भौतिकी (Physics)

    • रसायन विज्ञान (Chemistry)

    • जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी (Biology or Biotechnology)

    • अंग्रेजी (English)

4. न्यूनतम अंक (Minimum Marks)

कैंडिडेट्स को 12वीं की बोर्ड परीक्षा (PCB ग्रुप में) न्यूनतम दिए गए नंबर प्राप्त करने होंगे:

  • जनरल: 50% अंक

  • OBC/SC/ST: 40% अंक

  • दिव्यांग (PwD - General): 45% अंक

5. प्रयासों की संख्या

  • NEET परीक्षा देने के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं है। छात्र जितनी बार चाहें उतनी बार यह परीक्षा दे सकते हैं।

NEET 2026 एप्लिकेशन फॉर्म कैसे भरें?

NEET UG 2026 एप्लिकेसन फॉर्म में किसी भी गलती से बचने के लिए छात्रों को दिए गए स्टेप का सावधानीपूर्वक पालन करना चाहिए। रेजिस्ट्रेसन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसे NTA की ऑफिसियल वेबसाइट पर पूरा किया जाना है।

स्टेप 1: NTA NEET वेबसाइट पर रेजिस्ट्रेसन 

  • ऑफिसियल NEET पोर्टल पर जाएं।

  • "New Registration" पर क्लिक करें।

  • निर्देशों को पढ़ें और आगे बढ़ें।

  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • एक पासवर्ड बनाएं। सबमिट करने के बाद, आपको एक एप्लिकेशन नंबर प्राप्त होगा।

स्टेप 2: पर्सनल और एकेडमी डिटेल भरें

  • अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

  • राष्ट्रीयता, लिंग, श्रेणी (Category) और पता जैसे पर्सनल डिटेल दर्ज करें।

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की जानकारी भरें।

  • परीक्षा के लिए चार पसंदीदा शहर को चुनें।

  • प्रश्न पत्र की भाषा चुनें।

स्टेप 3: स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

फोटोग्राफ साफ, रिसेंट और हल्के बैकग्राउंड वाले होने चाहिए। फाइलों को सही फॉर्मेट में अपलोड करें:

  • पासपोर्ट साइज फोटो: (JPG, 10–200 KB)

  • हस्ताक्षर: (JPG, 4–30 KB)

  • कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट: (PDF, 50–300 KB)

  • श्रेणी या PwD सर्टिफिकेट: (यदि लागू हो - PDF)

स्टेप 4: एप्लिकेसन फीस पेमेंट

आप नीचे दिए गए पेमेंट मैथर्ट के जरीए पेमेंट करें:

  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या ई-वॉलेट।

स्टेप 5: कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें

  • कंफर्मेशन पेज को PDF के रूप में सेव करें।

  • भविष्य में रेफरेंस के लिए इसकी कई कॉपिज अपने पास रखें। प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाती है जब आप इसे डाउनलोड कर लेते हैं।

NEET 2026 एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो

NTA कैंडिडेट्स को उनके एप्लिकेसन फॉर्म में गलतियों को सुधारने का अवसर देता है। NEET 2026 करेक्शन विंडो 10 से 12 मार्च 2026 तक खुली रहेगी।

छात्र निम्नलिखित में सुधार कर सकते हैं:

  • पर्सनल डिटेल और श्रेणी (Category)

  • परीक्षा के शहर का विकल्प

  • एकडेमिक रिकॉर्ड

  • अपलोड की गई फोटो 

ध्यान दें: मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसे विवरण बदले नहीं जा सकते।

NEET 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

एप्लिकेसन को सही से भरने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेेंट्स  पास रखें:

  • पर्सनल: वैलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड या सरकारी आईडी।

  • एकडेमिक: 10वीं का सर्टिफिकेट, 12वीं की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो), रोल नंबर और बोर्ड का नाम।

  • स्कैन की गई फाइलें: पासपोर्ट और पोस्टकार्ड साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, श्रेणी प्रमाणपत्र।

NEET 2026 एप्लिकेसन फीस

श्रेणी (Category)

शुल्क (INR में)

सामान्य (General)

₹1,700

सामान्य-EWS / OBC-NCL

₹1,600

SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर

₹1,000

भारत के बाहर के केंद्र

₹9,500


PW ऑनलाइन NEET कोचिंग के साथ अपनी तैयारी को मजबूत करें! हमारे कोर्स आपको व्यवस्थित पाठ और इंटरैक्टिव कक्षाओं के माध्यम से सफलता दिलाने में मदद करते हैं।

NEET Application Form 2026 FAQs

1. NEET 2026 application form kab jari hogi?

उत्तर: NEET UG 2026 एप्लिकेशन फॉर्म 8 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है।

2. NEET 2026 ks liye Eligibility Criteria kya hai?

उत्तर: उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष होनी चाहिए और उसने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी के साथ 12वीं उत्तीर्ण की हो।

3. Application ks liye koin se documents ki jarurat hai?

उत्तर: आपको 10वीं की मार्कशी ट, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी।

4. Kya form me galti hone par sudhar ka mauka milega?

उत्तर: हाँ, NTA 10 से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खोलेगा।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.