Physics Wallah
banner

यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27: विषयवार अंक विभाजन यहां देखें

यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंप्यूटर की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 70 अंकों का लिखित पेपर बोर्ड द्वारा लिया जाएगा और 30 अंक स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट कार्य के लिए मिलेंगे। पाठ्यक्रम में C प्रोग्रामिंग, इंटरनेट खोज, विंडोज मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI, HTML वेब डिजाइनिंग और साइबर सुरक्षा जैसे जरूरी विषय शामिल किए गए हैं।
authorImageAnshika Agarwal4 Jul, 2026
यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27: विषयवार अंक विभाजन यहां देखें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा नए सत्र के लिए कंप्यूटर विषय का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना सभी के लिए जरूरी है। इस लेख में आपको यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा का कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27 की पूरी जानकारी मिलेगी। बोर्ड ने इस पाठ्यक्रम को इस तरह तैयार किया है जिससे छात्र नई टेक्नोलॉजी को आसानी से सीख सकें और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकें। 

यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंप्यूटर का पूरा पाठ्यक्रम विषय वार यहां समझें

यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27 को यूनिट वार समझना छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। यह न केवल बोर्ड परीक्षा में अच्छा स्कोर करने की सही रणनीति देता है, बल्कि आधुनिक कोडिंग (C भाषा) और साइबर सुरक्षा की मजबूत नींव भी तैयार करता है।

1. सी (C) भाषा और कोडिंग की शुरुआत

यहाँ छात्र कंप्यूटर से अपनी बात मनवाना यानी कोडिंग करना और उसे निर्देश देना सीखते हैं–

  • C भाषा क्या है: कोडिंग की शुरुआत कैसे करें और इसका क्या फायदा है ।

  • डेटा स्टोर करना: कंप्यूटर की मेमोरी में नंबर या शब्द कैसे सेव किए जाते हैं।

  • इनपुट और आउटपुट: कंप्यूटर को कमांड देना और स्क्रीन पर उसका रिजल्ट देखना।

  • शर्तें और लूप लगाना: इफ-एल्स (If-Else) का इस्तेमाल करके प्रोग्राम को अपने हिसाब से चलाना।

 

2. ऐरे, स्ट्रिंग और फंक्शन

इस भाग में छात्र कोडिंग के ऐसे स्मार्ट तरीके सीखते हैं, जिससे कंप्यूटर के बड़े और मुश्किल काम भी बहुत आसान हो जाते हैं –

  • ऐरे (Array): एक जैसी बहुत सारी चीज़ों या नंबरों को एक ही जगह इकट्ठा रखना।

  • खोजना और तरतीब से लगाना: बहुत सारे डेटा में से किसी चीज़ को ढूंढना और उसे सही क्रम में लगाना।

  • फंक्शन : बड़े कोड को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटना ताकि उसे बार-बार न लिखना पड़े।

  • स्ट्रिंग : शब्दों या नामों के साथ कोडिंग करना।

 

3. इंटरनेट: इतिहास और सर्च करना

यहाँ छात्र इंटरनेट के काम करने का तरीका और गूगल पर अपनी काम की चीज़ें सही से खोजना सीखते हैं –

  • इंटरनेट की कहानी: इंटरनेट कब शुरू हुआ और यह कैसे काम करता है।

  • वेबसाइट और ब्राउज़र: वेबसाइट का पता (URL) क्या होता है और क्रोम (Chrome) कैसे काम करता है।

  • सर्च इंजन: गूगल (Google) जैसी साइट्स पर सही चीज़ कैसे खोजें।

  • सर्च के तरीके: फोटो बोलकर या लिखकर सही तरीके से सर्च करना।

 

4. एआई (AI) और ड्रोन टेक्नोलॉजी

इस भाग में छात्र आज के समय की सबसे नई और शानदार तकनीकों के बारे में बहुत ही मजेदार तरीके से सीखते हैं। 

  • एआई (AI): कंप्यूटर को इंसानों की तरह दिमाग देना और सोचना सिखाना।

  • रोबोट और टूल्स: स्मार्ट मशीनों का हमारे काम में क्या उपयोग है।

  • ड्रोन क्या है: ड्रोन की शुरुआत कैसे हुई और यह हवा में कैसे उड़ता है।

  • ड्रोन के फायदे: खेती, वीडियो शूटिंग और सुरक्षा में ड्रोन का इस्तेमाल।

 

5. ऑनलाइन काम और साइबर सुरक्षा

यहाँ छात्र इंटरनेट चलाते समय सुरक्षित रहना और ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड व धोखाधड़ी से बचना सीखते हैं। 

  • ई-कॉमर्स : ऑनलाइन शॉपिंग करना और डिजिटल तरीके से पैसे भेजना।

  • सरकारी सुविधाएं: घर बैठे इंटरनेट से सरकारी काम और फॉर्म कैसे भरें।

  • साइबर अपराध: हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और पासवर्ड चोरी जैसी मुसीबतें।

  • सुरक्षा के उपाय: कंप्यूटर में वायरस आने से रोकना और अपना डेटा सुरक्षित रखना।

 

 यूपी बोर्ड 10वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27 के परीक्षा पैटर्न को यहां समझें 

UP Board Class 10 में कंप्यूटर विषय का पूरा पेपर 100 नंबरों का होता है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी सही दिशा में करने के लिए छात्रों को यह जानना जरूरी है कि किस अध्याय से कितने नंबर के सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा पैटर्न क्या होगा l  

  • लिखित परीक्षा: यह बोर्ड की मुख्य लिखित परीक्षा है जो कुल 70 अंकों की होती है। इसके लिए आपको तय परीक्षा केंद्र यानी सेंटर पर जाकर पेपर देना होगा।

