Physics Wallah
banner

RBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27: नया परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन और विषयवार पाठ्यक्रम देखें

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने कक्षा 10 हिंदी (कोड-01) का सिलेबस 2026-27 जारी कर दिया है। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक सत्रांक के होंगे। यहां नया परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन और पाठ्यक्रम का पूरा विवरण देखें।
authorImageAnshika Agarwal13 Jul, 2026
RBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27

 

RBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 हिंदी (कोड-01) का नया सिलेबस और परीक्षा योजना जारी कर दी है। इस वर्ष हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक सत्रांक (Internal Assessment) के लिए निर्धारित हैं। 

नए सिलेबस में परीक्षा पैटर्न, खंडवार अंक विभाजन, अपठित बोध, रचना, व्यावहारिक व्याकरण, क्षितिज (भाग-2) एवं कृतिका (भाग-2) से जुड़े पाठ्यक्रम और निर्धारित पुस्तकों की जानकारी शामिल है। यहां देखें RBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27, नया परीक्षा पैटर्न, विषयवार पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण विवरण।

RBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 जारी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 हिंदी (कोड-01) का नवीनतम सिलेबस और परीक्षा योजना जारी कर दी है। इस सिलेबस में परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों का अंक विभाजन, अपठित बोध, रचना, व्यावहारिक व्याकरण, पाठ्यपुस्तक क्षितिज (भाग-2) तथा पूरक पुस्तक कृतिका (भाग-2) से पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी दी गई है।

 बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नए सिलेबस के अनुसार अध्ययन करना चाहिए।

RBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 

RBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27: एक नजर में

RBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2026-27 से संबंधित परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन, परीक्षा अवधि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे एक नजर में देखें।

विवरण

जानकारी

बोर्ड

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)

कक्षा

10वीं

विषय

हिंदी

विषय कोड

01

शैक्षणिक सत्र

2026-27

लिखित परीक्षा

80 अंक

सत्रांक (Internal)

20 अंक

कुल अंक

100 अंक

परीक्षा अवधि

3 घंटे 15 मिनट

RBSE कक्षा 10 हिंदी अंक विभाजन 2026-27

RBSE ने हिंदी विषय को तीन मुख्य खंडों में विभाजित किया है। नीचे दिए गए तालिका में प्रत्येक खंड के अंक विभाजन की जानकारी दी गई है:

खंड

अध्ययन क्षेत्र

अंक

(क)

अपठित बोध

12

(ख)

रचना

14

 

व्यावहारिक व्याकरण

10

(ग)

पाठ्यपुस्तक – क्षितिज (भाग-2)

33

 

पूरक पुस्तक – कृतिका (भाग-2)

11

कुल

 

80 अंक

खंड (क) RBSE कक्षा 10 हिंदी अपठित बोध

इस खंड से कुल 12 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • अपठित गद्यांश – 6 अंक

  • अपठित काव्यांश – 6 अंक

खंड (ख)

RBSE 10वीं हिंदी रचना खंड 2026-27

रचना खंड से निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाएंगे—

  • संकेत बिंदुओं पर आधारित लगभग 300 शब्दों का निबंध लेखन – 6 अंक

  • पत्र लेखन (औपचारिक / अनौपचारिक) – 4 अंक

  • संक्षिप्तीकरण एवं पल्लवन – 4 अंक

RBSE कक्षा 10 हिंदी व्यावहारिक व्याकरण

व्यावहारिक व्याकरण से निम्न विषय शामिल हैं—

  • पद, भेद-संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया एवं अव्यय – 4 अंक

  • उपसर्ग एवं प्रत्यय – 2 अंक

  • संधि एवं समास – 2 अंक

  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (पाठ्यपुस्तक आधारित) – 2 अंक

खंड (ग): पाठ्यपुस्तक एवं पूरक पुस्तक 

इस खंड में क्षितिज भाग-2 और कृतिका भाग-2 से प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्षितिज (भाग-2) – 33 अंक

  • गद्यांश की विषयवस्तु से संबंधित सप्रसंग व्याख्या – 3 अंक

  • पद्यांश की विषयवस्तु से संबंधित सप्रसंग व्याख्या – 3 अंक

  • गद्यांश की विषयवस्तु से संबंधित प्रश्न – 12 अंक

  • पद्यांश की विषयवस्तु से संबंधित प्रश्न – 12 अंक

  • रचनाकार अथवा लेखक के जीवन परिचय से संबंधित प्रश्न – 3 अंक

कृतिका (भाग-2) – 11 अंक

  • पूरक पुस्तक की विषयवस्तु से संबंधित प्रश्न – 11 अंक

RBSE 10वीं हिंदी: कौन-सी पुस्तकें पढ़नी होंगी?

RBSE द्वारा निम्नलिखित पुस्तकें निर्धारित की गई हैं—

  1. क्षितिज (भाग-2) – NCERT द्वारा प्रकाशित।

  2. कृतिका (भाग-2) – NCERT द्वारा प्रकाशित।

 

 

RBSE kaksha 10 hindi syllabus 2026-27 FAQs

Q1. RBSE kaksha 10 hindi pariksha 2026-27 kitne ankon ki hogi?

हिंदी विषय कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक सत्रांक के होंगे।

Q2. RBSE kaksha 10 hindi pariksha ki avadhi kitni hogi?

परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी।

Q3. Hindi vishay mein kaun-kaun si pustaken nirdharit ki gai han?

क्षितिज (भाग-2) और कृतिका (भाग-2) (दोनों NCERT) निर्धारित पुस्तकें हैं।

Q4. Vyavharik vyakaran se kitne ank ke prashn poochhe jaenge?

व्यावहारिक व्याकरण से 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.