
UGC NET Hindi Sahitya की परीक्षा में Unit 9 – ‘निबंध’ एक महत्वपूर्ण इकाई है। इस यूनिट से हर वर्ष निबंधकारों, प्रमुख निबंधों, प्रकाशन वर्ष, महत्वपूर्ण कथनों और मूल विचारों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप पिछले वर्षों के प्रश्नों (PYQs) का अभ्यास करते हैं, तो परीक्षा के पैटर्न को समझने के साथ-साथ कम समय में प्रभावी रिवीजन भी कर सकते हैं।
नीचे दिए गए प्रश्न UGC NET Hindi Sahitya के आधिकारिक पाठ्यक्रम और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों पर आधारित हैं। इनमें भारतेंदु हरिश्चंद्र, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सरदार पूर्ण सिंह, विद्यानिवास मिश्र और अन्य प्रमुख निबंधकारों की रचनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।
हजारी प्रसाद द्विवेदी के निबंध "नाखून क्यों बढ़ते हैं" के अनुसार, मानव शरीर का अध्ययन करने वाले किन वैज्ञानिकों का मत है कि मानव शरीर में भी अभ्यासजन्य सहज वृत्तियां शेष रहती हैं?
(A) मनोवैज्ञानिक
(B) रसायन वैज्ञानिक
(C) प्राणी वैज्ञानिक
(D) भौतिक वैज्ञानिक
उत्तर: (C) प्राणी वैज्ञानिक
"अरे भाई, रात होती है, अंधेरा होता है तो तुम चाहो या न चाहो प्रभात का प्रकाश स्वयमेव उतर आता है।" — उठ जाग मुसाफिर निबंध में यह कथन किसने कहा है?
(A) लेखक
(B) जगदीश बाबू (मास्टर जी)
(C) मुसाफिर
(D) प्रश्नकर्ता
उत्तर: (B) जगदीश बाबू (मास्टर जी)
निम्नलिखित में से कौन-सा निबंध संग्रह विद्यानिवास मिश्र का नहीं है?
(A) छितवन की छांव
(B) तुम चंदन हम पानी
(C) प्रिया नीलकंठी
(D) मेरे राम का मुकुट भीग रहा है
उत्तर: (C) प्रिया नीलकंठी
"जातियां इस देश में अनेक आई हैं। लड़ती-झगड़ती भी रही हैं, फिर प्रेमपूर्वक बस भी गई हैं..." यह कथन किस निबंध से लिया गया है?
(A) कविता क्या है
(B) मजदूरी और प्रेम
(C) नाखून क्यों बढ़ते हैं
(D) उठ जाग मुसाफिर
उत्तर: (C) नाखून क्यों बढ़ते हैं
आचार्य रामचंद्र शुक्ल के निबंध "कविता क्या है" के अनुसार कवि में किस प्रकार की कल्पना अपेक्षित है?
(A) भावयित्री कल्पना
(B) सहृदयी कल्पना
(C) विधायक कल्पना
(D) ग्राहक कल्पना
उत्तर: (C) विधायक कल्पना
"भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?" निबंध को भारतेंदु हरिश्चंद्र ने सर्वप्रथम किस मेले में व्याख्यान के रूप में प्रस्तुत किया था?
(A) कुंभ मेला
(B) नौचंदी का मेला
(C) सोनपुर का मेला
(D) दादरी का मेला
उत्तर: (D) दादरी का मेला
"पृथ्वी पर श्रीमती महारानी के अधिकार में जितने देश हैं..." यह कथन किस निबंध से लिया गया है?
(A) भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है
(B) दिल्ली दरबार दर्पण
(C) शिवमूर्ति
(D) कविता क्या है
उत्तर: (B) दिल्ली दरबार दर्पण
आचार्य रामचंद्र शुक्ल का निबंध "कविता क्या है" सरस्वती पत्रिका में पहली बार किस वर्ष प्रकाशित हुआ था?
(A) 1907
(B) 1908
(C) 1909
(D) 1910
उत्तर: (C) 1909
"संस्कृति और सौंदर्य" निबंध के अनुसार हजारी प्रसाद द्विवेदी अपने अंतिम दिनों में किस पुस्तक पर कार्य कर रहे थे?
(A) सौंदर्य शास्त्र
(B) ललित मीमांसा
(C) ललित योजना
(D) आनंदिक वृत्ति
उत्तर: (B) ललित मीमांसा
"मजदूरी और प्रेम" निबंध के अनुसार पश्चिमी सभ्यता जिस नए आदर्श की ओर बढ़ रही थी, उसका प्रतिनिधित्व किस विचारक ने किया?
(A) वर्ड्सवर्थ
(B) इलियट
(C) टॉलस्टॉय
(D) मैक्सिम गोर्की
उत्तर: (C) टॉलस्टॉय
प्रताप नारायण मिश्र के निबंध "शिवमूर्ति" के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा मूर्ति का मुख्य रंग नहीं माना गया है?
(A) श्वेत
(B) रक्त
(C) श्याम
(D) हरित
उत्तर: (D) हरित
"मजदूरी और प्रेम" निबंध में गुरु नानक का कथन "भोले भाव मिले रघुराई" किसके जीवन के संदर्भ में प्रयुक्त हुआ है?
(A) किसान
(B) माली
(C) गड़रिया
(D) फकीर
उत्तर: (A) किसान
"मेरे राम का मुकुट भीग रहा है" निबंध में मेहमान रात्रि में कौन-सा कार्यक्रम देखने गए थे?
(A) नाटक
(B) संगीत कार्यक्रम
(C) रामलीला
(D) कवि सम्मेलन
उत्तर: (B) संगीत कार्यक्रम
"यह संसार का जातीय धर्म है कि जो वस्तु हमारे आसपास है..." यह प्रसिद्ध कथन किस रचना से लिया गया है?
(A) शिवमूर्ति
(B) शिवशंभु के चिट्ठे
(C) कविता क्या है
(D) दिल्ली दरबार दर्पण
उत्तर: (B) शिवशंभु के चिट्ठे