
UGC NET Hindi Sahitya की Unit 10 (आत्मकथा, जीवनी एवं अन्य गद्य विधाएं) परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और स्कोरिंग यूनिट है। इस इकाई में आत्मकथा, जीवनी, संस्मरण, रेखाचित्र, यात्रा-वृत्तांत और अन्य गद्य विधाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में अक्सर प्रकाशन वर्ष, रचनाकार, प्रमुख पात्र, उद्धरण, अध्यायों के क्रम और कथानक से संबंधित प्रश्न देखने को मिलते हैं। नीचे दिए गए प्रश्न पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQs) पर आधारित हैं और परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने में सहायक होंगे।
निम्नलिखित रचनाओं को उनकी विधाओं के साथ सही सुमेलित कीजिए।
भोलाराम का जीव – व्यंग्य
नेत्रदान – आत्मकथा
मुर्दैया – कहानी
कुसुमांजलि – नाटक
आवारा मसीहा – जीवनी
उत्तर:
सही सुमेलन है— भोलाराम का जीव (व्यंग्य) तथा आवारा मसीहा (जीवनी)।
मुर्दैया डॉ. तुलसीराम की आत्मकथा है।
'जामुन का पेड़' के आधार पर "मगर इस तरह तो मैं मर जाऊंगा।" यह कथन किस पात्र का है?
(A) सेक्रेटरी
(B) दबा हुआ आदमी
(C) माली
(D) क्लर्क
उत्तर: (B) दबा हुआ आदमी
"साहित्य की ताजगी और बेधकता जितनी शौकिया लेखक में होती है उतनी पेशेवर में नहीं होती।" यह कथन किस रचना की भूमिका में मिलता है?
(A) हिंदी साहित्य का इतिहास
(B) आवारा मसीहा
(C) एक कहानी यह भी
(D) संस्कृति के चार अध्याय
उत्तर: (D) संस्कृति के चार अध्याय
हरिवंश राय बच्चन ने अपनी आत्मकथा कितने खंडों में लिखी है?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
उत्तर: (C) चार खंडों में
'क्या भूलूं क्या याद करूं' के अनुसार चम्मा की मृत्यु के समय लेखक किस अवस्था में थे?
(A) लड़पन
(B) किशोरावस्था
(C) युवावस्था
(D) प्रौढ़ावस्था
उत्तर: (A) लड़पन
'मुर्दैया' के संबंध में असत्य कथनों का समूह कौन-सा है?
A. सांई के शरपतवा में सांप बोलेला, सांई मारै शिटकुनिया शे शपशपाशप।
B. धर्मदेव मिश्र स्वयं कवि थे। कवि होने के नाते उन्होंने अपना उपनाम 'रमेश' रख रखा था।
C. जब मैंने अपनी माँ को बताया कि चिन्तामणि सिंह ने मुझे बत्तीस साल पुराना चावल खिलाया।
D. हिन्दी न बोलने वाले लोगों को छोटा 'स' तथा बड़ा 'श' के बीच लिखते समय या बोलते समय फर्क करना नहीं आता। E. इस संदर्भ में एक अफवाह उड़ी कि 7 जून, 1965 को परिणाम आने वाला है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल b, d, E (B) केवल b, c, E (C) केवल c, d, E (D) केवल a, b, c
उत्तर: परीक्षा में दिए गए विकल्पों के अनुसार (A) सही उत्तर है।
'दिशा की खोज' उपशीर्षक किस रचना का भाग है?
(A) आवारा मसीहा
(B) मुर्दैया
(C) एक कहानी यह भी
(D) क्या भूलूं क्या याद करूं
उत्तर: (A) आवारा मसीहा
"भारत की यह विशेषता रही है कि वह अनेक जातियों को घोटकर एक जाति बना देता है।" यह कथन किस रचना से लिया गया है?
(A) हिंदी साहित्य की भूमिका
(B) संस्कृति के चार अध्याय
(C) मेरी तिब्बत यात्रा
(D) क्या भूलूं क्या याद करूं
उत्तर: (B) संस्कृति के चार अध्याय
निम्नलिखित रचनाओं का उनके रचनाकारों से सही मिलान कीजिए।
माटी की मूरतें — रामवृक्ष बेनीपुरी
ठाकुरी बाबा — महादेवी वर्मा
जामुन का पेड़ — कृष्ण चंदर
आपुद्ररी — रमणिका गुप्ता
उत्तर: उपरोक्त सभी सही सुमेलन हैं।
आवारा मसीहा (प्रसिद्ध रचनाकार शरदचंद्र चट्टोपाध्याय की जीवनी है।) जिसका 1974 ई. में हुआ। इसके रचनाकार विष्णु प्रभाकर (21 जून 1912-2009 ई.) यह जीवनी तीन पर्वों में विभाजित है:
दिशाहारा, दिशा की खोज और दिशांता ये तीनों पर्व (भाग) उप-शीर्षकों में विभाजित है।
'दिशाहारा' (18 उप-शीर्षक हैं) 75 पृष्ठों में
'दिशा की खोज' (18 उप-शीर्षक हैं) 91 पृष्ठों में
दिशांत में (30 उप-शीर्षक हैं) 271 पृष्ठों में
उत्तर: विकल्प (A) सही है।
'संस्कृति के चार अध्याय' के प्रकरणों का सही क्रम क्या है?
