रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 22,195 पदों के लिए RRB ग्रुप D भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था। 10वीं पास एवं आईटीआई योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होकर 09 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) तक चली, जो अब बंद हो चुकी है।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 थी, जबकि आवेदन में संशोधन की सुविधा 12 मार्च से 21 मार्च 2026 तक उपलब्ध कराई गई थी।
अब उम्मीदवारों को RRB ग्रुप D परीक्षा तिथि 2026 जारी होने का इंतजार है, जिसकी घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। यह भर्ती 18 से 33 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
RRB CEN No. 09/2025 – महत्वपूर्ण अपडेट (संशोधित तिथियां)
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 09/2025 को 31 जनवरी 2026 को जारी किया था। यह भर्ती 7वें वेतन आयोग (7th CPC Pay Matrix) के लेवल-1 के विभिन्न पदों के लिए है।
इसके बाद निम्नलिखित संशोधन (Corrigendum) जारी किए गए:
-
Corrigendum No. 1 – 07 फरवरी 2026
-
Corrigendum No. 2 – 16 फरवरी 2026
-
Corrigendum No. 3 – 19 फरवरी 2026
इन संशोधनों के माध्यम से Annexure-A और Annexure-B में बदलाव किए गए तथा आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों को संशोधित किया गया है।
संशोधित महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण |
पहले निर्धारित तिथि |
संशोधित तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि |
02.03.2026 (रात 11:59 बजे) |
09.03.2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
04.03.2026 (रात 11:59 बजे) |
11.03.2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन में संशोधन विंडो (शुल्क सहित) |
05.03.2026 से 14.03.2026 (रात 11:59 बजे तक) |
12.03.2026 से 21.03.2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| स्क्राइब उम्मीदवारों द्वारा विवरण जमा करने की तिथि |
15.03.2026 से 19.03.2026 |
22.03.2026 से 26.03.2026 |
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती: 22,195 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 22,195 पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2026 नोटिफिकेशन (CEN 09/2025) जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि के जल्द घोषित होने का इंतजार है, जो आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 रिक्तियां घोषित विवरण
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) हर साल लेवल 1 पदों के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। यह भर्ती पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर जैसे पदों के लिए है। रेलवे आरआरबी ग्रुप
डी भर्ती 2026 के लिए 22,195 रिक्तियां घोषित की गई हैं। नीचे तालिका में मुख्य विवरण देखें।
|
रेलवे RRB ग्रुप डी भर्ती 2026 Overview
|
|
विशिष्ट Particular
|
डिटेल्स
|
|
एग्जाम नेम
|
RRB ग्रुप D
|
|
कंडक्टिंग बॉडी
|
RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड)
|
|
पोस्ट नेम
|
पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन्स, असिस्टेंट TL & AC
|
|
वैकेंसीज
|
22,195
|
|
नोटिफिकेशन रिलीज डेट
|
30 जनवरी 2026
|
|
नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक
|
एक्टिव
|
|
एप्लीकेशन डेट
|
31 जनवरी 2026
|
|
एप्लीकेशन मोड
|
ऑनलाइन
|
|
लास्ट डेट अप्लाई
|
02 मार्च 2026 09 मार्च 2026
|
|
एग्जाम डेट
|
मई 2026 (संभावित)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
rrbcdg.gov.in
|
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एग्जाम (आरआरबी) ग्रुप डी 2026 की आधिकारिक अधिसूचना 30 जनवरी 2026 को जारी हुई। इस पीडीएफ में भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आयु में छूट, शैक्षणिक योग्यता, और अन्य आवश्यक विवरणों के लिए इस अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें। हमने आपकी सुविधा के लिए रेलवे आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती का सीधा नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक प्रदान किया है।
