
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन के दौरान फीस भरने में किसी भी प्रकार की कोई गलती या देरी होने पर एप्लिकेशन फॉर्म खारिज किया जा सकता है, भले ही दूसरे डिटेल सही क्यों न हों। NEET एग्जाम फीस 2026 के लिए सफल फॉर्म सबमिशन के लिए सटीक भुगतान जरूरी है।
NEET रजिस्ट्रेशन फीस 2026: NEET 2026 रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है: General के लिए ₹1700, OBC-NCL/EWS के लिए ₹1600, और SC/ST/PwBD के लिए ₹1000 है, इसलिए छात्रों को आगे बढ़ने से पहले NEET फीस स्ट्रक्चर 2026 की सही से जांच करनी चाहिए।
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन फीस को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने ऑफिसियल फीस स्ट्रक्चर जारी कर दीया है। रजिस्ट्रेशन फीस उस अनिवार्य(Mandatory) एप्लिकेशन फीस को संदर्भित करता है जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के जरीए कैंडिडेट्स के NEET एप्लिकेशन फॉर्म को संसाधित करने के लिए लिया जाता है। NEET एप्लिकेशन फीस 2026 का भुगतान किए बिना, किसी भी कैंडिडेट्स को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है।
NEET 2026 रजिस्ट्रेशन फीस कैंडिडेट्स की कैटेगरी जैसे सामान्य (General), OBC, EWS, SC, ST, PwD और अंतर्राष्ट्रीय एप्लिकेंट के आधार पर अलग-अलग होता है। यह फीस ऑनलाइन ही भरा जाता है और सामान्य परिस्थितियों में गैर-प्रतिदेय (Non-refundable) होता है।
आपकी कैटेगरी के आधार पर देय राशि नीचे दी गई है:
General (Unreserved) श्रेणी के कैंडिडेट्स को सबसे अधिक एप्लिकेशन फीस देना होता है। यदि कोई भारतीय छात्र विदेश (International Cities) में परीक्षा केंद्र चुनता है, तो उसके लिए फीस काफी अधिक होता है।
भारतीय परीक्षा केंद्र: ₹1,700
विदेश में परीक्षा केंद्र: ₹9,500
अन्य पिछड़ा वर्ग (Non-Creamy Layer) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को शुल्क में ₹100 की मामूली राहत दी गई है।
आवेदन शुल्क: ₹1,600
रिजर्व कैटेगरी और दिव्यांगजनों (Persons with Benchmark Disabilities) के लिए फीस को कम रखा गया है ताकि शिक्षा सुलभ हो सके।
आवेदन शुल्क: ₹1,000
|
श्रेणी (Category) |
रजिस्ट्रेशन फीस (भारत में) |
|
General (UR) |
₹1,700 |
|
General-EWS / OBC-NCL |
₹1,600 |
|
SC / ST / PwBD / Third Gender |
₹1,000 |
NEET 2026 एप्लिकेशन फॉर्म ऑफलाइन जमा नहीं किया जा सकता है। NTA केवल ऑनलाइन भुगतान विधियों को स्वीकार करता है।
डेबिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड
नेट बैंकिंग
यूपीआई
Also Read: NEET UG 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में होने वाली सामान्य गलतियाँ जिनसे बचें
NEET 2026 रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान केवल निश्चित समय सीमा के भीतर ही किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ तारीख: 8 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख: 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)
फीस भरने की आखरी तारीख: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा तारीख: 3 मई 2026
Also Read: NEET UG 2026 करेक्शन विंडो: करेक्शन की तारीख, प्रक्रिया और जरूरी जानकारी
NEET 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैंडिडेट्स को ऑनलाइन पूरा करना होगा। इसमें पर्सनल और एकडेमिक विवरण, दस्तावेज अपलोड करना और NEET ऑनलाइन फॉर्म फीस 2026 का भुगतान शामिल है। अंतिम सबमिशन से पहले सभी जानकारी की दोबारा जांच करें।
NEET 2026 के लिए ऑफिसियल NTA वेबसाइट पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
'New Registration' विकल्प चुनें।
नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
ईमेल या मोबाइल पर मिला ओटीपी (OTP) दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन को कनफर्म करें।
अपनी NEET एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
बाकी NEET 2026 एप्लिकेशन फॉर्म को पूरा करें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे आईडी प्रूफ, मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, कास्ट सर्टिफिकेट और एड्रेस प्रूफ।
फॉर्म में सभी डिटेल्स को दोबारा सत्यापित (Reverify) करें।
अपनी कैटेगरी के लिए NEET फीस पेमेंट 2026 का भुगतान करें।
पेमेंट रसीद को सुरक्षित रखें।
एप्लिकेशन फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करें।
भरे हुए NEET एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और सहेजें।
NEET 2026 के लिए नीचे दिए गए सेक्सन एप्लिकेशन फीस से संबंधित जरूरी नियमों पर प्रकाश डालता है। सफल रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को इन नियमों को समझना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से एप्लिकेशन प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।
अनिवार्य ऑनलाइन भुगतान: सभी NEET फॉर्म फीस 2026 का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए। NTA द्वारा कोई भी ऑफलाइन भुगतान स्वीकार नहीं की जाती है।
गैर-प्रतिदेय शुल्क (Non-Refundable Fee): सामान्य परिस्थितियों में एप्लिकेशन फीस पूरी तरह से गैर-प्रतिदेय है। एक बार भुगतान करने के बाद, कैंडिडेट के एप्लिकेशन वापस लेने पर भी फीस वापस नहीं किया जाएगा।
स्पेसिफिक कैटेगरी फीस: फीस कैटेगरी (सामान्य, OBC, EWS, SC/ST/PwD, अंतर्राष्ट्रीय) के अनुसार अलग-अलग होते हैं। कैंडिडेट्स को अपनी स्पेसिफिक कैटेगरी के लिए सही राशि का भुगतान करना होगा।
अतिरिक्त शुल्क: प्रदर्शित शुल्क में हमेशा बैंक चार्ज या GST शामिल नहीं होता है। इन्हें लेनदेन के दौरान जोड़ा जा सकता है।
करेक्शन विंडो पेमेंट: यदि सुधार के कारण चार्ज बढ़ता है, तो अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसके बिना, सुधार लागू नहीं किए जाएंगे और फॉर्म अधूरा रहेगा।
समय पर जमा करना: हालांकि कोई लेट फीस नहीं है, फिर भी जल्दी जमा करना सबसे अच्छा है। अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा करने से सर्वर डाउन होने या भुगतान विफल होने जैसी तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं।
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 को शुरू हुई और 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक) तक खुली रहेगी। कैंडिडेट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरीए 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक एप्लिकेशन फीस जमा कर सकते हैं।
यदि किसी भी प्रकार की गलती की पहचान होती है, तो कैंडिडेट 10 से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो के दौरान सुधार कर सकेंगे। NEET UG 2026 के लिए एप्लाइ करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
NEET एग्जाम फीस 2026 आम तौर पर गैर-प्रतिदेय (Non-refundable) है। एक बार जमा किए जाने के बाद एप्लिकेशन को रद्द या वापस नहीं लिया जा सकता है। रिफंड केवल दोहरे भुगतान (Double payments) के मामलों में संसाधित किए जाते हैं, जिसमें एक्स्ट्रा अमाउंट भरने पर सात कार्य दिवसों के भीतर वापस कर दी जाती है। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस भी गैर-प्रतिदेय होता है। हालांकि, विशिष्ट मामलों में सुरक्षा जमा (Security deposits) वापस की जा सकती है, जैसे कि सीट सुरक्षित न होने पर।