उत्तर:
प्राचीन भारत और बाह्य विश्व → भक्ति आंदोलन और इस्लाम → उर्दू का जन्म → शिक्षा में क्रांति → भारतीय राष्ट्रीयता और मुसलमान
'मेरी तिब्बत यात्रा' के खंडों का सही क्रम क्या है?
उत्तर:
लहासा से उत्तर की ओर → चाण की ओर → शाक्य की ओर → झेनम की ओर → नेपाल की ओर
'एक साहित्यिक की डायरी' में यशराज की शैक्षणिक योग्यता क्या थी?
(A) बी.एससी., बी.टेक., एल.एल.बी.
(B) एम.ए., बी.एड.
(C) बी.ए., एल.एल.बी.
(D) एम.एससी.
उत्तर: (A) बी.एससी., बी.टेक. और एल.एल.बी.
'एक साहित्यिक की डायरी' के अध्यायों का क्रम किस शीर्षक से प्रारंभ होता है?
उत्तर: 'नए की जन्म कुंडली'
'क्या भूलूं क्या याद करूं' में निम्नलिखित में से कौन-से पात्र आते हैं?
उत्तर: प्रताप नारायण, सुरसती और राधा।
'हिंदू नवोत्थान' और 'मुस्लिम नवोत्थान' शीर्षक किस अध्याय में शामिल हैं?
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
उत्तर: (D) चतुर्थ अध्याय
बंगाल क्लब की साहित्य गोष्ठी के लिए शरदचंद्र चट्टोपाध्याय ने कौन-सी रचना लिखी थी?
(A) पंडित जी
(B) नारी का इतिहास
(C) काशीनाथ
(D) परिणीता
उत्तर: (B) नारी का इतिहास
डॉ. तुलसीराम को अंतरराष्ट्रीय राजनीति की ओर प्रेरित करने वाले तीन लोग कौन थे?
(A) मुन्नर, सुनई और जेदी
(B) रामअवतार, शिवदत्त और रामेश्वर
उत्तर: (A) मुन्नर, सुनई और जेदी
निम्नलिखित रचनाओं का प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही आरोही क्रम क्या है?
प्रेमचंद घर में
अरे यावर रहेगा याद
संस्कृति के चार अध्याय
आवारा मसीहा
एक कहानी यह भी
उत्तर:
प्रेमचंद घर में → अरे यावर रहेगा याद → संस्कृति के चार अध्याय → आवारा मसीहा → एक कहानी यह भी
'एक कहानी यह भी' किस विधा की रचना है?
(A) आत्मकथा
(B) जीवनी
(C) संस्मरण
(D) कहानी
उत्तर: (A) आत्मकथा
शिवरानी देवी द्वारा लिखित 'प्रेमचंद घर में' का प्रकाशन वर्ष क्या है?
(A) 1944
(B) 1950
(C) 1936
(D) 1946
उत्तर: (A) 1944
'मुर्दैया' में प्रयुक्त स्थानीय शब्दों का सही अर्थ बताइए।
उत्तर:
डांगर — मरे हुए पशुओं का मांस
अनायास — लाल कपड़े में रखी हस्तलिखित पांडुलिपि
परवाना — शव यात्रा के दौरान गाए जाने वाले विशेष भजन
बिस्टोरिया — चांदी का सिक्का
"जिंदगी का एक टुकड़ा मात्र" किस कृति को कहा गया है?
(A) मुर्दैया
(B) एक कहानी यह भी
(C) क्या भूलूं क्या याद करूं
(D) आपुद्ररी
उत्तर: (B) एक कहानी यह भी
"बच्चे प्रत्याशा में होंगे, नीड़ों से झांक रहे होंगे..." यह पंक्ति किस काव्य संग्रह से है?
(A) विषाद राज
(B) एकांत संगीत
(C) निशा निमंत्रण
(D) आकुल अंतर
उत्तर: (C) निशा निमंत्रण
मुक्तिबोध के अनुसार कला के किस क्षण से फैंटेसी साहित्य कलात्मक अभिव्यक्ति का रूप धारण करती है?
(A) उद्गम क्षण
(B) पहला क्षण
(C) दूसरा क्षण
(D) तीसरा क्षण
उत्तर: (D) तीसरा क्षण