Physics Wallah
banner

UGC NET Hindi Unit 2 PYQs: भाषा एवं व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

UGC NET हिंदी साहित्य यूनिट 2 के इन महत्वपूर्ण PYQs में आर्यभाषाएँ, तत्सम-तद्भव, शब्द भेद, उच्चारण-स्थल, भाषा-विकास, कामता प्रसाद गुरु तथा फारसी शब्दों से जुड़े पिछले वर्षों के प्रश्नों के सही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या दी गई है।

authorImageEkta Rakesh singh23 Jun, 2026

UGC NET Hindi साहित्य परीक्षा में यूनिट 2 से हर वर्ष महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। इस यूनिट में भाषा-परिवार, आर्यभाषाएँ, तत्सम-तद्भव शब्द, शब्द भेद, उच्चारण-स्थल, भाषा-विकास, अपभ्रंश तथा प्रमुख वैयाकरणों से जुड़े विषयों का विशेष महत्व है। 

इस लेख में UGC NET हिंदी साहित्य यूनिट 2 के पिछले वर्षों (PYQs) के महत्वपूर्ण प्रश्न उनके सही उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या सहित दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थी परीक्षा के प्रश्न-पत्र के पैटर्न को समझ सकें और अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी बना सकें।

UGC NET हिंदी साहित्य यूनिट 2 PYQs

UGC NET हिंदी साहित्य की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूनिट 2 (हिंदी भाषा एवं व्याकरण) अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस लेख में पिछले वर्षों (PYQs) से लिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न उनके सही उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या सहित दिए गए हैं। 

इनमें आर्यभाषाएँ, तत्सम-तद्भव, उच्चारण-स्थल, शब्द भेद, हिंदी भाषा की उत्पत्ति, कामता प्रसाद गुरु तथा फारसी शब्दों जैसे परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले विषय शामिल हैं। 

यदि आप UGC NET हिंदी साहित्य की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो इन सभी प्रश्नों का अभ्यास अवश्य करें। ऐसे ही और महत्वपूर्ण PYQs एवं प्रश्नों के लिए दिए गए वीडियो को पूरा देखें।

1:  निम्नलिखित में से कौन आर्यभाषाओं में शामिल नहीं है?

(A) संस्कृत
(B) अंग्रेज़ी
(C) अरबी
(D) फारसी

सही उत्तर: (C) अरबी

Answer (C)

'अरबी' आर्यभाषा में शामिल नहीं है। 'अरबी' शामी भाषा के अन्तर्गत आती है। शामी भाषा परिवार में इब्रानी, अरबी और हब्शी भाषाएं आती हैं। जबकि संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, फारसी, मराठी, पंजाबी, यूनानी, लैटिन, प्राकृत, आदि भाषाएं आर्यभाषा में शामिल हैं।

2: निम्नलिखित में तत्सम शब्द है:

विकल्प (Options): 

(A) आग 

(B) बयार 

(C) पंख 

(D) अक्षर

सही उत्तर: (D) अक्षर

3: सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (उच्चारण-स्थल)

सूची-II (वर्ण)

A. ओष्ठ्य

I. च

B. दंत्य

II. प

C. कंठ्य

III. त

D. तालव्य

IV. ग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

विकल्प (Options):

  • (A) A-I, B-II, C-III, D-IV

  • (B) A-II, B-III, C-IV, D-I 

  • (C) A-III, B-IV, C-I, D-II

  • (D) A-IV, B-III, C-II, D-I

सही उत्तर: (B)

4: निम्नलिखित में से कौन सा तद्भव शब्द नहीं है?

(A) राय
(B) खेत
(C) दाहिना
(D) कवि

Answer (A)

तद्भव शब्द वे शब्द होते हैं जो संस्कृत से आकर हिन्दी में बदल जाते हैं, तद्भव शब्दों का शाब्दिक अर्थ है – "उससे उत्पन्न", तद्भव शब्दों का प्रयोग हिन्दी के वार्तालाप, नाटक, गीत, और अन्य काव्य की रचनाओं में होता है।

5. कामता प्रसाद गुरु के अनुसार निम्नलिखित का हिंदी भाषा की उत्पत्ति के अनुसार सही क्रम है –

A. शौरसेनी
B. नागर अपभ्रंश
C. पश्चिमी हिन्दी
D. वर्तमान हिन्दी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिए –

(A) A, B, C, D
(B) B, C, D, A
(C) C, D, A, B
(D) D, A, B, C

Answer (A)

कामता प्रसाद गुरु हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध वैयाकरण और साहित्यकार रहे हैं। प्रमुख कृतियाँ— सत्य, प्रेम, पार्वती और यथोचित (उपन्यास), भीमासुर वध, विनय पचासा (ब्रजभाषा काव्य), पद्य पुष्पावली आदि। इनकी प्रसिद्ध कृति 'हिंदी व्याकरण' है। 

यह हिंदी भाषा का सबसे बड़ा व प्रामाणिक व्याकरण माना जाता है। संक्षिप्त हिंदी व्याकरण, मध्य हिंदी व्याकरण और प्रथम हिंदी व्याकरण इनके संक्षिप्त रूप हैं।

  • शौरसेनी – प्राकृत का वह रूप जो मध्यप्रदेश के आसपास बोली जाती थी। इसके अंतर्गत राजस्थानी हिंदी, पहाड़ी हिंदी और पश्चिमी हिंदी आती हैं।