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी महत्वपूर्ण तिथियां 2026
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां घोषित की गई हैं। उम्मीदवारों को इन तिथियों पर ध्यान देना चाहिए। यह सुनिश्चित करेगा कि वे कोई भी समय सीमा न चूकें। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
|
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
|
|
इवेंट
|
डेट
|
|
नोटिफिकेशन रिलीज
|
30 जनवरी 2026
|
|
एप्लीकेशन स्टार्ट डेट
|
31 जनवरी 2026
|
|
एप्लीकेशन एंड डेट
|
02 मार्च 2026 09 मार्च 2026
|
|
एडमिट कार्ड रिलीज डेट
|
To be released
|
|
एग्जाम डेट (रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा 2026)
|
मई 2026 (संभावित)
|
|
रिजल्ट डेट
|
To be released
|
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2026
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 के तहत कुल 22,195 वैकेंसी जारी की हैं। ये वैकेंसी लेवल 1 के विभिन्न पदों के लिए हैं। नीचे तालिका में इन पदों का विवरण दिया गया है।
|
रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026
|
|
पदों के नाम
|
वैकेंसीज
|
डिपार्टमेंट
|
|
पॉइंट्समैन-B
|
5000
|
ट्रैफिक
|
|
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)
|
600
|
इंजीनियरिंग
|
|
असिस्टेंट (ब्रिज)
|
600
|
इंजीनियरिंग
|
|
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV
|
11000
|
इंजीनियरिंग
|
|
असिस्टेंट P-Way
|
300
|
इंजीनियरिंग
|
|
असिस्टेंट (C&W)
|
1000
|
मेकैनिकल
|
|
असिस्टेंट TRD
|
800
|
इलेक्ट्रिकल
|
|
असिस्टेंट (S&T)
|
1500
|
S&T
|
|
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)
|
200
|
इलेक्ट्रिकल
|
|
असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल)
|
500
|
इलेक्ट्रिकल
|
|
असिस्टेंट TL & AC
|
500
|
इलेक्ट्रिकल
|
|
टोटल
|
22195
|
|
रेलवे ग्रुप डी जोन वाइज वैकेंसी 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले रेलवे ग्रुप डी जोन वाइज वैकेंसी विवरण को ध्यान से देख लें, क्योंकि चयन के बाद आपकी नियुक्ति उसी जोन में होगी। इंजीनियरिंग विभाग में सबसे अधिक 11,000 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के लिए हैं।
प्रमुख पदों का विवरण:
-
पॉइंट्समैन-B: 5000 पद
-
असिस्टेंट (S&T): 1500 पद
-
ट्रैक मेंटेनर: 11000 पद
-
असिस्टेंट (C&W): 1000 पद
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2026
रेलवे ग्रुप डी 2026 की नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ जरूरी नियमों (पात्रता) को पूरा करना होगा। इसमें आपकी राष्ट्रीयता (देश), उम्र, और पढ़ाई-लिखाई देखी जाएगी। फॉर्म भरने के लिए इन शर्तों को मानना और पूरा करना बहुत जरूरी है।
राष्ट्रीयता
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2026 के लिए कैंडिडेट को भारत का नागरिक होना चाहिए। नेपाल या भूटान के नागरिक भी अप्लाई कर सकते हैं। तिब्बत से आए शरणार्थी या वे लोग जिनके पूर्वज भारतीय थे, वे भी इस नौकरी के लिए योग्य (पात्र) हैं। इन्हें 1 जनवरी 1962 से पहले स्थायी रूप से बसने का इरादा रखना चाहिए।
आयु सीमा
कैंडिडेट्स की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।
|
कैटेगरी
|
आयु सीमा (जन्म तिथि)
|
|
जनरल
|
02.01.1989 या उसके बाद जन्में
|
|
OB
|
02.01.1986 या उसके बाद जन्में
|
|
SC/ST
|
02.01.1984 या उसके बाद जन्में
|
|
न्यूनतम DOB (सभी श्रेणियों के लिए)
|
01.01.2007 से पहले नहीं
|
शैक्षणिक योग्यता
