Physics Wallah
banner

CBSE Class 10 अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम 2026–27 का संपूर्ण एवं विस्तृत विवरण

CBSE Class 10 अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम 2026–27 छात्रों की Reading, Writing, Grammar और Literature Skills को मजबूत बनाने पर आधारित है। इसमें अनसीन पैसेज , लेखन कार्य तथा NCERT की First Flight और Footprints Without Feet किताबों के अध्याय शामिल हैं।
authorImageEkta Rakesh Singh19 Aug, 2026
CBSE Class 10 अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम 2026–27 का संपूर्ण एवं विस्तृत विवरण

 

CBSE Class 10 English Syllabus छात्रों की भाषा विकसित करने के लिए तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम में Reading Skills, Writing Skills, Grammar और Literature को शामिल किया गया है, जिससे छात्र अंग्रेजी भाषा को बेहतर ढंग से समझ सके और अपने विचार प्रभावी तरीके से व्यक्त करने में सक्षम बन सके |

कक्षा 10 अंग्रेजी की अच्छी तैयारी के लिए छात्रों को नियमित रूप से Sample Papers, Important Questions और PYQs का अभ्यास करना चाहिए। प्रत्येक सेक्शन की स्पष्ट समझ होने से रिवीजन आसान हो जाता है और परीक्षा की तैयारी अधिक व्यवस्थित तरीके से की जा सकती है। इससे समय प्रबंधन बेहतर होता है और परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।

कक्षा 10 अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम 2026–27 का संक्षिप्त परिचय यहां  देखें 

Class 10 अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम में Reading, Writing, Grammar और Literature के महत्वपूर्ण भाग शामिल हैं। यह पाठ्यक्रम छात्रों की भाषा समझ, लेखन क्षमता और परीक्षा की तैयारी को बेहतर और आसान बनाने में मदद करता है।

अनुभाग 

अनुभाग का नाम 

विषय-वस्तु 

कुल अंक 

सेक्शन A 

पठन कौशल (Reading) 

अनुमान, मूल्यांकन, शब्दावली, विश्लेषण और व्याख्या को परखने हेतु अपठित गद्यांश आधारित प्रश्न। 


1. विवेचनात्मक गद्यांश (400-450 शब्द) 

2. केस-आधारित तथ्यात्मक गद्यांश (दृश्य सामग्री/सांख्यिकीय डेटा/चार्ट आदि सहित 300-350 शब्द)  

20 

सेक्शन B 

रचनात्मक लेखन कौशल (Creative Writing Skills) 

I. दी गई परिस्थिति के आधार पर 100-120 शब्दों में औपचारिक पत्र लेखन (दो में से एक प्रश्न)। 

II. दिए गए मानचित्र/चार्ट/ग्राफ/संकेतों के आधार पर 100-120 शब्दों में विश्लेषणात्मक अनुच्छेद लेखन (दो में से एक प्रश्न)। 

20 

 

व्याकरण (Grammar) 

1. काल (Tenses) 

2. Modals 

3. Subject-Verb Concord 

4. Determiner 

5. Reported Speech 

• Commands and Requests 

• Statements 

• Questions 

 

सेक्शन C 

साहित्य (Literature) 

व्याख्या, निष्कर्ष और पाठ से परे समझ को परखने हेतु गद्य एवं कविता आधारित प्रश्न। 


Reference to Context: नाटक/गद्य से दो में से एक अंश तथा कविता से दो में से एक अंश। 


लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: 

1. FIRST FLIGHT पुस्तक से पाँच में से चार अति लघु उत्तरीय प्रश्न (40-50 शब्द)।


2. FOOTPRINTS WITHOUT FEET से तीन में से दो लघु उत्तरीय प्रश्न (40-50 शब्द)।


3. FIRST FLIGHT से दो में से एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (100-120 शब्द)।


4. FOOTPRINTS WITHOUT FEET से विषय-वस्तु/कथानक आधारित दो में से एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (100-120 शब्द)। 

40 

कुल 

80 

कक्षा 10 अंग्रेज़ी ग्रामर और साहित्य का विस्तृत पाठ्यक्रम

CBSE कक्षा 10 अंग्रेज़ी भाषा एवं साहित्य पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से तीन किताबें शामिल हैं:

  • First Flight (गद्य एवं कविता)

  • Footprints Without Feet (पूरक पाठ्यपुस्तक)

  • Words and Expressions (गतिविधि आधारित अध्ययन)