  • नागर अपभ्रंश – नागर का अर्थ = नागर देश में बोली जाने वाली भाषा। यह गुजरात क्षेत्र में बोली जाती है।

  • पश्चिमी हिंदी – शौरसेनी का विकसित रूप है। 5 बोलियाँ इसके अंतर्गत आती हैं— कन्नौजी, बुंदेली, खड़ी बोली, बांगरू तथा ब्रजभाषा।

  • वर्तमान हिंदी – खड़ी बोली पर आधारित हिंदी का यही रूप प्रचलित है। वर्तमान हिंदी, उर्दू, हिंदुस्तानी उर्दू कुछ सीमा तक खड़ी बोली पर आधारित हैं।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा आर्यभाषाओं में शामिल नहीं है?

(A) संस्कृत
(B) प्राकृत
(C) तुर्की
(D) अंग्रेज़ी

Answer (C) आपस में सम्बंधित भाषाओं को भाषा-परिवार कहते हैं। भारोपीय परिवार भाषाओं का सबसे बड़ा परिवार है। इस परिवार की 10 शाखाएं मानी जाती हैं जिसमें से एक मुख्य शाखा भारत - ईरानी शाखा है।इस शाखा को ही आर्य भाषाओं की संज्ञा दी जाती है।

ग्रियर्सन के अनुसार आर्य भाषाओं को तीन उपवर्ग में विभाजित किया जाता है- ईरानी, दरद, भारतीय आर्यभाषा। भाषावैज्ञानिकों के मुताबिक़ तुर्की को अल्ताई परिवार में माना जाता है। संस्कृत और प्राकृत क्योंकि एक ही भाषा के समयपरिवर्तित रूप हैं इसलिए यह दोनों ही आर्यभाषाओं में शामिल हैं। अंग्रेजी, रूसी, हिंदी, पंजाबी, प्राचीन फ़ारसी आदि भाषाएँ भी आर्य भाषाओं में ही आती हैं। 

7. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द रूढ़ है, यौगिक नहीं?

(A) पीला 

(B) झटपट 

(C) घुड़साल 

(D) पंकज

Answer (A)

  • रूढ़ शब्द- जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूढ़' कहते है। जैसे: नाक, कान, पीला, पर, झट आदि। इन शब्दों के खंड करने पर इनका कोई अर्थ नहीं निकलता (जैसे - 'नाक' शब्द में 'ना' और 'क' का कोई अर्थ नहीं निकल रहा है) 

  • यौगिक शब्द- जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है। जैसे - डाकघर, पीलापन, देशवासी आदि॥ 

  • योगरूढ़ शब्द- जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। जैसे - लम्बोदर (लम्ब + उदर) अर्थात बड़े पेट वाला = गणेश, दशानन (दश + आनन) अर्थात दस मुखों वाल = रावण, पंकज (पंक + ज) अर्थात कीचड़ में उत्पन्न = कमल आदि।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द फारसी का है?

(A) दाग 

(B) औरत 

(C) नीलम 

(D) फीस

Answer (A)

फ़ारसी भाषा संस्कृत भाषा से काफी मिलती-जुलती है। यह अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती है। फारसी एक अभिश्लेषणी भाषा है। फारसी में कोई व्याकरणिक लिंग नहीं है और न ही सर्वनाम प्राकृतिक लिंग के लिए चिह्नित हैं। 

फ़ारसी के पदविज्ञान में प्रत्यय प्रबल हैं, हालाँकि उपसर्गों की एक छोटी संख्या है। फारसी शब्द- दाग, सिफ़ारिश, आमदनी, आराम, नमक, दुकान, हफ़्ता, जवान। औरत - अरबी भाषा नीलम - संस्कृत भाषा फीस - अंग्रेजी भाषा

 

 

UGC NET Hindi Unit 2 PYQs FAQs

1. UGC NET hindi sahitya unit 2 mein kin vishayon se sabse adhik prashn poochhe jaate hai?

यूनिट 2 में भाषा-परिवार, आर्यभाषाएँ, तत्सम-तद्भव, शब्द भेद, उच्चारण-स्थल, अपभ्रंश, हिंदी भाषा का विकास और प्रमुख वैयाकरणों से संबंधित प्रश्न सबसे अधिक पूछे जाते हैं।

2. UGC NET hindi sahitya unit 2 ke liye kaun-kaun se topics mahatvapurn hai?

आर्यभाषाओं का वर्गीकरण, तत्सम-तद्भव शब्द, रूढ़-यौगिक-योगरूढ़ शब्द, उच्चारण-स्थल, हिंदी भाषा की उत्पत्ति, अपभ्रंश, प्राकृत तथा कामता प्रसाद गुरु जैसे वैयाकरणों से जुड़े विषय अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

3. kya PYQs ka abhyas karne se UGC NET hindi sahitya ki taiyari behtar ho sakti hai?

हाँ, PYQs का नियमित अभ्यास परीक्षा के पैटर्न को समझने, महत्वपूर्ण विषयों की पहचान करने और तैयारी को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करता है।
banner
banner
Popup Close ImagePopup Open Image
Talk to a counsellorHave doubts? Our support team will be happy to assist you!
Popup Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.