Physics Wallah

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में क्या-क्या शामिल है? यहां जाने पूरी जानकारी

NEET Counselling Information Bulletin 2026 मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी आधिकारिक गाइड है। इसमें पात्रता, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, फीस, आवश्यक दस्तावेज, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, आरक्षण, काउंसलिंग राउंड्स और महत्वपूर्ण नियमों की पूरी जानकारी दी गई है।
authorImagePriyanka Yadav6 Aug, 2026
NEET Counselling Information Bulletin 2026 में क्या-क्या शामिल है? यहां जाने पूरी जानकारी

NEET Counselling Information Bulletin 2026 मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी किया गया आधिकारिक दस्तावेज है, जिसमें NEET UG काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। MCC ने NEET UG Counselling 2026 शुरू कर दी है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए NEET Counselling Information Bulletin 2026 पढ़ना बेहद जरूरी है क्योंकि इसमें पात्रता, रजिस्ट्रेशन, फीस, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, रिपोर्टिंग, आरक्षण और सभी महत्वपूर्ण नियमों की आधिकारिक जानकारी दी गई है। 

NEET Counselling Information Bulletin 2026 PDF 

यदि आप NEET Counselling Information Bulletin 2026 की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करें। इस सूचना पुस्तिका में पात्रता, रजिस्ट्रेशन, फीस, आवश्यक दस्तावेज, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, काउंसलिंग राउंड्स और अन्य महत्वपूर्ण नियम विस्तार से दिए गए हैं। आवेदन करने से पहले इसे ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। 

 

NEET Counselling Information Bulletin 2026

NEET Counselling Information Bulletin 2026 एक नजर में 

NEET Counselling Information Bulletin 2026 MCC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पुस्तिका है। इसमें NEET UG 2026 काउंसलिंग की पात्रता, रजिस्ट्रेशन, आवश्यक नियम, चारों काउंसलिंग राउंड, सीट अलॉटमेंट और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

विवरण 

जानकारी 

आयोजक संस्था 

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 

काउंसलिंग का नाम 

NEET UG Counselling 2026 

प्रवेश के लिए पाठ्यक्रम 

MBBS, BDS, B.Sc. Nursing 

काउंसलिंग का माध्यम 

ऑनलाइन 

रजिस्ट्रेशन का माध्यम 

ऑनलाइन 

आधिकारिक वेबसाइट 

mcc.nic.in 

काउंसलिंग के चरण 

राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड 

पात्र उम्मीदवार 

NEET UG 2026 परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी 

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में दी गई महत्वपूर्ण तिथियां

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं। इसके अनुसार AIQ, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि राज्य काउंसलिंग 13 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक राउंड की समय-सीमा का पालन करना चाहिए। 

कार्यक्रम 

AIQ / डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालय 

राज्य काउंसलिंग 

राउंड 1 

4 अगस्त – 17 अगस्त 2026 

13 अगस्त – 22 अगस्त 2026 

राउंड 1 में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 

22 अगस्त 2026 

28 अगस्त 2026 

राउंड 2 

24 अगस्त – 2 सितंबर 2026 

31 अगस्त – 8 सितंबर 2026 

राउंड 2 में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 

8 सितंबर 2026 

14 सितंबर 2026 

राउंड 3 

10 सितंबर – 18 सितंबर 2026 

16 सितंबर – 26 सितंबर 2026 

राउंड 3 में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 

26 सितंबर 2026 

1 अक्टूबर 2026 

स्ट्रे वैकेंसी राउंड 

28 सितंबर – 3 अक्टूबर 2026 

3 अक्टूबर – 5 अक्टूबर 2026 

अंतिम रिपोर्टिंग / जॉइनिंग 

10 अक्टूबर 2026 

10 अक्टूबर 2026 

शैक्षणिक सत्र प्रारंभ 

8 सितंबर 2026 

8 सितंबर 2026 

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में क्या जानकारी दी गई है? 

NEET Information Bulletin 2026 NEET UG काउंसलिंग के लिए जारी की गई आधिकारिक सूचना पुस्तिका है। इसमें प्रवेश प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की विस्तृत जानकारी दी गई है, ताकि उम्मीदवार बिना किसी भ्रम के काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकें।

इस सूचना पुस्तिका में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है:

  • काउंसलिंग के लिए पात्रता मानदंड

  • विभिन्न सीट श्रेणियों की जानकारी

  • आरक्षण नीति

  • NEET Counselling 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • कॉलेजों की चॉइस फिलिंग

  • चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया

  • NEET Counselling 2926 सीट अलॉटमेंट का तरीका

  • दस्तावेज़ सत्यापन और रिपोर्टिंग प्रक्रिया

  • आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  • सिक्योरिटी डिपॉजिट और काउंसलिंग फीस

  • सभी काउंसलिंग राउंड की जानकारी

  • AIQ, AIIMS, JIPMER, डीम्ड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, ESIC, BHU, AMU और नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश से जुड़े नियम

