Physics Wallah
banner

कक्षा 10 गणित अध्याय 4 “द्विघात समीकरण”–अभ्यास 4.3 के NCERT Solution

Class 10 Maths के अभ्यास 4.3 NCERT Solution में द्विघात समीकरणों को “पूर्ण वर्ग बनाने की विधि” से हल करना बताया गया है। इसमें समीकरणों को पूर्ण वर्ग के रूप में बदलकर, चरणबद्ध तरीके से सरल किया जाता है और अंत में उनके सही हल (मूल) प्राप्त किए जाते हैं।
authorImageEkta Rakesh Singh18 Aug, 2026

 

कक्षा 10 गणित अध्याय 4 के अभ्यास 4.3 में द्विघात समीकरणों को “पूर्ण वर्ग बनाने की विधि” से हल करना सिखाया जाता है। इसमें समीकरणों को इस प्रकार बदला जाता है कि वे पूर्ण वर्ग के रूप में परिवर्तित हो जाएँ और फिर उनके मूल आसानी से प्राप्त किए जा सकें। यह विधि छात्रों को समीकरण हल करने का व्यवस्थित तरीका सिखाती है। इस अभ्यास में पदों को सही क्रम में लाकर उन्हें सरल बनाया जाता है और हर चरण को ध्यान से हल किया जाता है। यह टॉपिक CBSE पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका नियमित अभ्यास करने से बीजगणित की समझ मजबूत होती है और द्विघात समीकरणों को हल करने में दक्षता बढ़ती है।

गणित अध्याय 4 के अभ्यास 4.3 के NCERT Solution

दिए गए द्विघात समीकरणों के मूलों की प्रकृति ज्ञात कीजिए। यदि वास्तविक मूल मौजूद हों, तो उन्हें ज्ञात कीजिए।

1. निम्नलिखित द्विघात समीकरण के मूलों की प्रकृति ज्ञात कीजिए। यदि वास्तविक मूल मौजूद हों, तो उन्हें ज्ञात कीजिए:

(i) 2x² – 3x + 5 = 0

(ii) 3x² – 4√3x + 4 = 0

(iii) 2x² – 6x + 3 = 0

उत्तर:

हम जानते हैं कि द्विघात समीकरण ax² + bx + c = 0 के

(a) दो अलग-अलग वास्तविक मूल होते हैं, यदि b² – 4ac > 0,

(b) दो समान वास्तविक मूल होते हैं, यदि b² – 4ac = 0,

(c) कोई वास्तविक मूल नहीं होता है, यदि b² – 4ac < 0।

(i) 2x² – 3x + 5 = 0

उत्तर:
दिए गए द्विघात समीकरण की तुलना द्विघात समीकरण के सामान्य रूप ax² + bx + c = 0 से करने पर,

हमें a = 2, b = –3 और c = 5 प्राप्त होता है।

तब, b² – 4ac = (–3)² – 4 × 2 × 5 = 9 – 40 = –31 < 0

अतः, दिए गए द्विघात समीकरण के कोई वास्तविक मूल नहीं हैं।

(ii) 3x² – 4√3x + 4 = 0

उत्तर:
दिए गए द्विघात समीकरण की तुलना द्विघात समीकरण के सामान्य रूप ax² + bx + c = 0 से करने पर,

हमें a = 3, b = –4√3 और c = 4 प्राप्त होता है।

तब, b² – 4ac = (–4√3)² – 4 × 3 × 4 = 48 – 48 = 0

अतः, दिए गए समीकरण के वास्तविक मूल मौजूद हैं,

और वे एक-दूसरे के बराबर हैं।

और मूल होंगे

अतः, मूल हैं

(iii) 2x² – 6x + 3 = 0

उत्तर:
दिए गए द्विघात समीकरण की तुलना द्विघात समीकरण के सामान्य रूप ax² + bx + c = 0 से करने पर,

हमें a = 2, b = –6 और c = 3 प्राप्त होता है।

तब, b² – 4ac = (–6)² – 4 × 2 × 3 = 36 – 24 = 12 > 0

अतः, दिए गए द्विघात समीकरण के दो अलग-अलग वास्तविक मूल हैं।

मूल ज्ञात करने के लिए द्विघात सूत्र का प्रयोग करते हुए,

2 निम्नलिखित प्रत्येक द्विघात समीकरण के लिए k का मान ज्ञात कीजिए, ताकि उनके दो समान मूल हों 

(i) 2x 2 +kx+3 = 0

हल 

दी गई द्विघात समीकरण की तुलना सामान्य रूप ax 2 +bx+c = 0 से करने पर हमें प्राप्त होता है

a = 2, b = k and c = 3

अब दी गई द्विघात समीकरण के दो समान मूल होंगे यदि

b 2 -4ac = 0

(k)2-4×2×3 = 0

k 2 -24 = 0

k 2 = 24

k = ±√24

k = ± 2√6

अतः k का आवश्यक मान ± 2√6 है।

(ii)  kx(x-2)+6 = 0

हल 

दी गई द्विघात समीकरण को इस प्रकार लिखा जा सकता है kx 2 -2kx+6 = 0….(1)

समीकरण (1) की तुलना सामान्य रूप ax 2 +bx+c = 0 से करने पर 

हमें प्राप्त होता है a = k, b = -2k and c = 6 

अब दी गई द्विघात समीकरण के दो समान मूल होंगे यदि

b 2 -4ac = 0

(-2k) 2 -4×k×6 = 0

4k 2 -24k = 0

4k(k-6) = 0

k(k-6) = 0

k = 0

Or, k-6 = 0

k = 6  

यदि k=0 तो समीकरण में x 2 और x का पद नहीं रहेगा, जो संभव नहीं है क्योंकि दिया गया समीकरण द्विघात है। अतः, k का आवश्यक मान 6 है। 

