Physics Wallah
banner

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP Board कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से नया सिलेबस PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस विषय की बोर्ड परीक्षा 70 अंकों की लिखित परीक्षा और 30 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) पर आधारित होगी। पाठ्यक्रम में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र के प्रमुख अध्याय शामिल हैं।

 

 

authorImageAnanya Gupta3 Jul, 2026
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड

UP Board परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नवीनतम सिलेबस की जानकारी होना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से इसका PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में आपको नवीनतम सिलेबस, अंक विभाजन, महत्वपूर्ण अध्यायों और PDF डाउनलोड की पूरी जानकारी मिलेगी। 

यहाँ से डाउनलोड करें उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 PDF 

छात्रों को सिलेबस डाउनलोड करने के लिए अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। नीचे दिए गए PDF लिंक के माध्यम से उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 डाउनलोड किया जा सकता है। PDF को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करके आप कभी भी अपनी पढ़ाई के दौरान इसका उपयोग कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड 

 

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 का अंक विभाजन

परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए अंक विभाजन को समझना जरूरी है। सामाजिक विज्ञान विषय का कुल अंक 100 है, जिसमें लिखित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन शामिल हैं।

  • लिखित परीक्षा: 70 अंक (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र से प्रश्न पूछे जाएंगे।)

  • आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य): 30 अंक (स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट, गतिविधियों और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे।)

जानें किस पुस्तक से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे

UP Board सामाजिक विज्ञान की 70 अंकों की लिखित परीक्षा में चारों पुस्तकों से निर्धारित अंक के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय का नाम या किताब 

निर्धारित अंक 

इतिहास (भारत और समकालीन विश्व-2) 

20 अंक (15 थ्योरी + 5 मानचित्र) 

भूगोल (समकालीन भारत-2) 

20 अंक (15 थ्योरी + 5 मानचित्र) 

नागरिक शास्त्र (लोकतांत्रिक राजनीति-2) 

15 अंक 

अर्थशास्त्र (आर्थिक विकास की समझ) 

15 अंक 

कुल योग 

70 अंक 

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 के मुख्य अध्याय यहां देखें और समझें 

 

आपको सामाजिक विज्ञान में चार किताबें पढ़नी होंगी। बोर्ड ने सभी किताबों में सबसे जरूरी पाठ शामिल किए हैं। नीचे दी गई सारणी से आप देख सकते हैं कि आपको किस किताब में कौन-कौन से मुख्य अध्याय पढ़ने हैं l 

 

विषय

अध्याय

इतिहास

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय: इसमें 1830 के बाद की घटनाएं और जोसेफ मेत्सिनी के विचार पढ़ने होंगे।

भारत में राष्ट्रवाद: प्रथम विश्व युद्ध का असर, खिलाफत और असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में जानकारी मिलेगी।

भूमंडलीकृत विश्व का बनना: इसमें पुराने समय के व्यापार और विश्व युद्धों का अर्थव्यवस्था पर असर समझाया गया है।

मानचित्र कार्य: भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े मुख्य केंद्रों को नक्शे पर दिखाना होगा।

भूगोल

संसाधन एवं विकास: संसाधनों के प्रकार और मिट्टी के संरक्षण के उपाय।

वन एवं वन्यजीव संसाधन: भारत में पेड़-पौधे और जीव-जंतुओं की सुरक्षा।

जल संसाधन: बांध और वर्षा जल संचयन की तकनीकें।

कृषि: मुख्य फसलें जैसे चावल, गेहूं और चाय-कॉफी के बारे में पढ़ाई।

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन: कोयला, पेट्रोलियम और बिजली के स्रोत।

मानचित्र कार्य: भारत की प्रमुख नदियों, बांधों और खनिजों वाले राज्यों को नक्शे पर दर्शाना।

नागरिक शास्त्र

सत्ता की साझेदारी और संघवाद: लोकतंत्र में ताकत का बंटवारा क्यों जरूरी है।

जाति, धर्म और लैंगिक मसले: समाज में भेदभाव को दूर करने के उपाय।

राजनीतिक दल: हमारे देश में कौन-कौन सी मुख्य पार्टियां हैं और वे कैसे काम करती हैं।

लोकतंत्र के परिणाम: लोकतंत्र ने नागरिकों को क्या अधिकार दिए हैं।

अर्थशास्त्र

विकास: विकास का मतलब क्या है और प्रति व्यक्ति आय क्या होती है।

भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक: प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक (सेवा) क्षेत्रक की जानकारी।

मुद्रा और साख: बैंक कैसे काम करते हैं और लोन (ऋण) कैसे मिलता है।

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था: विदेशी व्यापार और बाजारों का आपस में जुड़ना।

 

 

UP Board Class 10th Social Science Syllabus FAQs

Q1. UP Board Class 10th Social Science ka paper total kitne marks ka hota hai?

यह पेपर कुल 100 मार्क्स का होता है। इसमें 70 मार्क्स की लिखित परीक्षा और 30 मार्क्स का प्रोजेक्ट कार्य होता है।

Q2. UP Board Class 10th Social Science Syllabus 2026-27 PDF Download kaha se kare?

आप इसे यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. Kya Social Science ke paper me map ke questions bhi aate hain?

हाँ, पेपर में इतिहास और भूगोल दोनों किताबों से कुल 10 मार्क्स के मानचित्र (नक्शा भरने) के प्रश्न पूछे जाते हैं।

Q4. Social Science me pass hone ke liye written exam me kitne number chahiye?

लिखित परीक्षा के 70 मार्क्स में से पास होने के लिए आपको कम से कम 23 नंबर लाना जरूरी है।
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.