
UGC NET हिंदी वैचारिक पृष्ठभूमि की तैयारी में साहित्य सिद्धांत, दलित विमर्श, स्त्री विमर्श, मनोविश्लेषणवाद, अस्तित्ववाद, प्रमुख दार्शनिक विचारधाराओं तथा महावीर प्रसाद द्विवेदी जैसे विषयों का विशेष महत्व है। इस लेख में पिछले वर्षों (PYQs) के महत्वपूर्ण प्रश्न उनके सही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या सहित दिए गए हैं।
ये विषय UGC NET परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं, इसलिए इनका अभ्यास आपकी तैयारी को और मजबूत बनाएगा। ऐसे ही और महत्वपूर्ण PYQs एवं अतिरिक्त प्रश्नों को जानने के लिए दिया गया वीडियो पूरा देखें।
UGC NET हिंदी साहित्य की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूनिट 4 बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण PYQs उनके सही उत्तर और आसान भाषा में संक्षिप्त व्याख्या के साथ दिए गए हैं।
1. निम्नलिखित में से कौन से युग्म सही हैं?
A. फोर्टविलियम कॉलेज - 1800 ई.
B. हिन्दू कॉलेज - 1817 ई०
C. ब्रह्म समाज - 1824 ई०
D. आर्य समाज - 1870 ई०
E. प्रार्थना समाज - 1862 ई०
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल A, E
(B) केवल A, B
(C) केवल B, D
(D) केवल C, E
Answer (B) लॉर्ड वेलेस्ली ने 10 जुलाई 1800 को कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की थी। इसके बाद, राजा राममोहन राय ने डेविड हेयर के साथ मिलकर 1817 ई. में कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज की नींव रखी। वहीं, आर्य समाज की स्थापना 1875 ई. में स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा और प्रार्थना समाज की स्थापना 31 मार्च 1867 को की गई थी।
अतः विकल्प (B) सही है।
2. निम्नलिखित में से सही युग्म कौन से हैं?
A. कार्ल मार्क्स - द्वंद्वात्मक भौतिकवाद
B. सार्त्र - अस्तित्ववाद
C. देरिदा - सहजवाद
D. अरस्तू - विरेचन
E. इलियट - काव्यमूल्य
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल C, E
(B) केवल A, E
(C) केवल A, B, D
(D) केवल C, D, E
Answer (C) कार्ल मार्क्स और फ़्रेडरिक एंगेल्स ने 'द्वंद्वात्मक भौतिकवाद' का सिद्धांत दिया, जो भौतिक दुनिया को ही वास्तविक मानता है। वहीं, फ्रांसीसी दार्शनिक जीन-पॉल सार्त्र का 'अस्तित्ववाद' पूरी तरह से मानव स्वतंत्रता और उसकी जिम्मेदारी पर आधारित है।
इसके अलावा, अरस्तू ने 'विरेचन सिद्धांत' (Catharsis) देकर बताया कि त्रासदी कला के माध्यम से मन के दूषित विकारों को बाहर निकालती है।
अतः विकल्प (C) सही है।
Q3. दलित विमर्श से जुड़े कौन से कथन असत्य हैं?
A. डॉ. अम्बेडकर ने दलितों के उत्थान को राष्ट्र का उत्थान माना।
B. दलित लेखक संघ के एक गुट ने 31 जुलाई 2020 को ‘कर्मभूमि’ की प्रति जलाई।
C. दलित साहित्य में स्वानुभूतियों का विशाल भंडार है।
D. ‘अछूत की शिकायत’ 1925 में ‘सरस्वती’ पत्रिका में छपी।
E. जयप्रकाश कर्दम और ओमप्रकाश वाल्मीकि दलित साहित्य के महत्वपूर्ण लेखक हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल A, C
(B) केवल B, D
(C) केवल C, E
(D) केवल E, A
Answer (B) दलित लेखक संघ के एक गुट ने 31 जुलाई 2020 को ‘कर्मभूमि’ की प्रति जलाई। यह कथन असत्य है। ‘अछूत की शिकायत’ 1925 में ‘सरस्वती’ पत्रिका में छपी। यह कथन असत्य है। साहित्य में सर्वप्रथम 1914 ई. में ‘हीरा डोम’ की कविता ‘अछूत की शिकायत’ सरस्वती पत्रिका में छपी थी। स्वामी अछूतानंद, जो ‘हरिहर’ उपनाम से कविता लिखते थे। अतः विकल्प (B) सही है।
Q4. स्त्री विमर्श के संदर्भ में कौन से कथन सत्य हैं?