कैंडिडेट को 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) पास होना चाहिए। ITI या इसके समकक्ष योग्यता भी मान्य है। NCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी स्वीकार्य है। डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री को ITI के विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आवेदन 2026 Link
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत ग्रुप डी (लेवल-1) के 22,195 पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर अब 09 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे) को समाप्त हो चुकी है।
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 थी, जबकि आवेदन में संशोधन की सुविधा 12 मार्च से 21 मार्च 2026 तक उपलब्ध रही।
जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब आगामी परीक्षा तिथि और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट का इंतजार करें।
RRB Group D 2026 आवेदन लिंक
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आवेदन प्रक्रिया 2026
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए एप्लिकेशन ऑनलाइन के जरीए जमा किए जाते हैं। कैंडिडेट्स को अपनी आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन
-
ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-
'New registration' लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, माता-पिता का नाम, मैट्रिकुलेशन विवरण, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी दर्ज करें।
-
फॉर्म सबमिट करें और अपने ईमेल और मोबाइल पर भेजे गए OTP से सत्यापित करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें।
-
आवेदन का भाग I (शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, लिंग) और भाग II (पद प्राथमिकता) पूरा करें।
-
नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या ऑफलाइन चालान से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
अपनी पसंदीदा परीक्षा भाषा चुनें।
-
अपनी फोटो, हस्ताक्षर, और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
-
रिफंड के लिए अपने बैंक डिटेल्स दर्ज करें (यदि लागू हो)।
-
सारी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें, नियमों को स्वीकार करें और अपना फॉर्म जमा कर दें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स: 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो।
आवेदन शुल्क
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। यह शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
|
कैटेगरी
|
फीस
|
|
जनरल/OBC/EWS
|
₹500
|
|
SC/ST/EBC/महिला/ट्रांसजेंडर
|
₹250
|
CBT में उपस्थित होने पर, जनरल/OBC कैंडिडेट्स को ₹400 वापस किए जाएंगे। SC/ST/PWD/महिला/Ex-Servicemen/ट्रांसजेंडर/माइनॉरिटी/EBC कैंडिडेट्स को ₹250 की पूरी राशि वापस की जाएगी।
RRB ग्रुप D परीक्षा तिथि 2026
रेलवे ग्रुप D परीक्षा 2026 की आधिकारिक परीक्षा तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) किसी भी समय परीक्षा शेड्यूल घोषित कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी सिलेक्शन प्रोसेस 2026
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी 2026 में सफल होने के लिए कैंडिडेट्स को रेलवे आरआरबी ग्रुप डी सिलेक्शन प्रोसेस चार चरणों से गुजरना होगा। इन चरणों में क्वालिफाई करना अनिवार्य है।
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): यह पहला चरण है। इसमें जनरल साइंस, गणित, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न होते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): CBT पास करने वाले कैंडिडेट PET के लिए बुलाए जाएंगे। इसमें शारीरिक योग्यता का परीक्षण होता है।
-
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): PET में सफल उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
-
मेडिकल टेस्ट (Medical Examination): अंतिम चरण में कैंडिडेट्स की शारीरिक और चिकित्सकीय फिटनेस की जांच होती है।
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी सैलरी 2026