3:क्या ऐसा आयताकार आम का बाग (mango grove) बनाना संभव है जिसकी लंबाई उसकी चौड़ाई की दुगुनी हो और क्षेत्रफल 800 m² हो? यदि हाँ, तो उसकी लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।

हल 

मान लीजिए आम के बाग की चौड़ाई x मीटर है और तथा लंबाई 2x मीटर है। 

क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई 

= x × 2x 

= 2x2 m 2

अब दी गई शर्त के अनुसार,

2x 2 = 800

x 2 = 400

x = ±√400

x = ±20 

चूँकि लंबाई ऋणात्मक नहीं हो सकती, इसलिए  x ≠ -20 

अतः ऐसा आयताकार आम का बाग बनाना संभव है जिसकी लंबाई उसकी चौड़ाई 

की दुगुनी है और क्षेत्रफल 800 m² है। इसकी चौड़ाई 20 मीटर और लंबाई 20×2 = 40 m

4 क्या निम्नलिखित स्थिति संभव है? यदि हाँ, तो उनकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

दो मित्रों की आयु का योग 20 वर्ष है। चार वर्ष पहले उनकी आयु का गुणनफल 48 था।

हल 

मान लीजिए 1st मित्र की आयु x है।

तब 2nd मित्र की आयु (20-x)  होगी। 

चार वर्ष पहले उनकी आयु क्रमशः (x-4) और (20-x-4) 

अब दी गई शर्त के अनुसार,

(x-4)(16-x) = 48

16x – 64 – x 2 +4x = 48

20x – x 2 – 64 – 48 = 0

x 2 – 20x + 112 = 0……(1) 

अब, उपरोक्त द्विघात समीकरण की तुलना सामान्य रूप 2 +bx+c = 0  से करने पर

 हमें प्राप्त होता है a = 1, b = -20 and c = 112 

 अब  b 2 -4ac = (-20) 2 -4×1×112 = 400-448 = -48 > 0 

अतः इस समीकरण के कोई वास्तविक मूल संभव नहीं हैं, इसलिए यह स्थिति संभव नहीं है।

5 क्या 80 मीटर परिमाप और 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला आयताकार पार्क बनाना संभव है? यदि हाँ, तो उसकी लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।

हल 

मान लीजिए पार्क की लंबाई “l”और चौड़ाई “b” है 

आयत का परिमाप = 2(l + b) 

2(l + b) = 80

l + b = 40

b = 40 – l 

तब, क्षेत्रफल =  l(40 – l) 

अब दी गई शर्त के अनुसार, 

l(40 – l) = 400

40l  – l 2 -400 = 0

l 2 – 40l + 400 = 0….(1) 

अब, उपरोक्त द्विघात समीकरण की तुलना सामान्य रूप ax 2 +bx+c = 0  से करने पर 

हमें प्राप्त होता है a = 1, b = -40 and c = 400 

अब  b 2 -4ac = (-40) 2 -4×1×400 = 1600-1600 = 0 

चूँकि द्विघात समीकरण के दो समान मूल हैं, इसलिए दी गई स्थिति संभव है।

अतः पार्क की लंबाई,  l = 20 m 

और पार्क की चौड़ाई, b = 40 - l = 40 - 20 = 20 m. 

Class 10 गणित की परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाएं जा सकते हैं ?

कक्षा 10 गणित में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अवधारणाओं की मजबूत समझ, नियमित अभ्यास और प्रश्नों को सही तरीके से प्रस्तुत करना बहुत जरूरी है। बेहतर अंक लाने के लिए छात्रों को समय प्रबंधन, सूत्रों की पुनरावृत्ति और सटीक हल पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

  • अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें : कक्षा 10 गणित में केवल प्रश्न याद करने के बजाय उनके मूल सिद्धांतों को समझने पर ध्यान दें, इससे तर्क आधारित प्रश्न आसानी से हल होते हैं।

  • कमजोर अध्यायों पर विशेष ध्यान दें : कठिन टॉपिक्स को छोड़ने के बजाय उनका नियमित अभ्यास करें, ताकि परीक्षा में अंक न कटें।

  • सूत्रों का नियमित पुनरावृत्ति करें : प्रतिदिन महत्वपूर्ण सूत्रों और MIQs का अभ्यास करने से गणना संबंधी गलतियाँ कम होती हैं।

  • नियमित प्रश्न हल करें: CBSE Class 10 NCERT के सभी प्रश्नों को बार-बार हल करें, इससे आधार मजबूत होता है और सटीकता बढ़ती है।

  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: PYQs का अभ्यास करने से परीक्षा के प्रश्नों का पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक्स समझने में मदद मिलती है।

यहां भी पढ़ें: 

 

Ganit adhyay 4 Dvighat samikaran FAQs

Dwighat samikaran kya hota hai?

जिस समीकरण की उच्चतम घात 2 होती है, उसे द्विघात समीकरण कहते हैं। इसका सामान्य रूप ax2+bx+c=0 होता है।

Dwighat samikaran ko hal karne ki mukhya vidhiyan kaun-si hai?

गुणनखंड विधि, पूर्ण वर्ग बनाने की विधि तथा द्विघात सूत्र द्वारा द्विघात समीकरण हल किए जाते हैं।

Board pariksha mein dwighat samikaran adhyay kyon mahatvapurn hai?

यह अध्याय बीजगणित का आधार मजबूत करता है और बोर्ड परीक्षा में अक्सर महत्वपूर्ण एवं अनुप्रयोग आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
banner
banner
banner
banner
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.