A. सावित्री बाई फुले ने स्त्रियों की शिक्षा के लिए काम किया।
B. इस विमर्श की एक महत्वपूर्ण पुस्तक है सुशान बेसनेट की फेमिनिस्ट एक्सपीरिएन्सेज।
C. अमेरिका में राष्ट्रीय महिला संगठन का गठन 1980 में किया गया।
D. ओमप्रकाश वाल्मीकि और मोहनदास नैमिशराय स्त्री विमर्श के प्रमुख लेखक हैं।
E. नारीवाद पूँजीवादी पितृसत्ता का समर्थक है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल B, C, D
(B) केवल A, B
(C) केवल A, C, E
(D) केवल D, E
Answer (B) सावित्री बाई फुले ने स्त्रियों की शिक्षा के लिए काम किया। सावित्रीबाई ने 1848 में पुणे में भारत का पहला बालिका विद्यालय खोला था। स्त्री विमर्श की एक महत्वपूर्ण पुस्तक है सुशान बेसनेट की फेमिनिस्ट एक्सपीरिएन्सेज।
सुशान बेसनेट ने अपनी पुस्तक ‘फेमिनिस्ट एक्सपीरिएन्सेज’ में लिखा है कि एशिया में नारीवाद तथा नारीवादी संघर्षे का जन्म तब हुआ जब लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति चेतना जागृत हुई, तभी आधी जनता को उसके बुनियादी अधिकारों से वंचित रखे जाने के अन्याय के प्रति जागरूकता भी पैदा हुई। वास्तव में एशिया में नारीवादी चेतना, राजनीतिक जागरूकता के ऐतिहासिक समय में ही परवान चढ़ी।
अतः विकल्प (B) सही है।
Q5. मनोविश्लेषणवाद से संबंधित निम्न में से कौन सी मान्यताएँ सही हैं?
A. फ्रायड के अनुसार कला और धर्म दोनों का उद्भव अवचेतन मानस की संचित प्रेरणाओं और इच्छाओं से होता है।
B. एडलर के मनोविज्ञान में आत्म स्थापन की प्रवृत्ति प्रमुख है।
C. कला और साहित्य पर फ्रायड के विचारों का सतही प्रभाव पड़ा।
D. मनोविश्लेषण केवल फ्रायड के सिद्धांतों तक सीमित है।
E. इडिपस कॉम्प्लेक्स का फ्रायड के सिद्धांत में महत्व नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल C, D
(B) केवल A, B
(C) केवल D, E
(D) केवल C, E
Answer (B) फ्रायड के अनुसार कला और धर्म दोनों का उद्भव अवचेतन मानस की संचित प्रेरणाओं और इच्छाओं से होता है। सिगमंड फ्रायड ने मानव व्यक्तित्व के अध्ययन को अत्यधिक प्रभावित किया है। मानसिक रोगों की उत्पत्ति और उपचार पर उनके अनुसंधान और कार्य ने आधुनिक मनोचिकित्सा का आधार बनाने में सहायता की है।
इसलिए, फ्रायड के जीवन और कृतियों पर महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान किया जाता है। इसमें विभिन्न सिद्धान्तों जैसे मनोलैंगिक विकास, मानव व्यक्तित्व की संरचना, पहचान संकट, अचेतन, उनकी मनोविश्लेषणात्मक सोच महत्त्वपूर्ण है। एडलर के मनोविज्ञान में आत्म स्थापन की प्रवृत्ति प्रमुख है। अतः विकल्प (B) सही है।
Q6. ‘एगिस्टिंशलिज्म एंड ह्यूमनिज्म’ में किस वाद पर विचार किया गया है?
(A) मार्क्सवाद
(B) अस्तित्ववाद
(C) मनोविश्लेषणवाद
(D) उत्तर संरचनावाद
Answer (B) ‘एगिस्टिंशलिज्म एंड ह्यूमनिज्म’ में अस्तित्व की बात की गयी है। यह पुस्तक अस्तित्ववाद पर आधारित है। अतः विकल्प (B) सही है।
Q7. “जिस जाति की सामाजिक अवस्था जैसी होती है उसका साहित्य भी ठीक वैसा ही होता है। जातियों की क्षमता और सजीवता यदि कहीं प्रत्यक्ष देखने को मिल सकती है तो उनके साहित्य रूपी आईने ही में मिल सकती है।” - यह कथन किस लेखक का है?
(A) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(B) रामचंद्र शुक्ल
(C) श्याम सुंदर दास
(D) प्रेमचंद
Answer (A) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने 'सरस्वती' पत्रिका के संपादन द्वारा हिंदी भाषा का व्याकरण सम्मत स्वरूप निर्धारित कर गद्य की अराजकता को दूर किया। उन्होंने ब्रजभाषा के स्थान पर खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने और हिंदी को नए लेखक देने में विशेष भूमिका निभाई। प्रस्तुत अंश उनके प्रसिद्ध निबंध ‘साहित्य की महत्ता’ से लिया गया है, इसलिए विकल्प (A) सही उत्तर है।