Physics Wallah
banner

SSC JE Sliding Notice 2026 जारी: ऑफिशियल डिटेल्स और मुख्य बदलाव यहाँ जानें

SSC JE Sliding Notice 2026 के अनुसार, आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब खाली सीटों को अगले साल ट्रांसफर करने के बजाय, इसी साल मेरिट लिस्ट में नीचे रह गए योग्य उम्मीदवारों से भरा जाएगा। शॉर्टलिस्ट छात्रों को 12 से 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन वेरिफिकेशन स्लॉट बुक करना अनिवार्य है।
authorImagePriyanka Yadav13 Jul, 2026
SSC JE Sliding Notice 2026 जारी: ऑफिशियल डिटेल्स और मुख्य बदलाव यहाँ जानें

SSC JE Sliding Notice 2026 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 11 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस नए नोटिस का मुख्य उद्देश्य जूनियर इंजीनियर भर्ती प्रक्रिया को तेज करना और खाली रहने वाले पदों को पूरी तरह से भरना है। अक्सर देखा गया है कि कई छात्र चयन होने के बाद भी जॉइन नहीं करते, जिससे सीटें खाली रह जाती थीं। इस समस्या को खत्म करने के लिए आयोग ने नया अलॉटमेंट नियम लागू किया है। पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें 

SSC JE Sliding Notice 2026 से जुडी तिथियाँ 

SSC JE Sliding Notice 2026 के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्लाइडिंग प्रोसेस के लिए जरूरी तारीखों की घोषणा कर दी गई है जो कुछ इस प्रकार हैं : 

 

  • स्लॉट बुकिंग विंडो: छात्र 12 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे) से 14 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे) तक अपनी पसंद का वेन्यू, तारीख और समय चुन सकते हैं।

  • वेरिफिकेशन की तारीख: एसएससी ऑफिस में यह प्रक्रिया 20 और 21 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

SSC JE Sliding Notice 2026: ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड करें

SSC JE Sliding Notice 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। छात्र कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस नोटिस में नए स्लाइडिंग मैकेनिज्म, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्लॉट बुकिंग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आप इस आधिकारिक नोटिस को तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं|

SSC JE Sliding Notice 2026

SSC JE Sliding Notice 2026: क्या है नया नियम?

कर्मचारी चयन आयोग ने इस बार First Round of Tentative Allocation (FRTA) यानी नया स्लाइडिंग मैकेनिज्म शुरू किया है। पुराने नियम में जितनी सीटें होती थीं, उतने ही छात्रों को चुना जाता था और जो सीटें खाली बचती थीं, उन्हें अगले साल की भर्ती में जोड़ दिया जाता था।

लेकिन नए नियम के तहत, अगर कोई उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में नहीं आता या जॉइनिंग छोड़ता है, तो वे सीटें खाली नहीं रहेंगी। उन सीटों को इसी भर्ती परीक्षा के बाकी बचे योग्य उम्मीदवारों से भरा जाएगा, जिससे कम रैंक वाले छात्रों को भी नौकरी का मौका मिलेगा।

SSC JE Sliding Notice 2026 का आवश्यक निर्देश

सभी शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय के भीतर ssc.gen.in पोर्टल पर जाकर अपना स्लॉट जरूर बुक कर लें। याद रखें कि वेरिफिकेशन के समय आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। अगर आप तय तारीख पर रीजनल ऑफिस नहीं पहुंचते हैं, तो आपकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और आपको फाइनल अलॉटमेंट से बाहर कर दिया जाएगा।

 

SSC JE Sliding Notice 2026: पुराने और नए नियम में अंतर 

इस नए नोटिस के आने से भर्ती प्रक्रिया में क्या बदलाव आया है, इसे आप नीचे दी जा रही सारणी से आसानी से समझ सकते हैं:

विशेषता 

पुराना नियम 

नया स्लाइडिंग नियम 

सीटों का आवंटन 

सभी चयनित उम्मीदवारों को एक साथ ऑफर लेटर भेजा जाता था। 

शुरुआत में सिर्फ कुल सीटों के बराबर उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

खाली सीटें 

डीवी (DV) में न आने या नौकरी छोड़ने से खाली हुई सीटें अगले साल ट्रांसफर होती थीं। 

खाली सीटों को इसी भर्ती चक्र (Current Cycle) के वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों से तुरंत भरा जाएगा। 

छात्रों को फायदा 

कम रैंक वाले छात्रों को उसी साल नौकरी मिलने का मौका नहीं मिलता था। 

खाली सीटें भरने से कम रैंक वाले योग्य उम्मीदवारों को भी नौकरी मिल जाएगी। 

कैसे काम करेगा स्लाइडिंग मैकेनिज्म, यहां समझें ?

  • फर्स्ट राउंड अलॉटमेंट (FRTA): सबसे पहले आयोग एक टेंटेटिव (संभावित) अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा।

  • विकल्प का चयन: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को 'Fixed' (अपनी सीट पक्की करना) या 'Float' (ऊपर की पसंद के विभाग के लिए स्लाइड करना) का विकल्प चुनना होगा।

  • खाली सीटों का उपयोग: यदि कोई छात्र अपनी सीट छोड़ता है, तो स्लाइडिंग सिस्टम के जरिए नीचे रैंक वाले उम्मीदवार को वह सीट अपने आप अलॉट हो जाएगी।

 

SSC JE Sliding Notice 2026 FAQs

Q1. SSC JE sliding process kya hai aur yeh kaise kaam karta hai?

स्लाइडिंग प्रोसेस एक नया नियम है जिसके तहत यदि कोई चयनित छात्र नौकरी छोड़ता है या वेरिफिकेशन में नहीं आता, तो वह खाली सीट बेकार नहीं जाएगी। उस सीट को उसी भर्ती परीक्षा के अगले योग्य उम्मीदवार (कम रैंक वाले छात्र) को स्लाइडिंग सिस्टम के जरिए दे दिया जाएगा।

Q2. SSC JE Sliding Notice 2026 ke hisab se Slot Booking ki last date kya hai?

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय से पहले अपना स्लॉट जरूर बुक कर लें।

Q3. Kya Document Verification (DV) ke liye physical roop se jaana compulsory hai?

हाँ, शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को तय की गई तारीख और समय पर अलॉट किए गए एसएससी (SSC) ऑफिस में शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर आपकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

Q4. Slot book karne ke liye official website kaun si hai?

स्लाइडिंग प्रोसेस और स्लॉट बुकिंग के लिए आपको एसएससी के नए आधिकारिक पोर्टल ssc.gen.in (या ssc.gov.in) पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉगिन करना होगा।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.