Physics Wallah
banner

UP बोर्ड कक्षा 10 गणित सिलेबस 2026: विषयवार पूरी जानकारी और डाउनलोड लिंक

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित पाठ्यक्रम 2026-27 में 70 अंकों की लिखित परीक्षा और 30 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन शामिल है। यहां यूनिट-वाइज अंक वितरण, अध्यायवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, प्रोजेक्ट टॉपिक्स, तैयारी के टिप्स और PDF डाउनलोड की पूरी जानकारी दी गई है।
authorImageAnanya Gupta3 Jul, 2026
UP बोर्ड कक्षा 10 गणित सिलेबस 2026

 

UP बोर्ड कक्षा 10 गणित सिलेबस 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 गणित का नवीनतम सिलेबस जारी कर दिया है। इस सिलेबस में यूनिट-वाइज अंक वितरण, अध्यायवार विषय, परीक्षा पैटर्न, आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट कार्य, महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स और PDF डाउनलोड प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है, जिससे छात्र बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित पाठ्यक्रम 2026-27: यूनिट-वाइज अंक वितरण 

UPMSP ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 गणित का नया सिलेबस जारी कर दिया है। गणित की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 70 अंक की लिखित परीक्षा और 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन व प्रोजेक्ट कार्य शामिल होगा। 

परीक्षा पास करने के लिए लिखित परीक्षा में कम से कम 23 अंक, आंतरिक मूल्यांकन में 10 अंक तथा कुल 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। 

इकाई (Unit)

इकाई का नाम (Unit Name)

आवंटित अंक (Marks)

I

संख्या पद्धति (Number System)

05

II

बीजगणित (Algebra)

18

III

निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry)

05

IV

ज्यामिति (Geometry)

10

V

त्रिकोणमिति (Trigonometry)

12

VI

मेन्सुरेशन (Mensuration)

10

VII

सांख्यिकी तथा प्रायिकता (Statistics & Probability)

10

 

कुल योग (Total)

70

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित पाठ्यक्रम 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड

छात्र और शिक्षक इस विस्तृत पाठ्यक्रम और आधिकारिक पीडीएफ को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर "Syllabus 2026-27" सेक्शन से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP बोर्ड कक्षा 10 गणित सिलेबस 2026 PDF 

UP बोर्ड कक्षा 10 गणित सिलेबस 2026: अध्यायवार विवरण 

UP Board कक्षा 10 गणित सिलेबस 2026 में सभी इकाइयों के प्रमुख विषय और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल हैं, जिनका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। 

  1. इकाई-1 : संख्या पद्धति (05 अंक)
    इस इकाई में वास्तविक संख्याएँ, अंकगणित का आधारभूत प्रमेय, √2, √3 और √5 जैसी अपरिमेय संख्याओं को सिद्ध करना तथा अपरिमेय संख्याओं की पहचान और सत्यापन से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

  2. इकाई-2 : बीजगणित (18 अंक)
    इस भाग में बहुपद, उनके शून्यक और गुणांकों का संबंध पढ़ाया जाएगा। साथ ही दो चर वाले रैखिक समीकरणों को ग्राफ, प्रतिस्थापन और विलोपन विधि से हल करना, द्विघात समीकरणों को गुणनखंड और सूत्र की सहायता से हल करना, विविक्तकर (Discriminant) के आधार पर मूलों की प्रकृति समझना तथा समान्तर श्रेणी (AP) के nवें पद और प्रथम n पदों के योग से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

  3. इकाई-3 : निर्देशांक ज्यामिति (05 अंक)
    इस इकाई में निर्देशांक ज्यामिति की मूल अवधारणाएँ, रैखिक समीकरणों का ग्राफ, दूरी सूत्र (Distance Formula) और विभाजन सूत्र (Section Formula) का अध्ययन कराया जाएगा।

  4. इकाई-4 : ज्यामिति (10 अंक)
    इस अध्याय में समरूप त्रिभुजों से जुड़े प्रमेय, उनके अनुप्रयोग तथा वृत्त और स्पर्श रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण सिद्धांत पढ़ाए जाएंगे। इसमें त्रिभुजों की समानता और वृत्त की स्पर्श रेखाओं पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।

  5. इकाई-5 : त्रिकोणमिति (12 अंक)
    इस इकाई में त्रिकोणमितीय अनुपात, 0°, 30°, 45°, 60° और 90° के मान, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ तथा ऊँचाई और दूरी (Height and Distance) पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।

  6. इकाई-6 : मेन्सुरेशन (10 अंक)
    इस भाग में वृत्त के त्रिज्यखण्ड (Sector) और वृत्तखण्ड (Segment) के क्षेत्रफल, साथ ही घन, घनाभ, गोला, अर्द्धगोला, बेलन और शंकु जैसी आकृतियों के पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

  7. इकाई-7 : सांख्यिकी तथा प्रायिकता (10 अंक)
    इस इकाई में वर्गीकृत आँकड़ों का माध्य (Mean), माध्यिका (Median), बहुलक (Mode) तथा प्रायिकता (Probability) की मूल अवधारणाएँ और एकल घटना पर आधारित सरल प्रश्न शामिल होंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित पाठ्यक्रम 2026-27: अंक वितरण और उत्तीर्णांक

UP Board कक्षा 10 गणित की बोर्ड परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, जिसमें लिखित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन दोनों शामिल हैं। नीचे परीक्षा के अंक विभाजन और न्यूनतम उत्तीर्णांक का विवरण दिया गया है।

विवरण

जानकारी

कुल अंक

100 अंक

लिखित परीक्षा (Board Exam)

70 अंक

लिखित परीक्षा की अवधि

3 घंटे

आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट कार्य

30 अंक

लिखित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक

23 अंक (70 में से)

