Physics Wallah
banner

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27: नया सिलेबस, PDF, अंक विभाजन और परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 में 70 अंक की लिखित परीक्षा और 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन शामिल है। इस लेख में यूनिट-वाइज सिलेबस, अंक विभाजन, PDF डाउनलोड लिंक और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं।
authorImageAnanya Gupta2 Jul, 2026
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27: नया सिलेबस, PDF, अंक विभाजन और परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 को समझना बोर्ड परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए बेहद आवश्यक है। यदि आपको यह जानना है कि किन अध्यायों से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं, यूनिट-वाइज अंक विभाजन क्या है और परीक्षा का नया पैटर्न कैसा होगा, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। यहां आपको नवीनतम सिलेबस, अंक वितरण, PDF डाउनलोड लिंक और तैयारी के महत्वपूर्ण सुझाव एक ही स्थान पर मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा पैटर्न और अंक विभाजन 2026-27 

कक्षा 10वीं में विज्ञान के पेपर को दो भागों में बांटा गया है। आपको इन दोनों ही भागों पर ध्यान देना होगा, तभी आपका फाइनल रिजल्ट अच्छा आएगा। कुछ छात्र सिर्फ लिखित परीक्षा की तैयारी करते हैं और प्रैक्टिकल को छोड़ देते हैं, लेकिन अच्छे नंबर लाने के लिए दोनों में पास होना ज़रूरी है। आइए जानते हैं कि ये दोनों भाग कौन से हैं और इनमें नंबर कैसे बांटे गए हैं। 

  • लिखित परीक्षा : यह बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी जो कुल 70 अंकों की होगी। इसके लिए आपको 3 घंटे का समय मिलेगा।

  • प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन: यह आपके स्कूल के स्तर पर होगा, जो कुल 30 अंकों का होता है। इसमें आपके प्रैक्टिकल और मासिक टेस्ट के नंबर शामिल होते हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान सिलेबस 2026-27: यूनिट-वाइज अंक विभाजन

बोर्ड ने उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए इसे 5 अलग-अलग हिस्सों यानी यूनिट्स में बांटा है। नीचे दी जा रही सारणी को देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि किस हिस्से से कितने नंबर के प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे:" 

इकाई संख्या 

इकाई का नाम 

निर्धारित अंक 

इकाई 1 

रासायनिक पदार्थ - प्रकृति एवं व्यवहार (Chemistry) 

20 अंक 

इकाई 2 

जैव जगत (Biology) 

20 अंक 

इकाई 3 

प्राकृतिक घटनाएं (Physics - Light) 

12 अंक 

इकाई 4 

विद्युत का प्रभाव (Physics - Electricity) 

13 अंक 

इकाई 5  

प्राकृतिक संसाधन (Natural Resources) 

05 अंक 

 

लिखित परीक्षा का कुल योग

70 अंक 

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27: विषयवार सिलेबस 

आइए अब विस्तार से जानते हैं कि आपको इस साल विज्ञान के तीनों हिस्सों—फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कौन-कौन से ज़रूरी विषय पढ़ने हैं। नीचे दी गई सारणी से आप इसके बारे में सरलता से पता कर सकते हैं : 

रसायन विज्ञान (Chemistry)

जीव विज्ञान (Biology) 

भौतिक विज्ञान (Physics)

प्राकृतिक संसाधन 

रासायनिक अभिक्रियाएं: रासायनिक समीकरणों को संतुलित करना, संयोजन, अपघटन, विस्थापन और द्विविस्थापन अभिक्रियाएं।

अम्ल, क्षारक तथा लवण: pH पैमाना, दैनिक जीवन में इसका महत्व, सोडियम हाइड्रोक्साइड, ब्लीचिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, धावन सोडा और प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने की विधि।

धातु एवं अधातु: धातुओं के भौतिक और रासायनिक गुण, सक्रियता श्रेणी, और जंग से बचाव के उपाय।

कार्बनिक यौगिक: कार्बन की चार संयोजकता , समजातीय श्रेणी, और साबुन तथा अपमार्जक ।

जैव प्रक्रम : सजीवों में पोषण, श्वसन, परिवहन और उत्सर्जन की मूल अवधारणाएं।

प्रजनन : पौधों और जंतुओं में लैंगिक और अलैंगिक प्रजनन, परिवार नियोजन की विधियाँ और सुरक्षित यौन संबंध।

अनुवंशिकता : मेंडेल के नियम, लक्षणों की वंशागति और मानव में लिंग निर्धारण।

प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन: गोलीय दर्पण और लेंस द्वारा प्रतिबिंब का बनना, लेंस सूत्र और आवर्धन।

मानव नेत्र और रंगबिरंगा संसार: दृष्टि दोष (निकट और दूर दृष्टि दोष) और उनके निवारण के उपाय, प्रकाश का प्रकीर्णन और प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन।

विद्युत का प्रभाव: ओम का नियम, प्रतिरोध, प्रतिरोधों का श्रेणीक्रम और समानांतर क्रम संयोजन, और विद्युत धारा का तापीय प्रभाव।

विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव: चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, फ्लेमिंग के बाएं और दाएं हाथ का नियम, विद्युत मोटर और विद्युत चुंबकीय प्रेरण।

हमारा पर्यावरण: पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem), आहार श्रृंखला और जाल, ओजोन परत का क्षरण और कचरा प्रबंधन।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 पीडीएफ डाउनलोड 

नीचे दिए जा रहे लिंक पर क्लिक करके आप माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी कक्षा 10 विज्ञान का आधिकारिक सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। इसे अपने फोन में सेव रखें ताकि तैयारी करने में आसानी हो।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 पीडीएफ

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान परीक्षा की तैयारी कैसे करें? 

अगर आप उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम 2026-27 के अनुसार तैयारी कर रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। सही ढंग से पढ़ना इसलिए ज़रूरी है ताकि आप पूरे सिलेबस को समझ सकें और परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें। परीक्षा तैयारी के लिए नीचे दिए जा रहे सुझावों को जरूर अपनाएं –

  1. चित्रों का अभ्यास करें: जीव विज्ञान में मानव पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र और भौतिक विज्ञान में किरण आरेख (Ray Diagrams) बनाने का अभ्यास करें।

  2. फॉर्मूले याद रखें: भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल हल करने के लिए लेंस, दर्पण और ओम के नियम से जुड़े सूत्रों की एक छोटी डायरी बना लें।

  3. समीकरणों को संतुलित करें: रसायन विज्ञान में पूरे नंबर पाने के लिए रासायनिक समीकरणों को संतुलित लिखना बहुत ज़रूरी है।

 

UP Board Class 10 Science Syllabus FAQs

What is the exam pattern for UP Board Class 10 Science 2025?

The Science paper is structured for 70 marks, with an additional 30 marks for practical exams. The paper is divided into three sections - A, B, and C, containing objective, short, and long-type questions.

What are the major units included in the Science syllabus?

The major units are Chemical Substances - Nature and Behavior, World of Living, Natural Phenomena, Current Effect, and Natural Resources.

Which chapters have the most weightage in the syllabus?

The chapters “Chemical Substances - Nature and Behavior” and “World of Living” have the highest weightage, each carrying 20 marks.

What topics have been deleted from the UP Board Class 10 Science Syllabus 2025?

Some deleted topics include Periodic Classification of Elements, Basic Concepts of Evolution, Electric Motor, Sources of Energy, and Conservation of Natural Resources.
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.