  • प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल: यह परीक्षा आपके अपने स्कूल में होगी और इसके लिए कुल 30 अंक तय किए गए हैं। इसमें कंप्यूटर पर काम करने और प्रोजेक्ट फाइल के नंबर मिलते हैं।

UP Board Class 10 कंप्यूटर पाठ्यक्रम की विषय सूची और अंक विभाजन

कंप्यूटर परीक्षा में बेहतरीन स्कोर करने के लिए पूरे पाठ्यक्रम और उसके मार्किंग पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है। बोर्ड ने 70 अंकों की लिखित परीक्षा को कुल 6 मुख्य इकाइयों में बांटा है। नीचे दी गई सारणी से आप आसानी से समझ सकते हैं कि किस अध्याय से कितने अंकों के सवाल पूछे जाएंगे, ताकि आप सही दिशा में अपनी तैयारी कर सकेंl 

अध्याय का नाम 

इसमें आप क्या सीखेंगे? 

अंक 

C लैंग्वेज और कोडिंग 

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की शुरुआत। इसमें C लैंग्वेज का परिचय और छोटे-छोटे कोड लिखना सिखाया जाता है। 

15 अंक 

इंटरनेट और सर्च 

इंटरनेट का इतिहास, ब्राउज़र और सर्च इंजन। इसमें गूगल पर सही से फोटो और आवाज (वॉइस) से सर्च करना सिखाते हैं। 

16 अंक 

विंडोज मैनेजमेंट 

कंप्यूटर को चलाना। इसमें नया फोल्डर बनाना, फाइलें संभालना और कंट्रोल पैनल की सेटिंग बदलना शामिल है। 

10 अंक 

AI और रोबोटिक्स 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्या है? आज के स्मार्ट टूल्स और रोबोट कैसे काम करते हैं, इसकी आसान जानकारी। 

15 अंक 

HTML और वेब पेज 

खुद की वेबसाइट या वेब पेज बनाना। इसमें कोडिंग के जरिए पेज पर फोटो लगाना और लिंक जोड़ना सीखते हैं। 

15 अंक 

साइबर सुरक्षा 

इंटरनेट पर सुरक्षित रहना। ई-गवर्नेंस के फायदे, ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग और पासवर्ड सुरक्षित रखने के तरीके। 

15 अंक 

यूपी बोर्ड स्कूल प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल अंक की संपूर्ण जानकारी 

बोर्ड परीक्षा के कुल 100 अंकों में से 30 अंक आपके स्कूल स्तर पर होने वाले प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट कार्य के लिए तय किए गए हैं। छात्रों को इसमें अच्छे अंक हासिल करने के लिए कंप्यूटर पर कुछ बुनियादी और आसान काम करके दिखाने होते हैं, जिसका पूरा विवरण नीचे दी गई सारणी में दिया गया है:

प्रैक्टिकल कार्य का नाम 

इसमें आपको क्या करना होगा? 

निर्धारित अंक 

C लैंग्वेज प्रोग्रामिंग 

कंप्यूटर पर C लैंग्वेज का छोटा और सरल प्रोग्राम बनाकर रन करना और उसे टेस्ट करना। 

10 अंक 

वेब डिजाइनिंग और इंटरनेट 

HTML का उपयोग करके एक साधारण वेब पेज बनाना और इंटरनेट पर सही जानकारी खोजना। 

05 अंक 

फाइल मैनेजमेंट कार्य 

कंप्यूटर सिस्टम के अंदर फाइलों और फोल्डर को सही तरीके से व्यवस्थित (सेट) करना। 

05 अंक 

प्रोजेक्ट फाइल और रिपोर्ट 

साइबर सुरक्षा के नियमों या आधुनिक AI टूल्स पर एक छोटी प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट फाइल तैयार करना। 

05 अंक 

मौखिक परीक्षा (वायवा) 

एग्जामिनर द्वारा कंप्यूटर सिलेबस से पूछे गए बुनियादी और आसान सवालों के मौखिक जवाब देना। 

05 अंक 

कुल योग 

स्कूल स्तर पर होने वाला पूरा प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट मूल्यांकन 

30 अंक 

 

यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा का कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27: आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करें

बोर्ड परीक्षा की शानदार तैयारी के लिए आपके पास इस नए पाठ्यक्रम का होना बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी किया गया आधिकारिक सिलेबस आप सीधे अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं। अपनी पढ़ाई को सही दिशा देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके यहाँ से कंप्यूटर पाठ्यक्रम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं l 

 

UP Board 10 Class Computer Syllabus 2025

Study without using the internet

UP Board 10th class ka computer pathyakram 2026-27 FAQs

Q1. UP Board class 10 computer exam kul kitne marks ka hota hai?

कंप्यूटर की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। इसमें 70 अंकों का लिखित पेपर होता है और 30 अंक प्रैक्टिकल के लिए दिए जाते हैं।

Q2. Kya is syllabus me AI aur Cyber Security jaise naye topics shamil hain?

हाँ, आधुनिक समय को देखते हुए पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Q3. Computer practical exam ke 30 marks kaise milte hain?

ये अंक आपके स्कूल में कंप्यूटर पर C लैंग्वेज प्रोग्राम बनाने, प्रोजेक्ट फाइल तैयार करने और मौखिक परीक्षा (वायवा) के आधार पर दिए जाते हैं।

Q4. Pass hone ke liye written exam me kam se kam kitne marks lana zaruri hai?

लिखित परीक्षा (70 अंक) में पास होने के लिए आपको कम से कम 23 अंक लाना अनिवार्य है।
banner
🔥 Trending Blogs
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.