Physics Wallah
banner

NEET 2026 के लिए सेफ स्कोर क्या है? सरकारी MBBS कॉलेज के लिए कितने अंक चाहिए?

NEET 2026 में सरकारी मेडिकल कॉलेज (MBBS) के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को कम से कम 610 से अधिक अंक लाने होंगे। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत सुरक्षित रहने के लिए 650+ का स्कोर सबसे बेहतर है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा सटीकता (Accuracy) बनाए रखना ही सफलता की असली कुंजी है।
authorImagePriyanka Yadav21 Jun, 2026
NEET 2026 के लिए सेफ स्कोर क्या है?

NEET 2026 की परीक्षा देने वाले हर छात्र के मन में एक ही सवाल होता है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट पक्की करने के लिए आखिर कितने नंबर लाने होंगे? हर साल बढ़ते कॉम्पिटिशन और छात्रों की संख्या के कारण सेफ स्कोर का ग्राफ भी बदलता रहता है। फिजिक्स वाला (PW) के एक्सपर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर समझते हैं कि आपके लिए सुरक्षित स्कोर क्या होगा।

पास होने वाले नंबर और सेफ स्कोर में क्या फर्क है? 

अक्सर छात्र एक बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं—वे 'क्वालीफाइंग मार्क्स' यानी पासिंग मार्क्स को ही 'सेफ स्कोर' मान लेते हैं। लेकिन इन दोनों में काफी फर्क होता है:

  • क्वालीफाइंग स्कोर: यह सिर्फ आपको काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य बनाता है, इससे कॉलेज मिलने की गारंटी नहीं होती। जनरल कैटेगरी के लिए यह लगभग 165–170 अंक रहने का अनुमान है।

  • सेफ स्कोर: यह वह स्कोर है जिस पर आपको सरकारी कॉलेज में MBBS सीट मिलने की पूरी उम्मीद होती है।

NEET 2026 के लिए रणनीतिक टारगेट ज़ोन 

Neet तैयारी को सही दिशा देने और सुरक्षित स्कोर को समझने के लिए, इसे तीन आसान ज़ोन में बांटा गया है: 

  • प्लेटिनम ज़ोन (680–720): यह पूरी तरह सुरक्षित क्षेत्र है। इस रेंज में छात्र देश के टॉप मेडिकल कॉलेज जैसे AIIMS नई दिल्ली में अपनी जगह बना सकते हैं।

  • गोल्ड ज़ोन (620–675): जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए यह बहुत ही सुरक्षित स्कोर है। इसमें आपको अपने राज्य या ऑल इंडिया कोटा के तहत एक बेहतरीन सरकारी कॉलेज मिल जाता है।

  • बॉर्डरलाइन ज़ोन (595–615): इस रेंज में जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है। यहां सीट मिलना उस साल के पेपर के कठिन स्तर और आपके राज्य की मेरिट लिस्ट पर निर्भर करता है।

आपकी कैटेगरी के हिसाब से आपको कितने नंबर चाहिए?

NEET 2026 में सेफ स्कोर हर कैटेगरी और आपके पसंदीदा कोर्स के हिसाब से अलग-अलग होता है। पिछले कुछ सालों की काउंसलिंग और रिजर्वेशन के नियमों को देखकर यह अंदाज़ा लगाया गया है–

कैटेगरी 

सरकारी कॉलेज MBBS सेफ स्कोर 

सरकारी कॉलेज BDS सेफ स्कोर 

प्राइवेट कॉलेज सेफ स्कोर 

जनरल 

610+ 

480+

450+

ईडब्ल्यूएस 

600+ 

470+

440+

ओबीसी 

590+ 

460+

420+

एससी 

520+ 

430+

380+

एसटी 

490+ 

400+

350+

पीडब्ल्यूडी - जनरल 

480+ 

400+

350+

परीक्षा में अच्छे प्रयास और सटीकता (Accuracy) का गणित

सिर्फ ज्यादा प्रश्न हल करना काफी नहीं है, बल्कि सही प्रश्न हल करना जरूरी है क्योंकि गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग (-1) आपके कुल नंबर कम कर देती है। 600 से अधिक का स्कोर हासिल करने के लिए नीचे दिए गए संतुलन को समझें:

  • बेहतरीन प्रयास: 145 से 160 प्रश्न हल करें।

  • सटीकता (Accuracy): कम से कम 85% से 90% उत्तर बिल्कुल सही होने चाहिए।

  • गलत उत्तर: गलत होने वाले प्रश्नों की संख्या 15 से कम रखने की कोशिश करें।

बायोलॉजी में 90% से अधिक सटीकता रखना सबसे आसान होता है क्योंकि इसके सवाल सीधे NCERT से आते हैं। फिजिक्स और केमिस्ट्री में बिना सोचे-समझे तुक्का लगाने से बचें, क्योंकि यहीं पर सबसे ज्यादा नंबर कटते हैं।

 

NEET 2026 ke liye safe score kya hai FAQs

NEET 2026 me govt MBBS seat ke liye kitna safe score hona chahiye?

जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए सरकारी कॉलेज में MBBS सीट पाने के लिए कम से कम 610 से अधिक अंकों का होना सुरक्षित माना जा सकता है। हालाँकि, ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत पहली काउंसलिंग में ही सीट पक्की करने के लिए 650 से ज्यादा नंबर लाना सबसे सही रहेगा।

Kya expected safe score har saal badalta hai aur kyu?

हाँ, सेफ स्कोर हर साल बदलता है। इसके तीन मुख्य कारण हैं—परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या, नीट का क्वेश्चन पेपर कितना कठिन या आसान है, और उस साल छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा है। कॉम्पिटिशन बढ़ने के कारण हर साल कटऑफ थोड़ा ऊपर जा रहा है।

Qualifying marks aur safe score me kya bada difference hai?

क्वालीफाइंग मार्क्स सिर्फ वो न्यूनतम नंबर हैं जिन्हें पाकर आप काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं (जैसे 165–170 नंबर)। इससे सरकारी कॉलेज नहीं मिलता। वहीं दूसरी ओर, सेफ स्कोर वह बड़ा नंबर होता है (जैसे 610+) जिससे आपको पक्के तौर पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट मिल जाती है।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconMillions of practice questions at your fingertips
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.