Physics Wallah
banner

UGC NET Hindi Unit 6 PYQs: परीक्षा में बार-बार पूछे गए प्रश्न यहां देखें

PW द्वारा दिए गये UGC NET Hindi Sahitya Unit 6 के महत्वपूर्ण प्रश्न PYQs पर आधारित है। इसमें उपन्यास, लेखक, पात्र, प्रकाशन वर्ष और महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं। प्रश्नों को सरल भाषा में रखा गया है ताकि छात्र कम समय में रिवीजन कर सकें। परीक्षा में पूछे जाने वाले पैटर्न को समझने और तैयारी बेहतर बनाने में यह सामग्री छात्रों के लिए उपयोगी है l

authorImagePriyanka Yadav23 Jun, 2026

UGC NET Hindi Sahitya Unit 6 परीक्षा में हिंदी उपन्यासों से जुड़े प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं। इनमें प्रमुख उपन्यास, लेखक, पात्र, प्रकाशन वर्ष और महत्वपूर्ण कथनों पर आधारित प्रश्न शामिल होते हैं। इस लेख में पिछले वर्षों के परीक्षा पैटर्न (PYQs) के आधार पर बार-बार पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी कम समय में प्रभावी रिवीजन कर सकें और अपनी परीक्षा तैयारी को मजबूत बना सकें। 

UGC NET Hindi Sahitya Unit 6 PYQs आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर 

नीचे दिए गए प्रश्न पिछले वर्षों की परीक्षाओं में बार-बार पूछे गए हैं। इनका अभ्यास करने से परीक्षा पैटर्न समझने और रिवीजन करने में मदद मिलेगी। 

 प्रश्न1 : निम्नलिखित में से राग दरबारी में वर्णित शिवपालगंज में स्थित कॉलेज का क्या नाम था?
(A) गंगामल विद्यालय
(B) वैद्य जी विद्यालय
(C) रंगनाथ विद्यालय
(D) छंगामल इंटर कॉलेज

उत्तर: (D) छंगामल इंटर कॉलेज

प्रश्न2 : शेखर : एक जीवनी भाग–1 का प्रकाशन वर्ष कौन सा है?
(A) 42
(B) 41
(C) 44
(D) 46

उत्तर: (B) 1941

प्रश्न 3: निपुणिका कौन से उपन्यास की पात्र है?
(A) गोदान
(B) मैला आंचल
(C) बाणभट्ट की आत्मकथा
(D) राग दरबारी

उत्तर: (C) बाणभट्ट की आत्मकथा

प्रश्न 4 : “चढ़ली जवानी मोरा अंग-अंग फड़के से कब होई गमना हमार” — मैला आंचल के इस गीत का प्रकार क्या है?
(A) सोहर गीत
(B) कटनी गीत
(C) भौजिया गीत
(D) कजरी गीत

उत्तर: (C) भौजिया गीत

प्रश्न 5 : सूची–I और सूची–II के अनुसार भट्टनी किस उपन्यास की पात्र है?
(A) राग दरबारी
(B) झूठा सच
(C) मैला आंचल
(D) बाणभट्ट की आत्मकथा

उत्तर: (D) बाणभट्ट की आत्मकथा

प्रश्न 6 : शनिचर किस उपन्यास का पात्र है?
(A) गोदान
(B) राग दरबारी
(C) मैला आंचल
(D) झूठा सच

उत्तर: (B) राग दरबारी

प्रश्न 7 : कमली किस उपन्यास की पात्र है?
(A) झूठा सच
(B) गोदान
(C) मैला आंचल
(D) राग दरबारी

उत्तर: (C) मैला आंचल

प्रश्न8 : जयदेव पुरी किस उपन्यास का पात्र है?
(A) झूठा सच
(B) मैला आंचल
(C) गोदान
(D) राग दरबारी

उत्तर: (A) झूठा सच

प्रश्न 9 : “इस बार मोर्चे पर जाना पड़ेगा, हिंदू राज कायम करने के लिए पहले गांव में ही लोहा लेना पड़ेगा” — यह कथन किससे कहा गया है?
(A) काली टोपी वाले नौजवान से
(B) गांधी टोपी वाले नौजवान से
(C) लाल टोपी वाले नौजवान से
(D) सफेद टोपी वाले नौजवान से

उत्तर: (A) काली टोपी वाले नौजवान से

प्रश्न 10 : “यह पंच नहीं है, पक्के राक्षस हैं” — गोदान उपन्यास में यह कथन किसका है?
(A) होरी
(B) धनिया
(C) गोबर
(D) झिंगुरी सिंह

उत्तर: (B) धनिया

प्रश्न 11  : गोदान के आधार पर कौन सा कथन सत्य है?
(A) बेईमानी का धन जैसे आता है वैसे ही जाता है
(B) भाई का हक मारकर किसी को फलते-फूलते नहीं देखा
(C) भोला उधार देने वाला आदमी नहीं है
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

प्रश्न 12 : गोदान किसका अंतिम और महत्वपूर्ण उपन्यास है?
(A) अज्ञेय
(B) प्रेमचंद
(C) रेणु
(D) द्विवेदी

उत्तर: (B) प्रेमचंद

प्रश्न 13  : गोदान का प्रकाशन वर्ष क्या है?
(A) 1934
(B) 1935
(C) 1936
(D) 1937

उत्तर: (C) 1936

प्रश्न 14 : शेखर : एक जीवनी के भाग–2 का प्रकाशन वर्ष क्या है?
(A) 1941
(B) 1942
(C) 1944
(D) 1946

उत्तर: (C) 1944

 

UGC NET Hindi Unit 6 PYQs FAQs

Q1. UGC NET Hindi Sahitya Unit 6 me sabse zyada kis topic se questions puche jate hain?

Unit 6 में सबसे अधिक प्रश्न हिंदी उपन्यास, पात्र, लेखक, प्रकाशन वर्ष और महत्वपूर्ण कथनों से पूछे जाते हैं। पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास करना उपयोगी रहता है।

Q2. Kya sirf PYQs padhne se Unit 6 ki taiyari ho sakti hai?

केवल पिछले वर्षों के प्रश्न पर्याप्त नहीं होते। इनके साथ नोट्स और मुख्य साहित्यिक बिंदुओं का दोहराव करना भी जरूरी होता है।

Unit 6 me upanyas yaad karne ka sabse accha tarika kya hai?

उपन्यास को लेखक, पात्र, प्रकाशन वर्ष और विशेष तथ्य के साथ जोड़कर याद करें। बार-बार अभ्यास करने से याद रखना आसान होता है।

Kya Unit 6 se exam me repeat questions aate hain?

कई बार पिछले वर्षों के प्रश्न सीधे या बदले हुए रूप में पूछे जाते हैं। इसलिए पुराने प्रश्नों का अभ्यास परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाता है।
banner
banner
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.