अंग्रेज़ी बोर्ड परीक्षा से पहले अंतिम सप्ताह में छात्रों को अध्यायों का रिवीजन पंक्ति-दर-पंक्ति पढ़ने के बजाय विषय और प्रश्नों के आधार पर करना चाहिए। 

पात्रों के गुण, मुख्य विचार और महत्वपूर्ण शब्दों को समझना सारांश याद करने से ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि इससे उत्तर बेहतर तरीके से लिखे जा सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

1. First Flight: गद्य (Prose)

First Flight का गद्य भाग प्रेरणादायक कहानियों, आत्मकथात्मक अंशों और रोचक घटनाओं का संग्रह है, जो छात्रों की पढ़ने की समझ और विश्लेषण क्षमता को विकसित करता है। इन कहानियों में साहस, धैर्य, मानवीय मूल्यों और सामाजिक मुद्दों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया गया है।

क्रम संख्या 

अध्याय का नाम 

लेखक 

A Letter to God 

G.L. Fuentes 

Nelson Mandela – Long Walk to Freedom 

Nelson Mandela 

Two Stories About Flying (His First Flight & Black Aeroplane) 

Liam O’Flaherty & Frederick Forsyth 

From the Diary of Anne Frank 

Anne Frank 

Glimpses of India (A Baker from Goa, Coorg, Tea from Assam) 

Lucio Rodrigues, Lokesh Abrol, Arup Kumar Datta 

Mijbil the Otter 

Gavin Maxwell 

Madam Rides the Bus 

Vallikkannan 

The Sermon at Benares 

Gautama Buddha की शिक्षाओं पर आधारित 

The Proposal (Play) 

Anton Chekhov 

2. First Flight: कविता (Poems)

First Flight का कविता भाग सोचने पर मजबूर करने वाली और कल्पनाशील कविताओं का संग्रह है, जो प्रकृति, भावनाओं, जीवन के अनुभवों और महत्वपूर्ण जीवन-शिक्षाओं जैसे विषयों को प्रस्तुत करता है। ये कविताएँ छात्रों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी समझ और विश्लेषण क्षमता को भी विकसित करती हैं।

क्रम संख्या 

कविता का नाम 

कवि 

Dust of Snow 

Robert Frost 

Fire and Ice 

Robert Frost 

A Tiger in the Zoo 

Leslie Norris 

How to Tell Wild Animals 

Carolyn Wells 

The Ball Poem 

John Berryman 

Amanda! 

Robin Klein 

The Trees 

Adrienne Rich 

Fog 

Carl Sandburg 

The Tale of Custard the Dragon 

Ogden Nash 

10 

For Anne Gregory 

W.B. Yeats 

3. Footprints Without Feet (पूरक पाठ्यपुस्तक)

Footprints Without Feet एक पूरक पाठ्यपुस्तक है जिसमें लघु कहानियों का संग्रह शामिल है। इन कहानियों में रहस्य, रोमांच, विज्ञान, नैतिकता और मानव स्वभाव जैसे विषयों को दर्शाया गया है। यह किताब छात्रों की समझने की क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और शब्दावली को विकसित करने में मदद करती है।

क्रम संख्या 

कहानी का नाम 

लेखक 

A Triumph of Surgery 

James Herriot 

The Thief’s Story 

Ruskin Bond 

The Midnight Visitor 

Robert Arthur 

A Question of Trust 

Victor Canning 

Footprints Without Feet 

H.G. Wells 

The Making of a Scientist 

Robert W. Peterson 

The Necklace 

Guy de Maupassant 

Bholi 

K.A. Abbas 

The Book That Saved the Earth 

Claire Boiko 

4.Words and Expressions

Words and Expressions किताब का मुख्य उद्देश्य छात्रों की संचार कौशल, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को विकसित करना है। इसमें दी गई गतिविधियाँ (interactive activities) पढ़ने, लिखने, बोलने और सुनने की क्षमता को बेहतर बनाती हैं। इन अभ्यासों के माध्यम से छात्र अंग्रेज़ी भाषा का आत्मविश्वास के साथ प्रभावी उपयोग करना सीखते हैं। 

विषय 

उद्देश्य / सीखने का परिणाम 

Determiners (निर्धारक) 

लेख (Articles), परिमाण सूचक (Quantifiers), अधिकार सूचक (Possessives) और संकेतवाचक (Demonstratives) का सही उपयोग करना सीखना, जिससे वाक्य स्पष्ट, सटीक और व्याकरण की दृष्टि से सही बन सकें। 