रेलवे ग्रुप डी में सैलरी 7वें वेतन आयोग के हिसाब से मिलती है। चुने गए लोगों की बेसिक सैलरी ₹18,000 महीना होगी। इसके अलावा, आपको महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया (HRA) और आने-जाने का खर्चा (TA) भी मिलेगा। सब कुछ मिलाकर आपके हाथ में ₹22,500 से ₹25,380 तक आएंगे। इस नौकरी में आपको पॉइंट्समैन या ट्रैक मेंटेनर जैसे अलग-अलग काम करने होंगे, जो आपके करियर के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित शुरुआत है।
रेलवे ग्रुप डी सैलरी और करियर ग्रोथ
उम्मीदवारों के मन में अक्सर सवाल होता है कि रेलवे ग्रुप डी में क्या काम होता है? इसमें ट्रैक की देखभाल, सिग्नल की मरम्मत और ट्रेनों के संचालन में सहायता जैसे कार्य शामिल हैं।
सैलरी डिटेल्स:
-
शुरुआती सैलरी: ₹22,500 से ₹25,380 (प्रति माह लगभग)।
-
रेलवे ग्रुप डी सैलरी 5 साल बाद: प्रमोशन और भत्तों के साथ यह ₹35,000+ तक पहुँच सकती है।
-
रेलवे ग्रुप डी सैलरी 10 साल बाद: अनुभव के साथ यह ₹45,000 से ₹50,000 के बीच हो सकती है।
-
भविष्य की संभावनाएं: आने वाले समय में रेलवे ग्रुप डी सैलरी 8th पे कमीशन लागू होने पर वेतन में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
आप भर्ती के बाद अपनी रेलवे ग्रुप डी सैलरी स्लिप में बेसिक पे, HRA, DA और अन्य भत्ते देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
रेलवे ग्रुप डी में कितने पेपर होते हैं? आपको बता दें कि इसमें केवल एक मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होती है। आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस को चार प्रमुख भागों में बांटा गया है:
-
गणित: 25 प्रश्न
-
सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न
-
रेलवे ग्रुप डी रीजनिंग सिलेबस: 30 प्रश्न (इसमें कोडिंग-डिकोडिंग, पहेलियाँ और वेन आरेख शामिल हैं)
-
सामान्य जागरूकता: 20 प्रश्न
रेलवे ग्रुप डी रीजनिंग सिलेबस के मुख्य विषय और टॉपिक्स नीचे विस्तार से दिए गए हैं:
तार्किक और विश्लेषणात्मक रीजनिंग (Logical & Analytical Reasoning)
-
अनुरूपता (Analogies): शब्दों, अक्षरों और संख्याओं के बीच संबंध।
-
वर्णमाला और संख्या श्रृंखला (Alphabetical and Number Series): लुप्त अक्षर या संख्या का पता लगाना।
-
कोडिंग और डिकोडिंग (Coding and Decoding): संकेतों को समझना।
-
गणितीय संक्रियाएं (Mathematical Operations): चिन्हों को बदलकर हल करना।
-
रिश्ते (Relationships): ब्लड रिलेशन (रक्त संबंध) वाले प्रश्न।
-
न्याय वाक्य (Syllogism): कथन और निष्कर्ष पर आधारित प्रश्न।
डेटा और दिशा ज्ञान (Data & Direction)
-
जंबलिंग (Jumbling): शब्दों या वाक्यों को सही क्रम में व्यवस्थित करना।
-
वेन आरेख (Venn Diagram): चित्रों के माध्यम से समूहों के बीच संबंध।
-
डेटा व्याख्या और पर्याप्तता (Data Interpretation and Sufficiency): क्या दी गई जानकारी उत्तर देने के लिए पर्याप्त है?
-
निष्कर्ष और निर्णय लेना (Conclusions and Decision making): स्थिति के अनुसार सही निर्णय लेना।
मानसिक क्षमता (Mental Ability)
-
समानताएं और अंतर (Similarities and Differences): विषम (Odd one out) को चुनना।
-
विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning): पहेलियाँ और जटिल व्यवस्थाएं।
-
वर्गीकरण (Classification): वस्तुओं या अंकों का वर्गीकरण।
-
दिशाएं (Directions): दिशा ज्ञान और दूरी से संबंधित प्रश्न।
-
कथन - तर्क और धारणाएं (Statement – Arguments and Assumptions): कथनों का विश्लेषण करना।
तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव:
-
अभ्यास (Practice): रीजनिंग में अच्छे अंक लाने के लिए अधिक से अधिक मॉक टेस्ट दें।
-
समय प्रबंधन: 30 प्रश्नों के लिए परीक्षा में 25-30 मिनट से ज्यादा समय न लें।
-
नेगेटिव मार्किंग: याद रखें कि 1/3 की निगेटिव मार्किंग है, इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनमें आप सुनिश्चित हों।