Physics Wallah
banner

क्या NEET 2026 उम्मीद से ज्यादा कठिन था? छात्रों और विशेषज्ञों की राय

NEET UG 2026 का पेपर 'मॉडरेट' यानी मध्यम स्तर का था, लेकिन फिजिक्स का भाग छात्रों के लिए काफी कठिन रहा। जहां बायोलॉजी हमेशा की तरह आसान और NCERT पर आधारित थी, वहीं फिजिक्स के लंबे सवालों और केमिस्ट्री के ट्रिकी सेक्शन ने छात्रों का काफी समय लिया। विशेषज्ञों के अनुसार, कट-ऑफ पर इसका असर दिख सकता है।
authorImagePriyanka Yadav21 Jun, 2026
क्या NEET 2026 उम्मीद से ज्यादा कठिन था? छात्रों और विशेषज्ञों की राय

 

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने वाली देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET UG 2026 खत्म हो चुकी है। अब छात्रों के मन में बस एक ही सवाल घूम रहा है—क्या इस बार का पेपर उम्मीद से ज्यादा कठिन था? हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा का पैटर्न और सवालों का स्तर अलग रहा l फिजिक्स के न्यूमेरिकल और केमिस्ट्री के कुछ उलझाने वाले सवालों ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी। 

NEET UG 2026: छात्रों की राय, कैसा रहा परीक्षा का अनुभव?

परीक्षा केंद्र से बाहर आए ज्यादातर छात्रों का कहना था कि NEET UG 2026 का पेपर मिला-जुला था, जिसमें बायोलॉजी भाग काफी आसान और फिजिक्स भाग थोड़ा कठिन रहा। 

  • बायोलॉजी ने दी राहत: छात्रों के मुताबिक बॉटनी और जूलॉजी के सवाल सीधे NCERT की किताबों से थे, जिससे समय काफी बच गया।

  • फिजिक्स का सेक्शन काफी कठिन रहा : न्यूमेरिकल कैलकुलेशन बहुत लंबी थी। फॉर्मूले याद होने के बाद भी हल निकालने में काफी वक्त लग रहा था।

  • केमिस्ट्री ट्रिकी थी : ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के कुछ सवाल सीधे थे, लेकिन फिजिकल केमिस्ट्री के सवालों ने थोड़ा परेशान किया।

NEET UG 2026 को लेकर विशेषज्ञों का विश्लेषण: एक्सपर्ट्स ने क्या कहा यहाँ जानें ?

कोचिंग एक्सपर्ट्स और टीचरों के अनुसार, NEET UG 2026 का पेपर पूरी तरह संतुलित था, लेकिन इसे "बहुत आसान" नहीं कहा जा सकता।

  • लेंदी पेपर: एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार का पेपर कॉन्सेप्ट चेक करने वाला था। सवाल मुश्किल नहीं थे, लेकिन उन्हें हल करने में समय ज्यादा लग रहा था ।

  • कट-ऑफ पर असर: फिजिक्स के कठिन स्तर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कट-ऑफ में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिन छात्रों ने समय का सही इस्तेमाल किया, उन्हें इस पेपर में काफी फायदा मिलेगा। वे आसानी से बेहतर नंबर ला सकेंगे। 

  • NCERT का बड़ा रोल: एक्सपर्ट्स ने साफ किया कि जिन बच्चों ने लाइन-टू-लाइन NCERT की किताबों से तैयारी की थी, उन्हें पेपर हल करने में बहुत मदद मिली, खासकर बायोलॉजी और केमिस्ट्री में।

  • फिजिकल केमिस्ट्री का बदला पैटर्न: इस बार फिजिकल केमिस्ट्री में सीधे फॉर्मूले पर आधारित सवालों के बजाय थोड़े घुमावदार सवाल पूछे गए, जिसने छात्रों को सोचने पर मजबूर किया।

 

Kya NEET 2026 Umeed se Jyada Kathin Tha FAQs

Q1. Kya NEET 2026 ka overall paper pichle saalo ki umeed se jyada kathin tha?

नहीं, पेपर मिला-जुला था। बायोलॉजी सेक्शन बहुत आसान था, लेकिन फिजिक्स और फिजिकल केमिस्ट्री का हिस्सा उम्मीद से अधिक लंबा और कठिन था।

Q2. Physics ke lambe calculations ki wajah se kya students ka paper chhoot gaya?

हाँ, फिजिक्स में फॉर्मूले याद होने के बाद भी न्यूमेरिकल बहुत लंबे थे। इस वजह से समय की कमी के कारण कई छात्रों के सवाल छूट गए।

Q3. Chemistry me kis portion ne students ko sabse jyada pareshan kiya?

छात्रों को 'फिजिकल केमिस्ट्री' ने सबसे ज्यादा परेशान किया क्योंकि इसके सवाल काफी घुमावदार थे। वहीं ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक का हिस्सा आसान था।

Q4. Kya Biology me NCERT se bahar se bhi sawal puche gaye the?

बिल्कुल नहीं। बॉटनी और जूलॉजी के सभी सवाल सीधे NCERT की किताबों से थे, जिससे छात्रों का काफी समय बच गया।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.