NCERT Solutions for Class-7 Hindi chapter 6

NCERT Solutions for Class-7 Hindi chapter 6-Rakt Aur Hamara Sharir

Chapter 6 Rakt Aur Hamara Sharir

Question1. रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर:-
रक्त के बहाव को रोकने लिए उस स्थान पर कसकर साफ़ कपड़ा बाँध देना चाहिए, क्योंकि दबाव पड़ने पर रक्त का बहना कम हो जाता है, जो उस व्यक्ति के लिए बड़ा लाभप्रद सिद्ध होता है फिर जल्दी ही हमें उस व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

Question2. खून को ‘भानुमती का पिटारा’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर:-
क्योंकि रक्त दिखने में तो द्रव की भांति होता है परन्तु इसके विपरीत उसके अंदर एक अलग दुनिया का ही प्रतिबिम्ब होता है। रक्त दो भागों में विभाजित होता है - एक भाग तरल रूप में होता है जिसे हम प्लाज़्मा के नाम से जानते हैं, दूसरे भाग में हर प्रकार व आकार के कण होते हैं। कुछ सफ़ेद होते हैं तो कुछ लाल, और कुछ रंगहीन होते हैं। ये सब कण प्लाज़्मा में तैरते रहते हैं। रक्त का लाल रंग लाल कणों के कारण होता है क्योंकि रक्त की एक बूंद में इनकी संख्या करीब चालीस से पचपन लाख होती है। इनकी इसी अधिकता के कारण रक्त लाल प्रतीत होता है। इनका कार्य ऑक्सीजन को शरीर के एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाना होता है। लाल कण के बाद सफ़ेद कणों का कार्य रोगाणुओं से हमारी रक्षा करना होता है और जो रंगहीन कण होते हैं जिन्हें हम बिंबाणु कहते हैं। इनका कार्य घाव को भरने में मदद करना होता है। इस प्रकार रक्त की एक बूँद अपने में ही जादुई दुनिया को समेटे हुए है जिसके लिए 'भानुमती का पिटारा' कहना सर्वथा उचित है।

Question3. एनीमिया से बचने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए?

उत्तर:-
इससे पहले ये समझना आवश्यक है कि एनीमिया है क्या। जब हमारे शरीर को उचित पौष्टिक आहार मिल नहीं पाता तो हमारे शरीर में रक्त का निर्माण होना बन्द हो जाता है। शरीर में रक्त की कमी होने लगती है और रक्त में होने वाली लाल-कणों की इसी कमी को एनीमिया कहते हैं। इसलिए हमें चाहिए कि हम सदैव पौष्टिक आहार ही लें। जैसे - हरी सब्जियाँ, दालें, दूध, माँस-मछली, अंडे इत्यादि प्रचुर मात्रा में लें।

Question4. पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?

उत्तर:-
पेट में कीड़े दूषित पानी और दूषित खाद्य पदार्थों के कारण होते हैं।
इनसे बचने के लिए हमें सफाई से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। भोजन करने से पहले हमें अच्छी तरह से हाथ धो लेना चाहिए एवं साफ़ जल ही पीना चाहिए। कुछ कीड़ों के लार्वे जमीन की ऊपरी सतह पर भी होते हैं इसलिए नंगे पैर इधर-उधर नहीं घूमना चाहिए, शौचालय का इस्तेमाल करने के पश्चात साबुन से भली-भांति हाथ-पैर धोने चाहिए। इस प्रकार के कुछ सफाई संबन्धित उपाय करने से हम पेट के कीड़ों से बीमार होने से बच सकते हैं।

Question5. रक्त के सफ़ेद कणों को ‘वीर सिपाही’ क्यों कहा गया है?

उत्तर:-
रक्त के सफ़ेद कणों को ‘वीर सिपाही’ कहा गया है क्योंकि यह रोगों के कीटाणुओं को शरीर में घुसने नहीं देते, जहाँ तक संभव हो सके रोगी कीटाणु की कार्य क्षमता को शिथिल कर उनसे डटकर मुकाबला करते हैं। इस प्रकार वे बहुत से रोगों से हमारी रक्षा करते हैं।

Question6. ब्लड-बैंक में रक्तदान से क्या लाभ हैं?

