Physics Wallah
banner

MCC NEET Counselling Fees 2026: Registration और Security Deposit कितनी होगी?

MCC NEET Counselling Fees 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट दोनों जमा करना होता है। AIQ और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए जनरल और EWS वर्ग की कुल फीस ₹11,000 है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए ₹5,500 है। डीम्ड यूनिवर्सिटीज के लिए कुल फीस ₹2,05,000 लगती है। रजिस्ट्रेशन फीस नॉन-रिफंडेबल होती है।
authorImagePriyanka Yadav23 Jul, 2026
MCC NEET Counselling Fees 2026: Registration और Security Deposit कितनी होगी?

MCC NEET Counselling Fees 2026 के बारे में पूरी जानकारी होना नीट पास करने वाले हर छात्र के लिए बहुत जरूरी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ऑल इंडिया कोटा (AIQ), सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस और बीडीएस एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है। इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को दो तरह की फीस जमा करनी होती है—नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट। फीस की राशि छात्र की कैटेगरी और चुने गए कॉलेज के प्रकार पर निर्भर करती है। यहां फीस नियमों को समझकर आप आवेदन के दौरान गलतियों से बच सकते हैं।

MCC NEET Counselling 2026 की श्रेणी-वार फीस यहां समझें 

MCC Counselling में सभी उम्मीदवारों को दो प्रकार के शुल्क जमा करने होते हैं—Registration Fee और Security Deposit। Registration Fee वापस नहीं होती, जबकि Security Deposit निर्धारित नियमों के अनुसार रिफंड कर दी जाती है। नीचे श्रेणी और कॉलेज के अनुसार पूरी फीस दी गई है।

 

कॉलेज का प्रकार / कोटा 

श्रेणी 

पंजीकरण शुल्क 

सुरक्षा जमा राशि 

15% AIQ / सेंट्रल यूनिवर्सिटीज / AIIMS / JIPMER / ESI 

सामान्य और  EWS 

₹1,000 

₹10,000 

15% AIQ / सेंट्रल यूनिवर्सिटीज / AIIMS / JIPMER / ESI 

SC / ST / OBC / PwD 

₹500 

₹5,000 

डीम्ड यूनिवर्सिटीज 

सभी श्रेणियां 

₹5,000 

₹2,00,000 

 

सिक्योरिटी डिपॉजिट वापसी के मुख्य नियम

MCC काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट का रिफंड शुरू करता है। सही खाते की जानकारी और नियमों का पालन करने पर ही यह राशि सुरक्षित वापस मिलती है। इसके नियम कुछ इस प्रकार हैं : 

  • मूल बैंक खाते में वापसी: रिफंड उसी बैंक अकाउंट या डेबिट/क्रेडिट कार्ड में भेजा जाता है जिसका उपयोग रजिस्ट्रेशन के समय किया गया था।

  • पंजीकरण शुल्क : ₹1,000, ₹500 या ₹5,000 का पंजीकरण शुल्क वापस नहीं होता है।

  • समयसीमा: MCC द्वारा काउंसलिंग के सभी राउंड समाप्त होने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामान्यतः 15–30 दिनों के भीतर Security Deposit उसी बैंक खाते या कार्ड में वापस कर दी जाती है, जिससे भुगतान किया गया था।

किन परिस्थितियों में सिक्योरिटी डिपॉजिट ज़ब्त हो सकता है?

MCC NEET Counselling 2026 के नियमों का उल्लंघन करने पर आपकी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि ज़ब्त हो सकती है। पेनल्टी से बचने के लिए कॉलेज अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग की शर्तें ध्यान से समझें।

  1. दूसरी या बाद के राउंड में सीट न लेना: अगर आपको राउंड 2 या उसके बाद सीट अलॉट होती है और आप आवंटित कॉलेज में एडमिशन नहीं लेते हैं।

  2. गलत विवरण देना: आवेदन फॉर्म में गलत या भ्रामक जानकारी देकर सीट हासिल करने का प्रयास करने पर रिफंड रोक दिया जाता है।

  3. अंतिम स्ट्रे वैकेंसी राउंड: यदि आपको फाइनल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट अलॉट होती है और आप जॉइन नहीं करते हैं।

  4. दस्तावेज़ों की कमी: कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग के समय आवश्यक मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत न कर पाने पर ।

 

MCC NEET Counselling 2026 में भाग लेने वाले छात्रों को फीस स्ट्रक्चर और नियमों की पूरी जानकारी होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन फीस नॉन-रिफंडेबल होती है, जबकि सुरक्षा जमा राशि नियमों का पालन करने पर पूरी तरह वापस मिल जाती है। सही प्रक्रिया अपनाकर आप किसी भी वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं।

 

MCC NEET Counselling Fees 2026 FAQs

Q1. Kya MCC NEET Counselling ki registration fee refundable hoti hai?

उत्तर: नहीं, रजिस्ट्रेशन फीस (₹1,000 / ₹500 / ₹5,000) पूरी तरह से नॉन-रिफंडेबल होती है और कभी वापस नहीं मिलती।

Q2. Security Deposit kitne dino me refund hota hai aur kaise milta hai?

उत्तर: सभी राउंड खत्म होने के 15 से 30 दिनों के भीतर पैसा उसी बैंक खाते में वापस आता है, जिससे आपने पेमेंट किया था।

Q3. Agar main AIQ aur Deemed University dono ke liye apply karu toh kitni fees lagegi?

उत्तर: आपको केवल ₹2,05,000 देने होंगे। इसमें AIQ की काउंसलिंग अपने आप शामिल हो जाती है।

Q4 MCC Counselling me Registration Fee aur Security Deposit me kya antar hai?

उत्तर: Registration Fee नॉन-रिफंडेबल होती है, जबकि Security Deposit निर्धारित नियमों का पालन करने पर काउंसलिंग पूरी होने के बाद वापस कर दी जाती है।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.