आंतरिक मूल्यांकन में न्यूनतम उत्तीर्णांक

10 अंक (30 में से)

कुल न्यूनतम उत्तीर्णांक

33 अंक (100 में से)

UP बोर्ड कक्षा 10 गणित 2026: आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट कार्य

UP Board कक्षा 10 गणित विषय में आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य के लिए कुल 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसका विस्तृत विवरण नीचे तालिका में दिया गया है।

मूल्यांकन/गतिविधि

अंक

विवरण

प्रथम आंतरिक मूल्यांकन

10 अंक (05+05)

अगस्त माह में प्रोजेक्ट कार्य एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी के आधार पर।

द्वितीय आंतरिक मूल्यांकन

10 अंक (05+05)

दिसंबर माह में प्रोजेक्ट कार्य एवं अभ्यास पुस्तिका (Record Book) के आधार पर।

तृतीय आंतरिक मूल्यांकन

10 अंक

चारों यूनिट टेस्ट के कुल प्राप्तांकों को 10 अंकों में परिवर्तित करके दिए जाएंगे।

प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित)

20 अंक

जुलाई के द्वितीय सप्ताह में। इसमें 10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य तथा 10 अंक यूनिट टेस्ट के होंगे।

द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक)

20 अंक

अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित)

20 अंक

नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक)

20 अंक

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित पाठ्यक्रम 2026-27: स्कूल प्रोजेक्ट के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स

UP Board कक्षा 10 गणित में प्रोजेक्ट कार्य भी आंतरिक मूल्यांकन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे नीचे दिए गए 1 से 11 में से किसी एक विषय पर प्रत्येक छात्र से प्रोजेक्ट बनवाएं। इसके अलावा, बिंदु-12 में दिए गए विषय पर प्रोजेक्ट तैयार करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा।

प्रोजेक्ट के लिए मुख्य विषय (1 से 11):

  • चार्ट या गत्ते की मदद से पाइथागोरस प्रमेय का सत्यापन करना।

  • जनसंख्या अध्ययन में सांख्यिकी के उपयोग पर प्रोजेक्ट तैयार करना।

  • ज्यामितीय आकृतियों का वास्तुकला और भवन निर्माण में उपयोग समझाना।

  • चार्ट की सहायता से त्रिकोणमितीय अनुपात, पूरक (Complementary) और सम्पूरक (Supplementary) कोणों को चित्र सहित समझाना।

  • रामानुजन, नारायण पण्डित जैसे किसी एक भारतीय गणितज्ञ के जीवन और गणित में उनके योगदान पर प्रोजेक्ट बनाना।

  • 24 × 42 सेमी के दो कागज़ों से अलग-अलग बेलन बनाकर उनके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन की तुलना करना।

  • प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर (Taxes) के बारे में जानकारी एकत्र कर प्रोजेक्ट तैयार करना।

  • यह प्रदर्शित करना कि वृत्त के केंद्र पर बना कोण, परिधि पर बने कोण का दोगुना होता है।

  • Sextant (दूरी मापने का यंत्र) बनाकर उसका उपयोग बताना।

  • चित्रकला में गणित के सिद्धांतों के उपयोग पर प्रोजेक्ट तैयार करना।

  • कार या घर खरीदने के लिए बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया का विवरण प्रस्तुत करना।

अनिवार्य प्रोजेक्ट (सभी छात्रों के लिए)

सभी छात्रों को "भारत का परम्परागत गणित ज्ञान" पुस्तक के निम्न में से किसी एक विषय पर प्रोजेक्ट तैयार करना होगा:

  • खण्ड-क: भारत में गणित की उज्ज्वल परम्परा

  • खण्ड-ख: गणना की परम्परागत विधियाँ

  • खण्ड-ग: भारत के प्रमुख गणिताचार्य

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित पाठ्यक्रम 2026-27 - बेहतर तैयारी के लिए जरूरी टिप्स 

  1. अंक योजना (Weightage) को समझें: बीजगणित (18 अंक), त्रिकोणमिति (12 अंक) और ज्यामिति व मेन्सुरेशन सबसे ज्यादा अंक वाले विषय हैं। इन पर विशेष ध्यान दें।

  2. सूत्रों का चार्ट बनाएं: ज्यामिति के प्रमेय और मेन्सुरेशन व त्रिकोणमिति के सूत्रों को चार्ट पर लिखकर अपने स्टडी रूम में लगाएं ताकि रोज़ रिवीज़न हो सके।

  3. स्टेप-मार्किंग का लाभ उठाएं: यूपी बोर्ड में हर स्टेप के अंक मिलते हैं। इसलिए परीक्षा में प्रश्नों को हल करते समय सभी स्टेप्स और उपयोग किए गए सूत्रों को साफ़-साफ़ लिखें।

  4. यूनिट टेस्ट और प्रोजेक्ट समय पर करें: आन्तरिक मूल्यांकन के 30 अंक आपके कुल प्रतिशत को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण हैं। समय पर चार्ट, प्रोजेक्ट और टेस्ट की तैयारी पूरी रखें।

 

UP Board kaksha 10 ganit syllabus 2026 FAQs

Q1. UP Board kaksha 10 ganit pariksha 2026 me kul kitane ank honge?

गणित की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन व प्रोजेक्ट कार्य के होंगे।

Q2. UP Board kaksha 10 ganit me paas hone ke liye kitne ank jaruri hai?

छात्रों को लिखित परीक्षा में कम से कम 23 अंक, आंतरिक मूल्यांकन में 10 अंक और कुल 33 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Q3. UP Board Class 10 Maths Syllabus 2026 PDF kaise download kare?

छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर "Syllabus 2026-27" सेक्शन से गणित का नवीनतम PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.