उत्तर:-
ब्लड बैंक को अस्पताल में बनाने का उद्देश्य यह है कि मरीज़ को रक्त की आवश्यकता होने पर रक्त की आपूर्ति कराई जा सके। हर मनुष्य का रक्त एक सा नहीं होता। रक्त को चार वर्गों में विभाजित किया जाता है। इसी रक्त विभाजन के आधार पर हर व्यक्ति को अलग-अलग रक्त-समूह चढ़ाया जाता है। इसी आधार पर ब्लड बैंक का निर्माण हुआ परन्तु इस बैंक को बनाए रखने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है जो तभी संम्भव है जब हम सब समय-समय पर रक्तदान कराते रहें और ब्लड बैंक में रक्त का भण्डार बनाए रखें। क्योंकि यदि हम रक्तदान न करें तो ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाएगी और ज़रूरत पड़ने पर मरीज़ों को रक्त की कमी की वजह से परेशानियों से गुज़रना पड़ सकता है या फिर उनकी जान भी जा सकती है। इसलिए हमें सदैव रक्तदान करना चाहिए व सबको इसके प्रति जागृत कराते रहना चाहिए। 

Question7. साँस लेने पर साफ़ हवा से ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से निम्न में से कौन पहुँचाता है?
सफ़ेद कण, लालकण, साँस नाली, फेफड़े

उत्तर:-
साँस लेने पर शुद्ध वायु से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे हर हिस्से में लाल रक्त कण पहुँचाते हैं।

Question8. रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है – जस्ता, शीशा, लोहा, प्लैटिनम

उत्तर:-
रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए लोहा खनिज की आवश्यकता पड़ती है।

Question9. बिम्बाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है – टाइफायड, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया

उत्तर:-
बिम्बाणु (प्लेटलैट कण) की कमी डेंगू बीमारी में पाई जाती है।

• भाषा की बात

Question1.1 चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं –
इस वाक्य को ध्यान से पढ़िए।इस वाक्य में ‘होते-होते’ के प्रयोग से यह बताया गया है कि चार महीने से पूर्व ही ये नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के पाँच वाक्य बनाइए जिनमें इन शब्दों का प्रयोग हो –
बनते-बनते, पहुँचते-पहुँचते, लेते-लेते, करते-करते

उत्तर:-
1.सीता के विवाह की बात बनते-बनते बिगड़ गई।
2.मैं ताजमहल पहुँचते-पहुँचते रह गया।
3.वह लाल साड़ी लेते-लेते रह गई।
4.सुबह से घर की सफाई करते-करते थक गई।

Question1.2 इन प्रयोगों को पढ़िए –
सड़क के किनारे-किनारे पेड़ लगे हैं।
आज दूर-दूर तक वर्षा होगी।
इन वाक्यों में ‘होते-होते’ की तरह ‘किनारे-किनारे’ और ‘दूर-दूर’ शब्द दोहराए गए हैं। पर हर वाक्य में अर्थ भिन्न है।
किनारे-किनारे का अर्थ है – किनारे से लगा हुआ और दूर-दूर का-बहुत दूर तक।
आप भी निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और उनके अर्थ लिखिए –
ठीक-ठीक, घड़ी-घड़ी, कहीं-कहीं, घर-घर, क्या-क्या 

उत्तर:-
1.यह मशीन ठीक-ठीक काम करती है।
2.रीता यह घड़ी-घड़ी का रोना ठीक बात नहीं है।
3.यहाँ पर आपको कहीं-कहीं पर ही दुकानें नज़र आएँगी।
4.आजकल घर-घर में अपहरणकर्ताओं की चर्चा है।
5.माँ जल्दी बताओ बाज़ार से क्या-क्या लाना है।

Question2. इस पाठ में दिए गए मुहावरों और कहावतों को पढ़िए और वाक्यों में प्रयोग कीजिए –

 ‘भानुमती का पिटारा’, ‘दस्तक देना’, ‘धावा बोलना’, ‘घर करना’, ‘पीठ ठोकना’।

उत्तर:-
1.मेरी नानी का संदूक तो भानुमती का पिटारा है।
2.आधी रात को दरवाजे पर दस्तक से परिवार के सारे लोग घबरा उठे।
3.लुटेरों ने गाँव पर आधी रात को धावा बोल दिया।
4.महँगाई के राक्षस ने हमारे देश में घर कर रखा है।
5.मंगल अभियान की सफलता के लिए प्रधानमंत्री ने सभी वैज्ञानिकों की पीठ ठोकी।

Talk to Our counsellor