Physics Wallah

Postcard Size Photo for NEET 2026: Guidelines-and-rules

NEET UG 2026 के लिए पोस्टकार्ड साइज फोटो 4x6 इंच, सफेद बैकग्राउंड, 10–200 KB (JPG/JPEG) और 1 जनवरी 2026 के बाद की होनी चाहिए। नाम व तारीख प्रिंट हो, चेहरा 80% दिखे और नियमों का पालन जरूरी है, वरना आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
authorImageAarti .18 Feb, 2026
Share

Share

Hands meticulously checking NEET UG 2026 postcard photo on an application form.

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चल रही है। NTA ने एप्लिकेसन फॉर्म में डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं, NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए पोस्टकार्ड साइज फोटो सबसे महत्वपूर्ण है। फोटो के आयाम (Dimensions), बैकग्राउंड या फॉर्मेट में की गई एक छोटी सी गलती भी आपके एप्लिकेसन को रद्द करवा सकती है।

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे हमने पोस्टकार्ड साइज फोटो से संबंधित सभी जरूरी बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया है। 

NEET UG 2026 के लिए फोटो की आवश्यकताएं 

NTA ने कैंडिडेट्स की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम निर्धारित किए हैं। आपकी पासपोर्ट और पोस्टकार्ड दोनों फोटो समान गुणवत्ता वाली होनी चाहिए।

  • तारीख: फोटो हालिया(recent) होनी चाहिए, जो 1 जनवरी 2026 को या उसके बाद ली गई हो।

  • बैकग्राउंड: बैकग्राउंड पूरी तरह से सफेद होना चाहिए।

  • चेहरा: फोटो में कैंडिडेट का चेहरा कम से कम 80% हिस्सा कवर करना चाहिए।

  • कान: दोनों कान स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए।

  • नाम और तारीख: फोटो के नीचे कैंडिडेट का नाम और फोटो खिंचवाने की तारीख प्रिंट होनी चाहिए।

 Also Read: NEET UG 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में होने वाली सामान्य गलतियाँ जिनसे बचें

NEET UG 2026 फोटो साइज और डॉक्यूमेंट स्पेसिफिकेशन

फाइलों को स्कैन करने से पहले डिजिटल साइज का ध्यान रखना अनिवार्य है:

डॉक्यूमेंट का प्रकार

फॉर्मेट

फाइल साइज

आयाम (Dimensions)

पासपोर्ट साइज फोटो

JPG/JPEG

10 KB से 200 KB

2.5 x 3.5 इंच

पोस्टकार्ड साइज फोटो

JPG/JPEG

10 KB से 200 KB

4 x 6 इंच

हस्ताक्षर (Signature)

JPG/JPEG

4 KB से 30 KB

2.5 x 3.5 इंच

अंगूठे का निशान

JPG/JPEG

10 KB से 200 KB

2.5 x 3.5 इंच

ध्यान दे की अगर भविष्य के उपयोग के लिए पासपोर्ट साइज की 6 से 8 कॉपिज और पोस्टकार्ड साइज की 4 से 6 कॉपिज संभाल कर जरूर रखें।

NEET UG 2026 एप्लिकेशन फॉर्म के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

NEET UG 2026 के लिए फोटो के अलावा, आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स भी तैयार रखने चाहिए:

  • 10वीं कक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट और मार्कशीट।

  • कैटेगरी सर्टिफिकेट(यदि लागू हो)।

  • PwBD सर्टिफिकेट(यदि लागू हो)।

  • वैलिड आईडी प्रूफ(आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)।

NEET UG 2026 की इमेज को आवश्यक फॉर्मेट में कैसे अपलोड करें? 

  1. सफेद बैकग्राउंड के साथ एक स्पष्ट फोटो खिंचवाएं।

  2. फिजिकल फोटो को डिजिटल JPG या JPEG फॉर्मेट में स्कैन करें।

  3. सुनिश्चित करें कि फाइल का साइज 10 KB से 200 KB के बीच हो।

  4. फाइल को अपलोड करने के लिए पोर्टल के निर्धारित सेक्शन में  रखें।

 Also Read: NEET UG 2026 करेक्शन विंडो: करेक्शन की तारीख, प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

NEET UG 2026 फोटो सैंपल और क्वालिटी गाइडलाइंस

NEET UG 2026: अगर आप इस बात को लेकर क्लियर नहीं हैं कि आपकी फोटो कैसी दिखनी चाहिए, तो आप ऑनलाइन NEET फोटो सैंपल देख सकते हैं। एक सही फोटो सैंपल में कैंडिडेट्स बिना किसी टोपी, स्कार्फ या डार्क चश्मे के सीधे कैमरे की ओर देखता हुआ नजर आता है।

NEET UG 2026 के लिए पोस्टकार्ड साइज फोटो से जुड़े कुछ कड़े नियम:

  • फोटो का प्रकार: फोटो पोलरॉइड या कंप्यूटर द्वारा बनाई नहीं होनी चाहिए।

  • पहचान: परीक्षा के दौरान पहचान से जुड़ी कोई समस्या न हो इसलिए यह नियम बनाए गए हैं और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोका जा सके।

  • स्पष्टता: फोटो में चेहरा और बैकग्राउंड पूरी तरह साफ दिखे इसलिए हाई-रेसोल्यूशन की होनी चाहिए। 

NEET UG 2026 एप्लिकेशन के लिए फोटो साइज मे सुधार 

NEET UG 2026 एप्लिकेशन के दौरान अगर आपसे कोई गलती हो जाती है, तो NTA आमतौर पर NEET एप्लिकेशन के लिए फोटो साइज को सुधारने का समय देता है। इस दौरान, यदि आपकी पिछली फोटो धुंधली या गलत थी, तो आप NEET 2026 के लिए अपनी पोस्टकार्ड साइज की फोटो दोबारा अपलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2026 एप्लिकेशन के लिए फोटो साइज को सुधारने की प्रक्रिया 10 से 12 मार्च 2026 तक, मेन रजिस्ट्रेसन समाप्त होने के तुरंत बाद, खुली रहेगी। कैंडिडेट्स के लिए उस समय अपलोड की गई फोटो में गलतीयों को सुधारने और यह सुनिश्चित करने की अनुमति देता है कि उनका एप्लिकेसन वैलिड और त्रुटिरहित(flawless) है।

NEET 2026 के लिए सही पोस्टकार्ड साइज की फोटो अपलोड करना आपके मेडिकल करियर के पढ़ाव  में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैकग्राउंड, आयाम(Dimensions) और फ़ाइल साइज पर विशेष ध्यान दें। NEET 2026 के लिए एक स्पष्ट और वैध पोस्टकार्ड साइज की फोटो यह तय करेगी कि बिना किसी समस्या के आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाए।

 

NEET 2026 Postcard Size Photo FAQs

1. NEET 2026 registration ki date kya hai?

उत्तर: रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खुला है।

2. Kya postcard photo ke liye white blackground jaruri hai?

उत्तर: हाँ, सफेद बैकग्राउंड अनिवार्य है, अन्यथा फोटो रिजेक्ट हो सकती है।

3. Kya passport or postcard size ke liye ek hi photo ka istemal kiya ja sakta hai?

उत्तर: हाँ, फोटो एक ही होनी चाहिए, बस उनके प्रिंट साइज (आयाम) अलग-अलग होंगे।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.