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में पात्रता से जुड़े नियम

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में काउंसलिंग के लिए आवश्यक पात्रता की पूरी जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं।

  • उम्मीदवार का NEET UG 2026 परीक्षा में क्वालिफाई होना जरूरी है।

  • केवल पात्र उम्मीदवार ही MCC NEET UG Counselling 2026 में भाग ले सकते हैं।

  • 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए MCC के माध्यम से आवेदन करना होगा।

  • 85% राज्य कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य की काउंसलिंग में अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • आवेदन के समय सभी जानकारी और दस्तावेज सही होने चाहिए।

  • आरक्षण का लाभ केवल वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर मिलेगा।

  • NRI और PwD जैसी विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को संबंधित नियमों का पालन करना होगा।

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में उपलब्ध सीटों की श्रेणियां 

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में बताया गया है कि MCC किन-किन प्रकार की सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। उम्मीदवार अपनी पात्रता और पसंद के अनुसार इन सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें

  • AIIMS की सभी MBBS सीटें

  • JIPMER की MBBS सीटें

  • डीम्ड विश्वविद्यालयों की सभी सीटें

  • केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटें (जैसे BHU, AMU, DU आदि)

  • ESIC मेडिकल कॉलेजों की सीटें

  • AFMC में प्रवेश के लिए पंजीकरण

  • B.Sc. Nursing की चयनित संस्थानों की सीटें

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) आरक्षण नीति 

NEET Counselling Information Bulletin 2026 में 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए लागू NEET 2026 counselling आरक्षण नीति की जानकारी दी गई है। पात्र उम्मीदवारों को भारत सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया जाता है। 

 

श्रेणी 

आरक्षण 

SC (अनुसूचित जाति) 

15% 

ST (अनुसूचित जनजाति) 

7.5% 

OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) 

27% 

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) 

10% 

PwD (दिव्यांग उम्मीदवार) 

5% (क्षैतिज आरक्षण) 

 

नोट: आरक्षण का लाभ केवल वैध और निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने वाले पात्र उम्मीदवारों को ही दिया जाता है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले NEET Counselling Information Bulletin 2026 में दिए गए आरक्षण संबंधी नियमों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। 

 

यह भी पढ़े : NEET 2026 Counselling Reservation Policy: SC, ST, OBC, EWS और PwD आरक्षण की पूरी जानकारी

MCC NEET UG Counselling 2026 Seat Allotment कैसे होता है? कॉलेज किस आधार पर मिलता है?

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं? 

NEET Counselling Information Bulletin 2026 के अनुसार, रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखने चाहिए: 

  • NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड

  • NEET UG 2026 का स्कोरकार्ड/रिजल्ट

  • कक्षा 10 की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)

  • कक्षा 12 की मार्कशीट और पासिंग प्रमाण-पत्र

  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि)

  • हाल ही के पासपोर्ट आकार के फोटो

  • जाति प्रमाण-पत्र (SC/ST/OBC-NCL), यदि लागू हो

  • EWS प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

  • PwD (दिव्यांग) प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

  • NRI उम्मीदवारों के लिए आवश्यक दस्तावेज, यदि लागू हो

उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ रखनी चाहिए, ताकि रिपोर्टिंग के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो



यदि आप NEET UG Counselling 2026 में भाग लेने जा रहे हैं, तो आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले NEET Counselling Information Bulletin 2026 को एक बार अवश्य पढ़ें। इसी आधिकारिक दस्तावेज में पात्रता, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, रिपोर्टिंग, फीस, आरक्षण, आवश्यक दस्तावेज और सभी महत्वपूर्ण नियम विस्तार से दिए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए MCC द्वारा जारी NEET Counselling Information Bulletin 2026 PDF डाउनलोड करें और उसी के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करें.

 

NEET Counselling Information Bulletin 2026 FAQs

Q1. NEET Counselling Information Bulletin 2026 kya hai?

उत्तर: यह MCC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पुस्तिका है, जिसमें NEET UG काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है।

Q2. NEET Counselling Information Bulletin 2026 kahan se download karein?

उत्तर: उम्मीदवार इसे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. NEET Counselling Information Bulletin 2026 mein kya-kya information hoti hai?

उत्तर: इसमें पात्रता, रजिस्ट्रेशन, फीस, दस्तावेज, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, आरक्षण और काउंसलिंग राउंड्स की जानकारी दी जाती है।

Q4. Kya NEET Counselling Information Bulletin 2026 padhna zaroori hai?

उत्तर: हां, आवेदन करने से पहले इसे पढ़ना जरूरी है, ताकि काउंसलिंग के सभी नियम और प्रक्रिया सही तरीके से समझी जा सके।
Popup Close ImagePopup Open Image

Have questions about your prep?

Our experts can answer all your questions
Have questions about your prep?
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.