Physics Wallah
banner

NEET तैयारी में 10-12 घंटे पढ़ाई और लगातार टेस्ट का अनुभव, अंकित ने बताया Yakeen 2.0 से पढ़ाई का सफर

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से आने वाले अंकित अवस्थी ने Physics Wallah के Yakeen 2.0 Batch से अपनी NEET तैयारी की। तैयारी के दौरान वह क्लास के अलावा रोज 10-12 घंटे पढ़ते थे। उन्होंने सभी क्लास टेस्ट दिए और RBT में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने Teachers की पढ़ाई, रिवीजन और परिवार से मिले सपोर्ट का अनुभव भी साझा किया।
authorImagePriyanka Yadav8 Aug, 2026
NEET तैयारी में 10-12 घंटे पढ़ाई और लगातार टेस्ट का अनुभव, अंकित ने बताया Yakeen 2.0 से पढ़ाई का सफर

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से आने वाले अंकित अवस्थी ने NEET की तैयारी के दौरान पढ़ाई के साथ लगातार टेस्ट और रिवीजन पर ध्यान दिया। उन्होंने Physics Wallah के Yakeen 2.0 Batch से पढ़ाई की और बताया कि क्लास के अलावा उनका रोज का पढ़ाई का समय 10 से 12 घंटे रहता था। सुबह पढ़ाई करने के बाद वह 8:30 बजे से क्लास करते थे और फिर रात 12-1 बजे तक पढ़ते थे। अपनी तैयारी के दौरान उन्होंने सभी क्लास टेस्ट दिए और RBT में भी हिस्सा लिया। 

बलरामपुर से शुरू हुई NEET तैयारी और Yakeen 2.0 में पढ़ाई का अनुभव

अंकित उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से हैं। उन्होंने Yakeen 2.0 Batch से पढ़ाई करते हुए अपनी NEET तैयारी को आगे बढ़ाया। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी रैंक और स्कोर के बारे में बताया।

“सर, मैं उत्तर प्रदेश बलरामपुर से हूं। मेरी 64

Yakeen 2.0 में पढ़ाई के अनुभव के बारे में अंकित ने खास तौर पर ‘एमआर सर’ का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पेपर से कुछ दिन पहले तक रिवीजन कराया गया था।

“एमआर” सर ने बहुत अच्छा पढ़ाया था। लास्ट तक सर ने पढ़ाया। जब पेपर से दो-तीन दिन पहले तक अच्छी तरह रिवीजन कराई थी।”

अंकित ने बताया कि क्लास के अलावा भी वह नियमित रूप से पढ़ाई करते थे। उनका रोज का पढ़ाई का समय करीब 10 से 12 घंटे रहता था। वह कभी-कभी सुबह पढ़ाई करते थे, इसके बाद क्लास अटेंड करते थे और क्लास खत्म होने के बाद रात तक अपनी पढ़ाई जारी रखते थे। 

“10 से 12 घंटा मेरा डेली का था।”

“क्लास के अलावा, कुछ कभी कभी सुबह पढ़ता था। फिर क्लास होती थी। 8:30 बजे से लेकर पूरी क्लास करता था और फिर उसके बाद रात तक पढ़ता था, 12-1 बजे।”

अंकित ने Yakeen 2.0 में दिए सभी क्लास टेस्ट

अंकित ने MR सर और विपिन सर की ओर से दिए गए टेस्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बैच के टेस्ट पूरे करने के बाद उन्हें Teachers की ओर से भी कई टेस्ट दिए गए, जिन्हें उन्होंने अपनी तैयारी में शामिल किया। 

“मैंने जितने भी क्लास के टेस्ट थे, वो सारे टेस्ट दिए। जितने भी सर ने टेस्ट दिए थे, वो भी लगाए। जब सारे टेस्ट कंप्लीट हो गए ना, सर ने भी बहुत सारे टेस्ट हमको दिए थे। MR सर ने बहुत सारे टेस्ट हमको दिए, बाकी विपिन सर ने बहुत सारे टेस्ट हमको दिए।” 

अंकित ने बताया कि उन्होंने बैच के सभी टेस्ट लगाए थे और कुछ RBT भी दिए।

 “सारे टेस्ट लगाए हमने। जितने भी बैच के टेस्ट थे, सारे लगाए थे। RBT भी कुछ लगाए थे, सारे तो नहीं लगा पाए थे बट 10 तो लगाए थे।” 

RBT यानी Rank Booster Tests में आने वाले अपने नंबरों के बारे में वो कहते हैं –

“इस RBT में मेरे 500 के आसपास नंबर आते थे। 500, 532 ऐसे नंबर आते थे RBT में, जो Rank Booster Test होते थे।”

NEET जैसे टेस्ट से परीक्षा के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

अंकित ने टेस्ट के लेवल को लेकर भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि टेस्ट का स्तर उन्हें NEET 2026 के स्तर के अनुसार लगा। उनके अनुसार, इसी वजह से उन्होंने ऐसे टेस्ट दिए, ताकि अगर टेस्ट में यहां कम नंबर भी आते हैं, तो आगे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिले। 

“टेस्ट का लेवल अगर यहां पर है तो NEET 2026 का लेवल यहां था। तभी तो वो लेवल के टेस्ट दिए थे ना कि भाई यहां कम आए चलेगा, लेकिन उधर तो बढ़ेगा।”

Physics Wallah के Teachers से पढ़ाई और रिवीजन का अनुभव 

अंकित ने खास तौर पर MR सर की पढ़ाई और परीक्षा से पहले कराए गए रिवीजन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि MR सर ने उन्हें आखिरी समय तक पढ़ाया और पेपर से दो-तीन दिन पहले तक अच्छी तरह रिवीजन कराया। उनके अनुसार, परीक्षा के समय तक पढ़ाई और रिवीजन जारी रहा। 

 “MR सर ने बहुत अच्छा पढ़ाया था। लास्ट तक सर ने पढ़ाया। जब पेपर से दो-तीन दिन पहले तक अच्छी तरह रिवीजन कराई थी।”

NEET तैयारी में अंकित को परिवार से मिला पूरा सपोर्ट 

अंकित अपनी तैयारी में परिवार के सपोर्ट का जिक्र भी करते हैं l उनकी बुआ ने पढ़ाई से जुड़ी कई चीजों में उनकी मदद की। 

“बुआ ने भी बहुत ज्यादा सपोर्ट किया था अपने इसमें बैग्स वगैरह खरीदने में और बाकी हर चीज में सपोर्ट किया था।” 

उन्होंने बताया कि उनकी बुआ डॉक्टर हैं और उनमें से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं। “मेरी बुआ भी डॉक्टर है। एक फिजियोथेरेपिस्ट है।”

अंकित की NEET तैयारी में रोजाना की पढ़ाई, लगातार टेस्ट, रिवीजन और उतार-चढ़ाव के बीच खुद को संभालकर आगे बढ़ना शामिल रहा। Yakeen 2.0 Batch से पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि तैयारी में मेहनत और लगातार प्रैक्टिस कितनी जरूरी रही। परिवार के सपोर्ट ने भी उनकी तैयारी के सफर में साथ दिया। 

 

यह भी पड़े- 

 

Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.