Physics Wallah
banner

RRB Section Controller भर्ती 2026: 119 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन, योग्यता, सिलेबस, सैलरी

RRB Section Controller Bharti 2026 के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड ने 119 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन CBT, CBAT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
authorImagePriyanka Yadav17 Jul, 2026
RRB Section Controller भर्ती 2026: 119 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन, योग्यता, सिलेबस, सैलरी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 03/2026 के तहत Section Controller के 119 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। 

और लेख: RRB Section Controller 2026 Zone Wise Vacancy PDF

RRB Section Controller Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। RRB Section Controller Bharti 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई सारणी से देखें l 

इवेंट 

तिथियाँ 

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी 

14 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 

15 जुलाई 2026 

आवेदन करने की आखिरी तारीख 

14 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) 

फॉर्म में सुधार 

17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 

RRB Section Controller Bharti 2026: कुल पद और संख्या

भारतीय रेलवे ने अलग-अलग रेलवे ज़ोन को मिलाकर कुल 119 खाली पदों की घोषणा की है। RRB Section Controller Bharti 2026 के तहत निकाली गई यह वैकेंसी छात्रों के लिए बेहद खास है। आमतौर पर सेक्शन कंट्रोलर के इन जिम्मेदार पदों को विभाग के अंदर प्रमोशन (तरक्की) देकर भरा जाता है, लेकिन इस बार रेलवे सीधे परीक्षा के जरिए भर्ती कर रहा है। नीचे दी जा रही सारणी से आप पदों की जानकारी ले सकते हैं l 

रेलवे ज़ोन 

खाली पदों की संख्या 

सेंट्रल रेलवे (CR) 

इस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) 

इस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) 

17 

इस्टर्न रेलवे (ER) 

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) 

नॉर्थ इस्टरन रेलवे (NER) 

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) 

नॉर्दर्न रेलवे (NR) 

साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR - SCoR सहित) 

साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) 

साउथ इस्टरन रेलवे (SER) 

14 

सॉदर्न रेलवे (SR) 

13 

साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) 

वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) 

वेस्टर्न रेलवे (WR) 

13 

कुल पद 

119 

RRB Section Controller Bharti 2026: यहाँ से डाउनलोड करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जो भी छात्र इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियों को विस्तार से पढ़ना चाहते हैं, वे रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। RRB Section Controller Bharti 2026 का अधिकारिक सूचना देखने के लिए आप नीचे दिए गए ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें l 

RRB Section Controller Official Notice PDF 

RRB Section Controller Bharti 2026 के लिए आवश्यक योग्यता

RRB Section Controller Bharti 2026 की इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों के पास रेलवे बोर्ड द्वारा तय की गई कुछ खास योग्यताएं होनी चाहिए, जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है: 

  • शैक्षणिक योग्यता : आपका किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट यानी स्नातक पास होना जरूरी है।
  • आयु सीमा : उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के छात्रों को नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी।
  • मेडिकल स्टैंडर्ड: इस पोस्ट के लिए आपका मेडिकल स्टैंडर्ड A-2 होना अनिवार्य है।

RRB Section Controller Bharti का आवेदन शुल्क क्या है ? 

RRB Section Controller Bharti 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा अलग-अलग वर्गों के अनुसार आवेदन फीस तय की गई है, जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है : 

उम्मीदवार का वर्ग 

आवेदन शुल्क 

परीक्षा के बाद रिफंड 

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग 

500 रुपये 

400 रुपये परीक्षा के बाद वापिस 

एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग 

250 रुपये 

(CBT परीक्षा देने के बाद पूरे वापस) 

RRB Section Controller Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया

RRB Section Controller Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): यह पहली लिखित परीक्षा होगी।

  2. योग्यता परीक्षा (CBAT): इसे एप्टीट्यूड टेस्ट भी कहते हैं। इसमें हर सेक्शन में न्यूनतम 42 का टी-स्कोर लाना जरूरी है।

  3. दस्तावेज सत्यापन : इसमें आपके असली कागजातों की जांच होगी।

  4. मेडिकल टेस्ट: इसमें आपकी सेहत और आंखों की जांच (A-2 स्टैंडर्ड) की जाएगी।

RRB Section Controller Bharti 2026 का परीक्षा पाठ्यक्रम 

लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए आपको इन विषयों को अच्छे से पढ़ना होगा। RRB Section Controller Bharti 2026 का नया सिलेबस कुछ इस प्रकार है:

  • गणित: इसमें नंबर सिस्टम, प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात, समय और दूरी, काम और समय, ब्याज और बुनियादी सांख्यिकी से सवाल आएंगे।

  • तार्किक क्षमता : इसमें कोडिंग-डिकोडिंग, खून के रिश्ते यानी Blood Relations, दिशा ज्ञान और वेन आरेख जैसे विषय शामिल हैं।

  • मानसिक तर्कशक्ति : इसमें सादृश्यता, पैटर्न पहचानना और डेटा अरेंजमेंट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

  • सामान्य जागरूकता: इसमें देश-दुनिया की वर्तमान घटनाएं (Current Affairs) और रेलवे से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे।

RRB Section Controller Bharti 2026 में कितनी मिलेगी सैलरी 

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर की यह नौकरी पे-लेवल 6 के तहत आती है। RRB Section Controller Bharti 2026 के अनुसार, इस पद पर सिलेक्ट होने के बाद आपको हर महीने 35,400 रुपये की शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही आपको रेलवे की तरफ से कई अन्य शानदार सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जैसे:

  • महंगाई भत्ता (DA)

  • मकान किराया भत्ता (HRA)

  • यात्रा भत्ता (Travel Allowance)

इन सभी भत्तों को मिलाकर आपके हाथ में आने वाली शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹55,000 से ₹60,000 प्रति महीना तक हो जाएगी।

RRB Section Controller Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

RRB Section Controller Bharti 2026 का ऑनलाइन फॉर्म बिना किसी गलती के आसानी से भरने के लिए, सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं : 

  • सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी सही जानकारियाँ ध्यान से भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/कार्ड) से आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को आखिरी में सबमिट कर दें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

PW provides Railway exam content, including Railway Exam Blogs, sample papers, mock tests, guidance sessions, and more. Also, enroll today in the Railway Online Coaching for preparation.

RRB Section Controller Bharti 2026 FAQs

Q1. RRB Section Controller Bharti 2026 ke liye online apply kab se shuru hoga?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 है।

Q2. Is bharti ke liye kya educational qualification honi chahiye?

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है।

Q3. RRB Section Controller post ke liye age limit kya rakhi gayi hai?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (ओबीसी, एससी, एसटी) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

Q4. Kya is exam mein negative marking hogi?

हाँ, रेलवे की इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है, जहाँ प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.