Tenses (काल) 

विभिन्न समय (भूत, वर्तमान और भविष्य) में होने वाली घटनाओं, कार्यों और स्थितियों को सही तरीके से व्यक्त करना सीखना, जिससे बोलने और लिखने की क्षमता बेहतर हो। 

Modals (सहायक क्रियाएँ) 

अनुमति, संभावना, आवश्यकता, बाध्यता और सुझाव को सही और प्रभावी ढंग से व्यक्त करना सीखना, जिससे दैनिक संवाद अधिक स्पष्ट और उपयोगी बन सके। 

Subject–Verb Concord (कर्ता–क्रिया अन्वय) 

कर्ता और क्रिया के बीच सही मेल बनाना सीखना, जिससे व्याकरण के अनुसार सही और त्रुटिरहित वाक्य बनाए जा सकें। 

Reported Speech (परोक्ष कथन) 

प्रत्यक्ष कथन, प्रश्न और आदेश को परोक्ष रूप में बदलना सीखना, साथ ही सही काल और वाक्य संरचना का प्रयोग करना। 

Class 10 English Syllabus की तैयारी PW के साथ कैसे करें?

अंग्रेजी पाठ्यक्रम की तैयारी तब और प्रभावी हो जाती है जब आप कॉन्सेप्ट समझने के साथ-साथ नियमित अभ्यास और रिवीजन करते हैं। Physics Wallah आपकी तैयारी के हर चरण में मदद करता है, जिससे आप विषयों को आसानी से समझ पाते हैं, लगातार अभ्यास कर सकते हैं और सही संसाधनों की मदद से अपनी प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं। बेहतर तैयारी के लिए नीचे दिए जा रहे सुझावों पर ध्यान दें —

  • NCERT सॉल्यूशंस से कॉन्सेप्ट मजबूत करें : कक्षा 10 NCERT सॉल्यूशंस की मदद से हर अध्याय को स्टेप-बाय-स्टेप समझें और अपनी बुनियादी समझ को मजबूत बनाएं।

  • अध्यायवार महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें :  Class 10 MIQs (Most Important Questions) हल करके ज्यादा अंक वाले टॉपिक्स पर ध्यान दें और अपनी समस्या हल करने की क्षमता बढ़ाएं।

  • PYQs से परीक्षा पैटर्न समझें : Class 10 PYQs (पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र) हल करें ताकि प्रश्नों के पैटर्न और बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स की अच्छी समझ हो सके।

  • Sample Papers से तैयारी को परखें : Class 10 Sample Papers हल करके अपनी स्पीड, सटीकता और समय प्रबंधन को परीक्षा जैसी परिस्थितियों में सुधारें।

  • नियमित रिवीजन से अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं : पढ़े हुए सभी टॉपिक्स का समय-समय पर रिवीजन करें, ताकि कॉन्सेप्ट लंबे समय तक याद रहें और परीक्षा के समय किसी भी प्रश्न को हल करने में आसानी हो। 

कक्षा 10 अंग्रेज़ी का पूरा पाठ्यक्रम 2026–27 PDF में उपलब्ध

CBSE Class 10 English Syllabus PDF केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया जाता है। बोर्ड परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए नये पाठ्यक्रम को देखना बहुत आवश्यक है, क्योंकि इससे आप निर्धारित अध्यायों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, यूनिट-वाइज वेटेज समझ सकते हैं और परीक्षा में पूछे जाने वाले जरूरी टॉपिक्स को प्राथमिकता दे सकते हैं।

PDF यहां से डाउनलोड करें: CBSE Class 10 English Syllabus 2026–27 PDF 

यहां भी पढ़ें: 

 

CBSE kaksha 10 English Syllabus 2026-27 FAQs

CBSE class 10 english syllabus 2026-27 ke mukhya section kaun se han?

मुख्य सेक्शन हैं - रीडिंग स्किल्स, ग्रामर के साथ राइटिंग स्किल्स और लिटरेचर के ज़रिए भाषा; हर सेक्शन के लिए अलग-अलग मार्क्स तय हैं।

Kaksha 10 angrezi ki taiyari ke liye kaun-si kitaben mahatvapurn hai?

First Flight, Footprints Without Feet और Words and Expressions किताबें परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Angrezi me acche ank laane ke liye kaise taiyari kare?

नियमित अभ्यास, PYQs हल करना, Sample Papers देना और grammar व literature का अच्छी तरह रिवीजन करना अच्छे अंक लाने में मदद करता है।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.